बिहार की एकमात्र सीट रुपौली में विधानसभा के उप चुनाव हो रहे हैं. 10 जुलाई को वोटिंग की जाएगी. दरअसल, यहां से बीमा भारती विधायक थी लेकिन उन्होंने जनता दल यूनाइटेड पार्टी का साथ छोड़ कर राष्ट्रीय जनता दल पार्टी ज्वाइन कर ली और पूर्णिया से लोकसभा का चुनाव लड़ा लेकिन पप्पू यादव से हार गई. जिसके बाद अब रुपौली में फिर से चुनाव हो रहे हैं. जिसके चलते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने उम्मीदवार कलाधर मंडल के लिए वोट मांगने रुपौली पहुंचे. रुपौली के स्कूल के मैदान में उन्होंने सभा को संबोधित किया. वहीं इस दौरान उन्होंने विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय […]
Browsing: राज्य समाचार
मुंबई में एक बार फिर हिट एंड रन का मामला सामने आया है. वर्ली इलाके में एक तेज रफ्तार BMW कार ने बाइक पर जा रहे मछुआरा दंपति को पीछे से टक्कर मार दी. इस घटना में मछुआरा तो गंभीर रूप से घायल हो गया, वहीं उसकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई. इस वारदात के बाद कार सवार गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया. कार में शिवसेना नेता का बेटा बैठा हुआ था. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मामला […]
मध्य प्रदेश के जबलपुर में अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां एक महिला थाने पहुंची और भूत-भूतनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की बात करने लगी. यह बात सुनकर थाने में मौजूद पुलिस अधिकारी भी हैरान रह गए. इस दौरान महिला ने जेल में बंद एक तांत्रिक पर परेशान करने का आरोप लगाया है. यह मामला जबलपुर के संजीवनी नगर पुलिस थाने का है. यहां एक महिला ने पुलिस को बताया कि जेल में बंद “बाप दादा” नाम का तांत्रिक उसे भूत-भूतनी से परेशान करवा रहा है. पुलिस ने महिला को समझाने के बाद आवेदन लिखने के लिए बोला, साथ […]
महाराष्ट्र के अमरावती जिले में मध्यवर्ती जेल के अंदर बम धमाका हुआ है. यह घटना शनिवार की रात तकरीबन 8:30 की है. धमाके की आवाज से पूरे जेल परिसर में दहशत की स्थिति है. यह धमाका जेल के बैरक नंबर सात और छह के बीच हुआ. गनीमत रही कि इस धमाके की वजह से किसी जान माल का नुकसान नहीं हुआ है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक यह धमाका किसी छोटे और देसी बम से किया गया है. हालांकि अभी तक साफ नहीं हो सका है कि किसने और क्यों यह धमाके किए हैं. जेल प्रबंधन की सूचना पर मौके पर […]
दिल्ली के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन की मुश्किलें बढ़ गई हैं. दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने कथित रिश्वत मामले में जेल में बंद सत्येंद्र जैन के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (POC) अधिनियम के तहत जांच को मंजूरी दे दी है. जैन पर दिल्ली की 70 विधानसभा क्षेत्रों में सीसीटीवी लगाने के लिए 571 करोड़ रुपए की परियोजना के सिलसिले में 7 करोड़ रुपए की रिश्वत लेने का आरोप है. एलजी ने शनिवार को जैन के खिलाफ जांच की मंजूरी के लिए पीओसी अधिनियम, 1998 की धारा 17 ए के तहत मामले को केंद्रीय गृह […]
दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने शनिवार को जेल में बंद पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन के खिलाफ कथित भ्रष्टाचार के मामले में जांच की अनुमति दे दी. आप नेता पर दिल्ली के 70 विधानसभा क्षेत्रों में सीसीटीवी लगाने की 571 करोड़ रुपये की परियोजना के सिलसिले में 7 करोड़ रुपये की रिश्वत लेने का आरोप है. उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने भ्रष्टाचार निवारण (पीओसी) अधिनियम 1998 की धारा 17ए के तहत सत्येंद्र जैन के खिलाफ मामला केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजने के डीओवी के प्रस्ताव पर अपनी सहमति दे दी. वहीं, आप नेता और दिल्ली […]
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के पश्चिम क्षेत्र में मौजूद शासकीय जिला अस्पताल को तोड़कर नया और आधुनिक रूप देने का काम पिछले कई वर्षों से जारी है। लेकिन ठेकेदार और अधिकारियों की लापरवाही की वजह से इस अस्पताल का काम काफी धीमी गति से चलने के साथ ही तय समय सीमा को भी पार कर चुका है। शनिवार को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला, जिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे, इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन अस्पताल भवन के काम और इसकी गुणवत्ता को देखा। मंत्री शुक्ला ने अधिकारियों और काम कर रहे ठेकदारों के साथ काफी समय तक बैठक […]
गरियाबंद : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में साइबर क्राइम की टीम के हाथ बड़ी कामयाबी लगी। जहां हीरों की तस्करी करने की फिराक में घूम रहे तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी हीरों को खपाने की फिराक में घूम रहे रहे थे जिन्हें साइबर टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 30 नग हीरे पकड़े गए हैं जिनकी कीमत 1 लाख 30 हजार आंकी गई है। नए कानून के तहत पुलिस ने मामला दर्ज किया है। मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि तीन संदिग्ध व्यक्ति दो अलग-अलग मोटरसाइकिल में अपने पास बहुमूल्य हीरा रखकर ग्राम पटपरपाली […]
