देश में मौसम का मिजाज बदल गया है. जहां तपती गर्मी से लोगों को राहत मिली है तो वहीं दूसरी तरफ कुछ इलाके के लोगों के लिए आसमान से बारिश आफत बनकर बरस रही है. मौसम का हाल क्या बदला, देश की राजधानी दिल्ली पानी-पानी हो गई. ताजा तस्वीरें दिल्ली के बवाना से सामने आई हैं. यहां सड़कें कम दूर-दूर तक सिर्फ पानी ही दिख रहा है. दिल्ली में मुनक नहर बैराज टूटने से उत्तरी दिल्ली के बवाना की जेजे कॉलोनी में कमर तक पानी घुस गया है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बैराज टूटने से कैसे […]
Browsing: राज्य समाचार
देश की राजधानी दिल्ली में मानसून की शुरुआत के बाद से ही बारिश का दौर जारी है. हालांकि, कई इलाकों में कभी बारिश तो कभी उमस भरी गर्मी देखने को मिल रही है. मौसम विभाग ने दिल्ली NCR में अगले दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. बुधवार की सुबह से ही दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में बारिश हो रही है. ये सिलसिला मंगलवार को शुरू हुआ था और बदस्तूर जारी है. लगातार हो रही बारिश की वजह से दिल्ली एनसीआर के तापमान में भी गिरावट आई है. ठंडी हवाएं, प्रदूषण में कमी और तापमान में गिरावट से लोगों […]
ग्वालियर। जमीनों में हेरफेर के मामले में कुख्यात ग्वालियर जिले में अब पटवारी ने ही राजस्व अभिलेखों में छेड़छाड़ कर शासन को चूना लगा दिया। जिले के घाटीगांव में पटवारी भुवनचंद मौर्य ने दो सौ तीन सौ भूमि स्वामियों के नाम ही खसरे में बदल डाले। बदलाव ऐसा किया कि पटवारी को खसरे में नाम चढ़ाने व हटाने के लिए तहसीलदार का आदेश मिलता है जिसके स्थान पर पटवारी ने सिस्टम में ब्लैंक पेपर यानी खाली पेज अपलोड कर दिया और नाम बदल डाले। घाटीगांव के कही बन्हेरी के हाकिम सिंह रावत सहित शिवपुरी व अलग-अलग इलाकों के लोगों के नाम […]
उज्जैन। सावन अथवा श्रावण माह में 21 जुलाई से भगवान महाकाल की दिनचर्या बदल जाएगी। अवंतिकानाथ आम दिनों की अपेक्षा डेढ़ घटा पहले जागेंगे। प्रत्येक रविवार को रात 2.30 बजे तथा सप्ताह के शेष दिनों में रात तीन बजे भस्म आरती होगी। बता दें कि आम दिनों में भगवान महाकाल तड़के चार बजे जागते हैं, तत्पश्चात भस्म आरती की जाती है। ज्योतिर्लिंग की पूजन परंपरा में सावन माह के दौरान भगवान महाकाल भक्तों के लिए आम दिनों की अपेक्षा एक से डेढ़ घंटा पहले जागते हैं। इस बार सावन माह की शुरुआत 22 जुलाई सोमवार के दिन हो रही है, इसलिए […]
भोपाल। मध्य प्रदेश के कॉलेजों में छात्र-छात्राओं के लिए ड्रेस कोड लागू होने जा रहा है। उच्च शिक्षा विभाग ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। इसकी शुरुआत पीएमश्री एक्सीलेंस कॉलेजों से होगी, जिनमें इसी शिक्षा सत्र से ड्रेस कोड लागू किया जा सकता है। बाद में यह व्यवस्था अन्य कॉलेजों में भी अपनाई जाएगी। इस संदर्भ में विभिन्न वर्गों की राय लेते हुए सहमति बनाने के प्रयास चल रहे हैं। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने इस बात की जानकारी दी। इसी सत्र से होगी शुरुआत बुधवार को न्यूज एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में उच्च […]
