Browsing: राज्य समाचार

पन्ना: पन्ना जिले के सिमरिया थाना अंतर्गत 28 वर्षीय महिला प्रियंका पटेल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि मृतका की जांघ में तीन लोगों के नाम लिखे हुए हैं, वहीं घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने सिमरिया चौराहे पर लाश रखकर चक्का जाम कर दिया। परिजनों का कहना है कि कुछ लोगों के द्वारा महिला को लगातार परेशान किया जा रहा था, जिसकी शिकायत भी की गई थी, लेकिन कोई कार्यवाही न होने की वजह से महिला ने फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। परिजनों की मांग है कि उक्त लोगों की नामजद […]

Read More

महाराष्ट्र कैडर की आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर की नौकरी खतरे में है. उन्हें बर्खास्त किया जा सकता है. ट्रेनी आईएएस अफसर पूजा पर फर्जी तरीके से नौकरी लेने और अपने पद का दुरुपयोग करने का आरोप है. इसके अलावा उनके खिलाफ तथ्यों को छुपाने और गलतबयानी का भी आरोप है. अगर ये सारे आरोप सही पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ आपराधिक कार्रवाई हो सकती है. केंद्र सरकार ने पूजा से जुड़े मामलों की जांच के लिए एक समिति का गठन कर दिया है. डीओपीटी के अतिरिक्त सचिव मनोज द्विवेदी ने जांच शुरू कर दी है. दो हफ्ते में जांच […]

Read More

बिहार विधानसभा चुनाव में अभी एक साल से ज्यादा का वक्त बचा है, लेकिन सियासी बिसात अभी से ही बिछाई जाने लगी है. लोकसभा चुनाव से बाद से ही बीजेपी से लेकर आरजेडी और अन्य दल अपने-अपने समीकरण को दुरुस्त करने में जुट गई हैं. वहीं, चुनावी रणनीतिकार से सियासी पिच पर उतरने वाले प्रशांत किशोर (पीके) ने भी अपने पत्ते खोल दिए हैं. पीके गांधी जयंती (दो अक्टूबर) पर अपनी पार्टी की घोषणा करेंगे. प्रशांत किशोर ने साथ सूबे की सियासत में असदुद्दीन ओवैसी के तर्ज पर मुस्लिम राजनीति करने का फैसला किया है. प्रशांत किशोर ने कहा है […]

Read More

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आज सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई. हालांकि सीएम केजरीवाल फिलहाल जेल से रिहा नहीं हो सकेंगे. वहीं आम आदमी पार्टी ने इस फैसले का स्वागत किया है. दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी और सौरभ भारद्वाज ने कहा कि ये ऐतिहासिक फैसला है. लेकिन इसी के साथ उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधा. आतिशी ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पहले राउज एवेन्यू कोर्ट ने जमानत दी, आज देश की सबसे बड़ी अदालत सुप्रीम कोर्ट ने भी जमानत दी. ये फैसले में साबित करते हैं कि पिछले दो साल से चल […]

Read More

महाराष्ट्र कैडर की ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर लगातार विवादों में बनी हुई हैं. इस बीच अब उनकी मां मनोरमा का एक पुराना वीडियो वायरल हुआ है. इसमें वो पिस्टल लेकर कुछ लोगों को धमकाते हुए नजर आ रही हैं. बताया जा रहा है कि वीडियो पिछले साल यानि 2023 का है. मामला किसानों की जमीनों पर कब्जा करने की कोशिश से जुड़ा हुआ है. आरोप है कि वह जमीन पर कब्जे को लेकर किसान को धमका रही थीं. पूजा खेडकर के पिता दिलीप खेडकर को लेकर कहा जाता है कि उन्होंने नौकरी के दौरान करोड़ों की संपत्ति जुटाई. कई जगहों […]

