बिहार के मोतिहारी में एक साधु मॉब लिंचिंग का शिकार हो गए. भीड़ ने साधु को बिजली के खंभे से बांधकर जमकर पीटा. इस दौरान साधु भीड़ से उन्हें छोड़ने के लिए रहम की भींख मांगता रहा, लेकिन भीड़ पर उनकी गुहार का कोई असर नहीं पड़ा. वहां से गुजर रहे रिटायर्ड दरोगा ने घायल साधु को भीड़ के चंगुल से बामुश्किल छुडाया. साधु की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पीड़ित साधु ने पुलिस से शिकायत की है. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. घटना जिले के मलाही थाना […]
Browsing: राज्य समाचार
भोपाल। सायबर क्राइम पुलिस की लॉस्ट सेलफोन यूनिट ने पिछले करीब एक वर्ष में गुम हुए 300 फोन अब तक जब्त किए हैं। पुलिस ने बुधवार को ये मोबाइल उनके असली मालिकों को सौंप दिए। इन सभी फोन की गुम होने की रिपोर्ट भोपाल के विभिन्न पुलिस थानों में दर्ज कराई थी, जिसकी तलाश करते हुए पुलिस ने एक वर्ष में 300 फोन को बरामद किया। नगरीय पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्र ने कमिश्नर कार्यालय में लोगों को उनके गुम हुए मोबाइल को सुपुर्द किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सायबर क्राइम भोपाल की लॉस्ट सेलफोन यूनिट द्वारा 300 गुम हुए मोबाइल […]
गुना : गुना में जमीनी विवाद के मामले थमने का नाम नहीं रहे हैं। यह मामले अब इस हद तक बढ़ गए हैं, कि अब इसमें जमीन को लेकर जान लेने की स्थिति भी बनने लगी है। इस बात का खुलासा आरोन थाना के रिजोदा गांव में हुए उस विवाद से हुआ जिसमें कि होम्योपैथी डॉक्टर जयकुमार शर्मा पर एक दर्जन से ज्यादा दबंगों ने लाठी फरसों से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें आरोन से भोपाल रेफर कर दिया है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस मामले में कमजोर कार्रवाई की […]
भोपाल: मध्य प्रदेश का पूर्ण बजट विधानसभा में पेश हो चुका है जिस पर आज चर्चा होनी है। वहीं मंत्रिमंडल के सदस्य लगातार मुख्यमंत्री को इस बजट के लिए अपनी बधाई दे रहे हैं। इसी कड़ी में राज्य मंत्री कृष्णा गौर का कहना है कि निश्चित तौर पर यह बजट युवाओं की आस महिलाओं के विश्वास और किसानों के सर्वांगीण विकास वाला बजट है। मध्य प्रदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को पूरा करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देगा। लाडली बहन को दी जाने वाली राशि के जवाब में कृष्णा गौर का कहना है कि कांग्रेस झूठ प्रचारित कर रही […]
ग्वालियर। शहर में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों के पीछे अमले और संसाधन की कमी के अलावा एक नया कारण भी सामने आया है। शहर के एक इलाके में 100 से अधिक स्ट्रीट लाइटों को रोशन करने वाले सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल मैनेजमेंट सिस्टम (सीसीएमएस) चोरी हो रहे हैं। शहर में स्ट्रीट लाइट का संचालन व संधारण करने वाली कंपनी एचपीएल इलेक्ट्रिकल्स ने स्मार्ट सिटी कार्पोरेशन को पत्र लिखकर जानकारी दी है कि शहर में अभी तक 16 सीसीएमएस चोरी हो चुके हैं। इन सीसीएमएस के चोरी होने के कारण 1600 से अधिक लाइटें बंद हो गईं। गत मंगलवार की देर रात भी गांधी […]