मुरैना। शहर में हुई एक शादी के माहौल में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने खुद को दुल्हन का प्रेमी बताते हुए धमकी दे डाली, कि बारात आई तो दूल्हा जिंदा नहीं बचेगा। इसके बाद हुआ यह, कि पुलिस सुरक्षा के बीच पूरी शादी हुई। यह हैरत अंगेज घटनाक्रम सोमवार-मंगलवार की रात का है। मिली जानकारी के अनुसार दत्तपुरा क्षेत्र की एक युवती की शादी कैलारस के युवक से होने वाली थी। शादी का समारोह माधौपुरा की पुलिया के पास स्थित एक आलीशान मैरिज गार्डन में था। रात 10 बजे के करीब बारात आनी थी, इसी दौरान दुल्हन व उसके […]
भोपाल। मध्य प्रदेश की विधानसभा में सभी काम आनलाइन होंगे। सदस्यों को सदन में प्रश्नकाल के दौरान पूछे जाने वाले प्रश्न भी आनलाइन स्क्रीन पर नजर आएंगे। सभी सदस्यों के टेबल पर स्क्रीन लगेगी। इसके लिए ई-विधान परियोजना लागू की जाएगी। बुधवार को मंत्रालय में मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इसको लेकर संसदीय कार्य मंत्रालय, विधानसभा सचिवालय और संसदीय कार्य विभाग के बीच पहले ही अनुबंध हो चुका है। यह परियोजना 23 करोड़ की होगी । कैबिनेट बैठक में इसके साथ-साथ कुछ अन्य प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई। […]
उज्जैन। उज्जैन में कार की खिड़की से निकलकर कुछ युवक स्टंट कर रहे थे। इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में नजर आ रही दोनों कारों के मालिक की पहचान कर पुलिस ने उन्हें थाने बुलाया और चालानी कार्रवाई की है। इस दौरान कार मालिकों ने माफी भी मांगी है। यातायात डीएसपी दिलीपसिंह परिहार ने बताया कि रविवार रात को कार क्रमांक एमपी 13 जेडजी 0313 तथा एमपी 13 सीसी 9082 में कुछ युवक व नाबालिग सवार होकर स्टंट कर रहे थे। एसपी को मिला था स्टंट का वीडियो युवक सिंधी कालोनी मार्ग से गुजर रहे थे। उसी […]
ओरछा। नगर में चल रही फिल्म भूलभुलैया-3 की शूटिंग के बाद फ्री होकर फिल्म स्टार कार्तिक आर्यन नगर के मेला ग्राउंड में एसडीआरएफ के जवानों और स्थानीय लोगों के साथ खेली वालीबॉल खेलते नजर आए। जिसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि इन दिनों भूल भुलैया-3 की शूटिंग ओरछा में चल रही है, जिसके मुख्य किरदार में कार्तिक आर्यन नजर आएंगे। इसके पहले शनिवार को अभिनेता कार्तिक आर्यन ओरछा की सड़कों पर एक ठेले पर चाट खाने पहुंचे थे। जब से शूटिंग शुरू हुई है, अभिनेता कार्तिक आर्यन शूटिंग के बाद ओरछा की सड़कों […]
भिंड। मेहगांव क्षेत्र में बैसली नदी में उफान आने के कारण छह से अधिक गांव प्रभावित हो गए हैं। लोगों के घरों में पानी भर गया है। स्थिति यह है कि ग्रामीणों को जरूरी चीजों के लिए परेशान होना पड़ रहा है। बारिश के महीने में कई बार बैसली नदी का जल स्तर बढ़ जाता है। इस कारण नदी के आसपास के करीब आधा दर्जन ऐसे गांव हैं, जहां पर लोगों को पानी में होकर आना-जाना पड़ता है। जब जल स्तर ज्यादा बढ़ जाता है तो यह पानी गांव के चारों ओर फैल जाता है। हालत यह है कि गोदावली गांव में पुलिया […]
मुरैना, अंबाह। कियोस्क संचालक ने बेरोजगार युवक को काम पर रखा। भरोसा करके उक्त युवक को कियोस्क के सारे पासवर्ड, यूजर आईडी दे दी। यह शातिर युवक 15 महीने तक कियोस्क सेंटर संचालक के खाते से रुपये पार करता रहा और 13 लाख रुपये से ज्यादा की चपत लगा दी। इस मामले में अंबाह पुलिस ने युवक और उसके पिता पर धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज किया है। दरअसल, अंबाह के मुरैना रोड निवासी राजीव पुत्र रामनिवास मुदगल ने अंबाह एसडीओपी रविप्रताप भदौरिया को आवेदन देकर शिकायत की थी कि वह एसबीआई बैंक के सेवा केंद्र (कियोस्क सेंटर) का […]
