उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में नागझिरी थाना क्षेत्र में शिप्रा नदी में बोरे में बंद एक लाश मिली है। सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। बोरे को खोला गया तो उसके अंदर महिला की लाश निकली महिला के हाथ और पैर बांधकर दो बोरों में बंद कर नदी में फेंक दिया गया। तत्काल मौके पर एफएसएल की टीम भी पहुंच गई है। पुलिस अभी आसपास के लोगों से महिला के बारे में पूछताछ कर रही है, मृतिका की पहचान अभी नहीं हो सकी है। सीएसपी श्वेता गुप्ता भी मौके […]
Browsing: राज्य समाचार
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के द्वारा चलाए जा रहे 51 लाख पौधे लगाने के अभियान में शहर के हर वर्ग के लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। शनिवार को शहर के वार्ड 57 में वृहद पौधारोपण अभियान चलाया गया, इस दौरान मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और महापौर पुष्यमित्र भार्गव की उपस्थिति में पौधे रोपे गए,यहाँ शासकीय स्कूलों के छात्रों और सामाजिक संस्था के सदस्यों के अलावा जनप्रतिनिधियों ने 51 हजार पौधे रोपे। इस दौरान सभी ने पर्यावरण को बचाने की शपथ भी ली, इस मौके पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने शहरवासियों से भी एक […]
इंदौर : मध्यप्रदेश के इंदौर में पिछले दिनों खजराना मंदिर पर बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने हिंदू धर्म अपनाया था। जहां यह पूरा मामला काफी सुर्खियों में था तो वही इस पूरे मामले को लेकर अब जिन लोगों ने मुस्लिम युवक और युवितयों को हिंदू धर्म में वापसी करवाई थी। उन्हें धमकी मिली है। इसी कड़ी में उन्होंने पूरे मामले की शिकायत तुकोगंज पुलिस को की है और पुलिस पूरे मामले में जांच पड़ताल करने की बात कर रही है। पूरा मामला इंदौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र का है, तुकोगंज थाना क्षेत्र के मालवा मिल गोकुल अपार्टमेंट […]
भोपाल : राजधानी भोपाल से सटे बैरसिया में सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार का बड़ा खेल सामने आया है। जहां 60 लाख से ज्यादा में बनी सड़क हाथों से उखड़ रही है। लोक निर्माण विभाग (PWD) मंत्री राकेश सिंह ने जांच के बाद सड़क निर्माण करने वाली कंपनी को ब्लैकलिस्ट कर दिया। साथ ही सड़क निर्माण उपयंत्री को भी निलंबित कर दिया है। दरअसल, भोपाल के बैरसिया की रमचुरा-कचनारिया सड़क का एक वायरल वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स अपने हाथों से रोड को खोदता दिख रहा था, वीडियो में साफ दिख रहा है कि सड़क बड़े आराम से हाथ […]
छिंदवाड़ा: मध्यप्रदेश के अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी धीरेन शाह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कमलेश शाह से हार गए हैं। भाजपा प्रत्याशी कमलेश शाह ने 3252 वोटों से जीत हासिल की है। वहीं कांग्रेस ने गड़बड़ी का अंदेशा जताते हुए रिकाउंटिंग की अपील की है। दोपहर एक बजे तक 15 दौर की मतगणना के बाद धीरेन शाह की बढ़त लगभग चार हजार मतों की थी। लेकिन बड़ा उलटफेर करते हुए 18वें राउंड में उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी से 707 वोटों से बढ़त बना ली। 19वें और 20वें राउंड की मतगणना में उन्होंने लगभग 1524 वोटों से जीत हासिल कर […]
दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में 8 साल के बच्चे को मगरमच्छ ने निगल लिया और उसे गहरे पानी में लेकर चला गया है। घटना शनिवार की है यह घटना हटरी गांव में आने वाली व्यारमा नदी की है। नदी के किनारे मौजूद लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस और प्रशासन को दी मौके पर एसडीआरएफ की टीम पहुंच गई और रेस्क्यू किया जा रहा है। लेकिन बच्चे का अभी तक कुछ भी पता नहीं चला है। बताया जा रहा है कि मगरमच्छ झाड़ी में छिपकर बैठा था। कृष्ण सिंह जैसे ही घाट पर नहाने के लिए गया मगरमच्छ ने […]
मुरैना : मुरैना जिले के कैलारस में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की मीटिंग रखी गई जिसमें कई गणमान्य लोग एवं आम नागरिक भी शामिल हुए। इसमें ताजिए के रुट और मुस्लिम लोगों ने सहयोग समेत कई बिंदुओं को लेकर चर्चा हुई। बैठक के दौरान अचानक सबलगढ़ अनुभाग में पदस्थ SDM वीरेंद्र कटारे आपा खो बैठे और नगर पालिका CMO को धमकाने लगे। बैठक में SDM वीरेंद्र कटारे ने नगर पालिका CMO को धमकी देते हुए कहा कि मैं 2-4 CMO को पहले भी ठोक चुका हूं, अब इसका नंबर है। इस दौरान बैठक में एसडीओपी वीरेंद्र कटारे कैलारस एसडीओपी रवि सोनेर,थाना प्रभारी […]
राजस्थान में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां सीआईडी अधिकारी एक महिला और उसके बेटे को पहाड़ी पर बुलाया. जब दोनों ने गड्ढा खोदने की कोशिश की तो उसने पीछे से दोनों पर हमला कर दिया. उसने दोनों को जंगल में धन गड़ा होने के बहाने पहाड़ी पर ले गया और दोनों पर जानलेवा हमला करने की कोशिश की. वहां से गुजरते हुए लोगों ने सुना तो आरोपी सीआईडी अधिकारी उन्हें छोड़कर फरार हो गया. पुलिस ने अब आरोपी सीआईडी अधिकारी को गिरफ्तार किया है. उदयपुर जॉन में कार्यरत सीआईडी खड़क सिंह के कारनामे को सुनकर हर कोई […]
बिहार की राजधानी पटना में शादी समारोह में बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दूल्हे के भाई और जीजा की हत्या कर दी. जिस वक्त वारदात हुई तब जयमाला कार्यक्रम चल रहा था. घटना के बाद मैरिज हॉल में कोहराम मच गया. वारदात की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. घटनास्थल से कारतूस के खोखे बरामद हुए हैं. घटना के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं. दोनों पक्ष बिना शादी किए वापस लौट गए. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. पटना के दानापुर स्थित खगौल इलाके में बीती रात शादी कार्यक्रम […]
बिहार में रूपौली सीट पर उपचुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं. एनडीए और इंडिया दोनों धड़ों को पटखनी देकर इस सीट पर निर्दलीय शंकर सिंह ने जीत हासिल की. जदयू विधायक बीमा भारती के इस्तीफा देने के बाद यह सीट खाली हुई थी. जिसेक बाद बीमा भारती राजद के टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ीं, लेकिन चुनाव हार गई. चुनाव हारने के बाद इसी सीट से वापस राजद ने उन्हें उम्मीदवार बनाया था. राजद उम्मीदवार बीमा भारती तीसरे नंबर पर रहीं, जबकि जदयू के कलाधर मंडल दूसरे स्थान पर रहे. कभी कोसी के इलाके में नॉर्थ लाइब्रेशन आर्मी चलाने […]