छतरपुर: छतरपुर जिले के लवकुशनगर में थाने के बाहर युवक के साथ मारपीट का मामला आमने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उक्त मामले में पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अब लवकुशनगर थाना पुलिस मामले की जांच और अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है। थाने के सामने लात-घूसों और चप्पल से मारपीट छतरपुर जिले के लवकुशनगर थाने के सामने एक 35 वर्षीय युवक के साथ आधा दर्जन लोगों ने मारपीट कर दी। आरोपियो ने पीड़ित को जमकर लात-घूसे मारे और चप्पलों से भी पिटाई की।बताया गया है […]
पन्ना : पन्ना जिले के धरमपुर थाना एवं खोरा चैकी अंतर्गत ग्राम दानी का पुरवा में मामूली विवाद के चलते मां-बेटे ने हेयर डाई पी लिया। जिसमें महिला की मौत हो गई है और बेटे की हालत गंभीर बताई जा रही है। हेयर डाई पीने की घटना के बाद दोनों को अजयगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर के द्वारा महिला को मृत घोषित कर दिया। वही गंभीर हालत मे पुत्र को जिला चिकित्सालय पन्ना रेफर किया गया है। बताया गया है कि मां सुशीला लोध पति विष्णु लोध (55) निवासी दानी का पुरवा अपने घर पर थी तभी उसका […]
देवास: बरसात का मौसम शुरू हो चुका है। ऐसे में सीलन की वजह से करंट लगने का खतरा बढ़ जाता है। लेकिन कई बार जरा सी सूझबूझ से कीमती जान बच जाती है। कुछ ऐसा ही देखने को मिला मध्य प्रदेश के देवास में जहां एक दो युवकों की अक्ल और सूझबूझ से एक युवक की जान बच गई। दरअसल देवास के सोनकच्छ नगर में रेशम केंद्र के ऑफिस की बाउंड्री वॉल में लगी लोहे की तारों में दौड़ रहे करंट की चपेट में सत्यम नाम का युवक आ गया। वह करंट लगने की वजह से तड़फ रहा था तभी […]
भोपाल : प्रदेश के जलाशयों की जियो टैगिंग की जाएगी। इस कार्य को सितंबर, 2024 तक पूरा करना होगा। जल संसाधन विभाग के अंतर्गत 52 जिलों में कुल 240 जलाशय हैं जिनमें से 163 की ऑनलाइन जियो टैगिंग हो गई है और 77 की होनी है। इस कार्य को पूरा करने के लिए राज्य सरकार ने सभी मैदानी कार्यपालन यंत्रियों को निर्देश जारी किए हैं। लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, ऑनलाइन मानिटरिंग जियो टैगिंग के बाद जलाशयों को मंत्रालय में बने सिचुएशन सेंटर से जोड़ा जाएगा और इनकी ऑनलाइन मानिटरिंग भी की जा सकेगी। इसके लिए जलाशयों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। […]
गुना : मधुसूदनगढ़ थानाक्षेत्र की उकावद पुलिस चौकी पर बीती रात करीब 9.30 बजे भील समाज के 40 से ज्यादा लोगों ने हमला कर दिया। भीड़ ने करीब 15 मिनट तक जमकर उत्पात मचाया। लाठियों से सीसीटीवी कैमरे और पुलिस वाहन में तोड़फोड़ की। भीड़ यहीं नहीं रुकी, चौकी के कमरों में रखे कुर्सी-टेबल तक तोड़ दिए। एक मामले के शिकायतकर्ता चार लोगों को दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला और लाठियों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। इसके साथ ही भीड़ अपने दो साथियों को भी छुड़ा कर ले गई। इधर, चौकी में मौजूद एक एएसआइ और आरक्षक ने कमरे में छिपकर अपनी […]
खंडवा। इंदौर-एदलाबाद हाईवे पर मोरटक्का स्थित नर्मदा पुल से भारी वाहनों की आवाजाही पर लगे प्रतिबंध की आड़ में अवैध वसूली के आरोप में मोरटक्का चौकी प्रभारी और एक आरक्षक को एसपी मनोज कुमार राय ने निलंबित कर दिया है। लोड ट्रकों से वसूले जा रहे थे दो से ढाई हजार पुराने हो चुके मोरटक्का पुल […]
भोपाल : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बजट में किए गए प्रविधानों को नाकाफी बताते हुए सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि किसान कर्जमाफी में सिर्फ तीन हजार रुपये का प्रविधान किया है। कांग्रेस सरकार ने 27 लाख किसानों का कर्ज माफ किया था। लगभग 13 लाख किसानों की कर्जमाफी बाकी थी। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बजट में कटौती पटवारी ने कहा, वर्ष 2022-23 में किसानों के लिए 74 हजार 496 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे, पर 2024-25 में इसमें 66 हजार 605 करोड़ रुपये का प्रविधान ही किया है। भावांतर फ्लेट रेट योजना में सिर्फ एक […]
इंदौर। मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला शनिवार को इंदौर पहुंचे। मीडिया ने जब उसने शहर के आश्रम में 6 बच्चों की मौत को लेकर सवाल किया, तो उन्होंने कहा कि “मुझे इस बारे में जानकारी नहीं है। पता करके बात करुंगा।” डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला के पास चिकित्सा शिक्षा विभाग का जिम्मा भी है। इंदौर में उनके कार्यक्रम में एमवाय अस्पताल का निरीक्षण भी शामिल है। ऐसे में उनका यह बयान चर्चा का विषय बन गया है। आश्रम में जो बच्चे बीमार हुए थे, उनका चाचा नेहरू अस्पताल में इलाज चल रहा है। पौधारोपण कार्यक्रम में हुए शामिल डिप्टी […]