Read More

दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच की दरें महंगी हो गई हैं. अगर आप दिल्ली में रहते हैं और आप वाहन प्रदूषण की जांच करवाते हैं तो अब जांच के लिए अपनी जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी. आसान भाषा में कहें तो अब दिल्ली में प्रदूषण कराने के लिए पहले से ज्यादा पैसा देने पड़ेंगे. दिल्ली सरकार ने पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन के अनुरोध पर दिल्ली में वाहनों के प्रदूषण जांच की दरों में बढ़ोतरी की घोषणा की है. दिल्ली सरकार जल्द ही नए दरों को लागू कराने की तैयारी कर रही है. दिल्ली में प्रदूषण की जांच की दरों को बढ़ाने […]

Read More

दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी-बड़ी लंबी कतारों में टिकट के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा. अब जल्द ही यात्रियों के ये सुविधा दी जाएगी कि वो 120 दिन पहले से ही अपने गंतव्य के लिए मेट्रो टिकट की बुकिंग कर पाएंगे. यात्री इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड की वेबसाइट और ऐप के जरिए इसके बुकिंग की सुविधा मिलेगी. ऐसे में सबसे भीड़भाड़ वाले क्षेत्र दिल्ली में यात्रियों को सफर करना आसान हो जाएगा. इस प्रक्रिया को लागू करने के लिए आईआरसीटीसी, डीएमआरसी और सीआरआईएस के बीच समझौता हुआ है. इस कदम से सरकार की […]

Read More

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में आज बड़ा गोलीकांड हुआ. अंबाह थाना क्षेत्र के गीलापुरा गांव में सरकारी जमीन जोतने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए. पहले तो दोनों पक्षों में मारपीट हुई, फिर बंदूकें लगने लगीं. इस दौरान गोली लगने से एक पक्ष के चाचा-भतीजे की मौत हो गई तो वहीं दूसरे पक्ष से एक व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में घायल हो अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया. पुलिस इस घटना की जांच-पड़ताल में जुटी है, लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये […]

Read More

देश के कई IAS और IPS अक्सर चर्चा में रहते हैं. कोई अपने अच्छे कामों को लेकर तो कोई विवादों में रहकर. इस समय महाराष्ट्र की एक ट्रेनी IAS पूजा खेड़कर चर्चा का विषय बनी हुई हैं. नौबत तो यहां तक आ गई कि पुणे के कलेक्टर डॉ. सुहास दिवसे ने मुख्य सचिव को लेटर लिख उनकी शिकायत की, जिसके बाद पूजा का ट्रांसफर वाशिम कर दिया गया. पूजा को वाशिम जिले का असिस्टेंट कलेक्टर बनाया गया है. पूजा पर आरोप है कि एक सिविल सेवा अधिकारी के रूप में वह पुणे में अपने अधिकारों का दुरुपयोग कर रही थीं. […]

Read More

बिहार में अगला विधानसभा चुनाव होने में अभी करीब डेढ़ साल बाकी है लेकिन इसकी बिसात लोकसभा चुनाव से भी पहले ही बिछने लगी थी. बिहार में सभी 40 सीटों पर एनडीए का कब्जा तो नहीं हो सका लेकिन विधानसभा चुनाव के लिए अबकी बार 200 पार का नारा बुलंद होने लगा. नीतीश कुमार ने जैसे ही एनडीए का दामन थामा कयासबाजी से शुरू हो गई कि अब अगली डील बिहार को विशेष राज्य के दर्जा के मुद्दे पर होगी. इस बीच केंद्र में नई सरकार का गठन हो गया और मौका केंद्रीय बजट का है तो सवाल है क्या […]

Read More

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के भजनपुरा में बुधवार की रात तीन युवकों ने एक खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है. इसमें बदमाशों ने गली के बाहर बैठे एक युवक को मामूली विवाद में पहले पटक कर मारा और फिर ताबड़तोड़ 17 बार चाकू घोंपकर हत्या कर दी. चाकू के चार पांच वार में ही युवक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा. बावजूद इसके बदमाश चाकू घोंपते रहे. घटना की जानकारी होने पर पास पड़ोस के लोगों ने पीड़ित युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. यह वारदात गली नंबर 15, गामरी एक्सटेंशन में बुधवार की रात […]