महाराष्ट्र विधान परिषद में जीत के बाद प्रदेश के डिप्टी सीएम अजीत पवार शनिवार को अचानक दिल्ली पहुंचे. दिल्ली में उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की. हालांकि दोनों की मुलाकात का कोई औपचारिक ब्योरा सामने नहीं आ सका है लेकिन सूत्रों के हवाले से खबर है कि उनके बीच आगामी मंत्रिमंडल विस्तार के साथ-साथ विधान परिषद चुनाव पर भी चर्चा हुई है. शुक्रवार को विधान परिषद की 11 सीटों के लिए हुए चुनाव में महायुति ने महाविकास अघाड़ी पर शानदार जीत हासिल की थी. इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने पांच सीटें जीतकर शरद पवार को झटका […]
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने पर दिल्ली कांग्रेस की बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है. दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि यह मामला आपको याद होगा कि कांग्रेस ने उठाया था और मुझे खुशी है कि उसके ऊपर कार्रवाई हुई और केजरीवाल जी जेल गए. उन्होंने कहा कि आज उनको अंतरिम जमानत जरूर मिली है, लेकिन साथ ही साथ यह मामला हायर बेंच के लिए रेफर कर दिया गया है. कांग्रेस का मानना है कि अगर कोई बेगुनाह है तो उसको जेल […]
महाराष्ट्र के विधानपरिषद (MLC) चुनाव में शरद पवार के साथ बड़ा खेल हो गया है. शरद पवार के समर्थित उम्मीदवार जयंत पाटिल चुनाव हार गए हैं. 11 सीटों पर हुई वोटिंग में एनडीए ने 9 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि महाविकास अघाडी के खाते में 2 सीटें आई हैं. इस बार एमएलसी चुनाव में 12 उम्मीदवार मैदान में थे. पहले से आशंका थी कि क्रॉस वोटिंग से किसी न किस का खेल बिगड़ सकता है. अब जब नतीजे आए हैं तो सबसे बड़ा झटका शरद पवार को लगा है.सीनियर पवार को यह झटका कोई और नहीं, बल्कि उनके […]
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में हुए डबल मर्डर की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है. पुलिस ने मां-बेटे के कत्ल के आरोप में छोटे बेटे को गिरफ्तार किया है. बीते 11 जुलाई को पुलिस को शहर के अनुपमा चौक इलाके के एक घर में मां और बेटे की लाश बरामद की थी. दोनों की लाश के साथ ही पुलिस ने छोटे बेटे को बंधा हुआ पाया था. अब बस्तर पुलिस ने मामले में बड़ा खुलासा करते हुए छोटे बेटे को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने घर में मां गायत्री और बेटे नीलेश की लाश बरामद की थी इसके अलावा […]
दुनिया में एक बच्चे के लिए माता-पिता के बाद अगर कोई आता है तो वह हैं उसके मामा या मौसी या फिर चाचा. किसी भी बच्चे को सबसे ज्यादा इन्हीं के साथ सुरक्षित समझा जाता है लेकिन ये वही देश है जहां कंस जैसे मामा भी हुए हैं जिन्होंने अपने ही भांजे कृष्ण को मारने के लिए ना जाने कैसे-कैसे प्रपंच रचता है. खैर… वह तो द्वापर था… लेकिन ये कलयुग है. इस युग के लिए तो वैसे भी ये कहा गया है कि यहां रिश्तों की कोई अहमियत नहीं है. ताजा मामला बिहार के बेगुसराय से सामने आया है. […]
इटारसी। देश के बड़े रेल जंक्शन से पांच दिन पहले चार माह के एक दुधमुंहे बच्चे का अपहरण हो गया था। जीआरपी ने किशनगंज बिहार से अपहृणकर्ताओं के चंगुल से बच्चे को छुड़ा कर उसके माता-पिता को सौंप दिया है। जीआरपी थाना प्रभारी राम सनेही चौहान ने बताया कि 7 जुलाई को फरियादी 28 वर्षीय प्रीति पति स्व. ब्रजेश ओझा निवासी सिराली, जिला हरदा अपनी बहन बीनू के साथ सिराली हरदा से इटारसी आई थी। रात में वह प्लेटफॉर्म नंबर 1 फुट ब्रिज के सामने चबूतरे पर अपने बालक के साथ सो गई थी। नींद खुलने पर देखा तो उसका बच्चा […]