सतना। सतना की सिटी कोतवाली पुलिस के सहयोग से पश्चिम बंगाल पुलिस ने सफलता पाई। पश्चिम बंगाल के कोलकाता विश्वविद्यालय में आते-जाते कुछ शोहदे उसे परेशान करते थे। सीएसपी ने बताया कि शेख सद्दाम अली और शेख राहुल अमीन हमला करने के मामले के आरोप थे। हमला कर हाथ काटा और सोने की चेन लूट ली अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि तंग आकर शिकायत पुलिस से की गई, लेकिन कोई कार्रवाई तो नहीं हुई, उल्टे गत 16 मई को तीन युवकों ने बीच बाजार हमला कर हाथ काट दिया और सोने की चेन लूट ली। ट्रांजिट रिमांड पर सतना से […]
सिवनी। राष्ट्रीय राजमार्ग- 44 में आदेगांव थाना अंतर्गत बंजारी घाट में मंगलवार को राइस ब्रान कच्चा तेल से भरा टेंकर पलट गया। सड़क में फैले तेल के कारण वाहन फिसलने लगे। एक बाइक सवार दो व्यक्ति पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में दाेनों की मौत हो गई। ग्रामीण केन और डिब्बाें में कच्चा तेल भरकर घर ले गए हादसे के बाद राइस ब्रान कच्चा तेल भरने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। ग्रामीणों ने प्लास्टिक केन और डिब्बाें में कच्चा तेल भर लिया और घर ले गए। अधिकारियों ने क्षेत्र के ग्रामीणों को सलाह […]
शिवपुरी। जिले में इस समय हर जगह खनन का कारोबार दिन दोगुनी और रात चौगुनी गति से पैर पसारता जा रहा है। जिसे जहां जगह मिल रही है वह प्राकृतिक संपदा और पर्यावरण को नुकसान पहुंचा कर खनन के कारोबार में जुट गया है। जिन लोगों पर इस खनन के कारोबार पर लगाम कसने की जिम्मेदारी है, वह इन खनन माफियाओं के सायलंट पार्टनर बनकर अवैध कारोबार को देखकर भी अनदेखा कर रहे हैं। खोड़ के पहाड़ को चारों तरफ से खाेदना शुरू इसी का परिणाम है कि शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र में आने वाले ग्राम खोड़ में भी माफिया सक्रिय हो गया […]
मुरैना। कॉलेज परीक्षाओं में धड़ल्ले से नकल ही नहीं चल रही, बल्कि फर्जी परीक्षार्थी भी बैठाए जा रहे हैं। मामला कुछ यूं है कि जो छात्रा एक साल से लापता है और स्वजन ढूंढने में लगे हैं, उसी छात्रा की जगह कोई युवक परीक्षा दे रहा था। जो छात्रा लापता है उसी की छोटी बहन ने यह फर्जीवाड़ा पकड़ा। मामला थाने तक पहुंचा, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। मुरैना गांव के दाऊजी रोड पर संचालित एसडीएमजे काॅलेज का यह पूरा घटनाक्रम है। इस काॅलेज में प्राइवेट काॅलेज महात्मा ज्योतिबा फुले का सेंटर बनाया गया है। बहन ने ही मचाया हंगामा मंगलवार को […]
ब्यावरा। भोपाल रोड पर बाईहेड़ा के पास मंगलवार रात कुएं पर मोटर पम्प चुराने का प्रयास कर रहे दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दी। युवकों को खेत पर बांध दिया गया था। इसका वीडियो भी वायरल हो गया। बड़ी संख्या में जमा हुए लोग इस दौरान बाईहेड़ा सहित आस-पास के गांवों के लोग बड़ी संख्या में वहां जमा हो गए और उन्होंने भी पीट-पीटकर युवकों को घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार ब्यावरा निवासी दो युवक बाईहेड़ा के पास कुएं पर मोटर पम्प चुराने का प्रयास कर रहे थे। तभी गांव के लोगों ने […]
मुरैना, अंबाह। अंबाह कस्बे के करौली माता मंदिर रोड पर मंगलवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक ऑटो को पकड़ा। इसमें बोरो में पशुओं के कंकाल सहित खाल व अन्य अंग भरे हुए थे। आटो उत्तरप्रदेश का था। सूचना मिली थी कि ऑटो में सवार लोग गोवंश के कंकाल को ले जा रहे हैं। इस पर ऑटो को जब्त कर तीन लोगों को हिरासत में लिया गया। इसके बाद पशु चिकित्सक से परीक्षण कराया तो वाहन में गोवंश के कंकाल भी मिले। जिस पर पुलिस ने इस मामले में आरोपितों के खिलाफ बुधवार को मप्र गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम की धाराओं […]