Read More

जबलपुर। जबलपुर में नगर निगम में बजट पर शांतिपूर्वक चल रही चर्चा के दौरान कांग्रेस पार्षद हीरा शफीक कुछ वार्ड में कचरे के ढेर की फोटो खींचकर उसकी फाइल बनाकर लगाए थे। अव्यवस्था बताते हुए इसके प्रमाण स्वरूप फोटो की फाइल सदन अध्यक्ष, महापौर और निगम अधिकारी को सौंपी। इस पर भाजपा पार्षद जीतू ठाकुर ने छायाचित्र की फाइल के पेज को पलटने के लिए थूक का उपयोग होने का आरोप लगाया। भारत माता मंदिर निर्माण का मामला भी गूंजा सदन में हो-हल्ला इतना बढ़ गया कि कुछ देर के लिए सदन की बैठक को स्थगित करना पड़ा। मामले ने […]

Read More

 भोपाल। खानपान की चीजों की शुद्धता जांचने के लिए प्रदेश के सभी जिलों में चलित लैब की व्यवस्था होगी। अभी 15 जिलों में यह लैब संचालित हो रही हैं। अन्य 40 जिलों के लिए भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) से लैब मिलने वाली हैं। पूरे जिले में घूमकर लेंगी सैंपल यह लैब पूरे जिले में घूमकर सैंपल लेंगी। रहवासी क्षेत्रों में भी पहुंचेंगी, जहां लोग निगरानी के लिए खानपान की चीजों की जांच करा सकेंगे। इस लैब से मात्र निगरानी (सर्विलांस) सैंपलों की जांच की जा सकेगी, यानी जांच रिपोर्ट अमानक आने पर भी कोई वैधानिक कार्रवाई नहीं […]

Read More

 भिंड: भिंड में पेट्रोल पंप संचालक ने खुद पर फायरिंग करने वाले बदमाशों पर इनाम की घोषणा की है। ग्वालियर-इटावा नेशनल हाइवे 719 स्थित सावित्री पेट्रोल पंप पर चार जुलाई की शाम दो बाइक पर चार नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने फायरिंग की थी। संचालक के हावी होने पर बदमाश मौके से भाग गए। बदमाश फायरिंग के सात दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। ऐसे में पेट्रोल पंप संचालक ने बदमाशों की गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। बरोही थाना पुलिस ने बदमाशों की तलाश में पोरसा, मुरैना, ग्वालियर और दतिया में दबिश दी है। […]

Read More

छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा के सांसद विवेक बंटी साहू की धर्मपत्नी ने पति की जीत पर अपने बाल बालाजी में अर्पित किए। लोकसभा चुनावों में कमल नाथ के गढ़ को जीतने के लिए भाजपा प्रत्याशी की पत्नी शालिनी साहू मनोकामना की थी। भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू की पत्नी ने भगवान वेकेंटश्वर बालाजी के सामने प्रार्थना की थी कि चुनावों में उनके पति जीते तो वे अपने बाल भगवान को अर्पित करेंगी। पति की जीत के लिए की पदयात्रा लोकसभा चुनाव में विवेक बंटी साहू की जीत के बाद बीते रोज शालिनी साहू अपने परिजनों के साथ बालाजी पहुंची और बाल अर्पित किए। […]

Read More

सागर: झांसी-लखनादौन फोरलेन पर बांदरी के पास गुरुवार दोपहर यात्रियों से भरी बस हादसे का शिकार हो गई। बस नेपाल से बेंगलुरु जा रही थी। बस में सवार नेपाल के 10 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। जिन्हें सागर के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सभी घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है। नेपाल से बेंगलुरु जा रही थी बस जानकारी के अनुसार राजधानी एक्सप्रेस कंपनी की बस नेपाल से यात्रियों को लेकर बेंगलुरु जा रही थी। नेशनल हाइवे-44 पर बस के आगे चल रहे कंटेनर के ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे पीछे से आ रही […]

Read More