सतना। सतना के ही ग्राम तिघरा से किराए के घर में रहने के लिए परिवार आया था, क्या पता था सतना में आज उनके जीवन का अंतिम दिन होगा। पति-पत्नी के अलावा दो बेटों को भी नहीं छोड़ा। युवक का शव रेलवे ट्रैक पर और महिला और दोनों बेटों के घर में ही पड़ रहे। नजीराबाद में हरदौल बाबा मंदिर के पास कैदी प्रजापति के घर पर कमरा किराए पर लिया था। मूलत: पास के ही तिघरा गांव का रहने वाला था बताया जाता है कि मजदूरी कर जीवन यापन करने वाले राकेश चौधरी (45वर्ष) ने एक दिन पहले मंगलवार […]
गुना। राष्ट्रीय राजमार्ग-46 पर राघौगढ़ थाना अंतर्गत जेपी कालेज के पास बुधवार तड़के एक खड़ी बस को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे बस में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर घायल ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा। घटना में आठ यात्री घायल हुए हैं। घायलों में दो की हालत गंभीर है, जिन्हें गुना के जिला अस्पताल रेफर किया गया। बस सूरत से कानपुर जा रही थी। रास्ते में पहिया पंचर होने पर पहिया बदलने का काम सड़क किनारे बस खड़ी कर किया जा रहा […]
जबलपुर । घटना जबलपुर के विजय नगर क्षेत्र की है। तिलवारा के शास्त्री नगर से बरात में आए युवक ने आई थी। बताया जाता है कि माढ़ोताल क्षेत्र में आईटीआई के पास रहने वाले 19 वर्ष के राज अहरिवार की बुआ की बेटी की शादी में रश्में निभाई जा रही थीं। मंगलवार देर रात कूलर को लेकर विवाद हुआ और बात इतनी बढ़ गई कि दुल्हन के भाई की जान पर बन आई। कमर और पैर में चाकू मार हत्या कर भाग गए। किसी तरह रश्म निभाकर बेटी को विदा किया गया। शादी के दौरान चलते-चलते कूलर बंद हो गया था […]
बड़वानी। मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में इंदौर लोकायुक्त ने कार्रवाई करते हुए कृषि विभाग के क्लर्क को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया है। क्लर्क 5 हजार रूपए की रिश्वत ले रहा था, बताया जा रहा है कि आरोपी ने रिटायर्ड ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी से पेंशन के प्रकरण को लेकर रिश्वत मांगी थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार रिटायर्ड ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी अशोक कुमार दुबे से कृषि विभाग के बाबू सुंदर सिंह ने पेंशन प्रकरण तैयार कर जिला पेंशन कार्यालय में प्रस्तुत करने के लिए 21 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। इसके बाद अशोक कुमार इंदौर लोकायुक्त […]
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले से एक अलग ही मामला सामने आया है। पत्नी के साथ बिताए आंतरिक पलों का वीडियो बनाकर पति उसे ब्लैकमेल कर रहा था। महिला पुलिस के पास पहुंची और मामले की शिकायत की है। महिला ने पुलिस को बताया कि पति वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है और कार की डिमांड कर रहा है। इसके बाद महिला की शिकायत पर पुलिस ने पति ,सास ससुर और नंद पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया है। राऊ थाना पुलिस अभी इस पूरे मामले की जांच कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला की […]