शिवपुरी। न्यायालय परिसर के बाहर बुधवार की देर शाम एक युवक ने पत्नी द्वारा अपने बच्चे मांगने पर अपनी पत्नी सहित ससुर व साले की लाठियों से पिटाई कर दी। इस मामले की शिकायत पुलिस को दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार तेंदुआ थाना क्षेत्र के ग्राम कुंडाराई निवासी किरण जाटव की शादी गूगरीपुरा निवासी अविनाश जाटव से हुई थी। दोनों के बीच विवाद के चलते किरण ने अपने ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज करवा दिया। उक्त प्रकरण में बुधवार को कोलारस न्यायालय में तारीख लगी […]
शिवपुरी। अंतरराज्यीय बदमाश और एक लाख दस हजार रुपये के इनामी पारदी गिरोह के सरगना सूरज पारदी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उल्लेखनीय है कि सूरज पारदी ने उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में इत्र व्यापारी विमलेश तिवारी के यहां 29 जून 2023 को डकैती की वारदात को अंजाम देकर 50 लाख रूपये के सोने-चांदी के जेवर, 7 लाख रुपये नकद व एक लाइसेंसी रिवाल्वर लूटी थी। उक्त डकैती की वारदात में सूरज पारदी मोस्ट वांटेड अपराधी था। उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक कानुपर ने सूरज पारदी की गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम […]
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में श्री युगपुरुष धाम आश्रम के बाद फिजिकल एजुकेशन एकेडमी के 37 बच्चों की भी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें उपचार के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिजिकल एजुकेशन एकेडमी नौलखा पर संचालित की जाती है। जहां आर्मी की ट्रेनिंग के लिए तैयारी कराई जाती है। यहां अलग-अलग शहरों से बच्चे एकेडमी हॉस्टल में रहते हैं, जहां अचानक बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी बताया जा रहा है पेट में इंफेक्शन के चलते फूड पाइजनिंग के बाद बच्चों को भर्ती कराया गया था। बच्चों की जानकारी के बाद कलेक्टर आशीष सिंह भी […]
मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में कैलारस क्षेत्र के नगर पालिका अध्यक्ष की कार ने भटपुरा क्षेत्र में एक बच्ची को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि इस दौरान कार में नगर पालिका अध्यक्ष के पति बैठे हुए थे। बच्ची को तत्काल अस्पताल ले जाया गया लेकिन यहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह घटना बुधवार रात की है, बच्ची अपने दादा – दादी के साथ खेत में गई थी और खेत से दादा – दादी के साथ लौट रही थी। तभी कैलारस नगर पालिका अध्यक्ष की कार ने टक्कर मार दी और घटनास्थल […]
भिंड : मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाला चंबल नदी का एक मात्र पुल इन दिनों सुरक्षा के घेरे में है। मध्य प्रदेश की ओर से पीएनसी कंपनी ने निजी सुरक्षा गार्ड चंबल पुल के दोनों सिरों पर तैनात किए हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश की इटावा जिले की पुलिस ने दो शस्त्र धारक जवानों को तैनात किया है। इस पुल की सुरक्षा मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश की स्टेट द्वारा कराई जा रही है। बताया गया है कि चंबल पुल करीब 70 साल पुराना है। इस पुल पर ट्रैफिक का लगातार दबाव बना हुआ है। सबसे ज्यादा इस पुल को असुरक्षित करने […]
