तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट से लगातार चौथी बार जीत हासिल करने वाले कांग्रेस नेता शशि थरूर ने मंगलवार को कहा कि चुनाव परिणाम भाजपा के लिए एक सबक है कि जब वह सांप्रदायिकता के बजाय विकास जैसे अन्य रास्तों पर चलती है तो उसका बेहतर प्रदर्शन होता है। थरूर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी के राजीव चंद्रशेखर को 16,077 मतों से शिकस्त दी। थरूर ने कहा कि चुनाव परिणाम मतदाताओं द्वारा भाजपा को दिया गया एक गंभीर संदेश है कि उनकी शासन प्रणाली में व्यापक सुधार की आवश्यकता है। उन्होंने कहा, “…मुझे हमेशा लगता था कि भाजपा केरल में […]
Browsing: देश
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि यह लड़ाई संविधान बचाने की थी। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान साजिश रची गई। हमने हिंदुस्तान को नया विजन दे दिया है। देश ने संदेश दे दिया है कि वह नरेंद्र मोदी को नहीं चाहता है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव के नतीजों पर कहा, ”देश के सबसे गरीब लोगों ने संविधान को बचाने का काम किया है। लोगों ने सर्वसम्मति से कहा है कि हम नहीं चाहते कि नरेंद्र मोदी, अमित शाह देश चलाएं। कांग्रेस के सभी नेता इंडिया ब्लॉक के सहयोगियों का सम्मान करते हैं; जहां भी गठबंधन लड़ा, हमने […]
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि इस लोकसभा चुनाव का परिणाम जनता और लोकतंत्र की जीत है…
हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से जीत दर्ज करने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार अभिनेत्री कंगना रनौत ने मंगलवार को कहा कि इस जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जाता है। कंगना ने मंडी लोकसभा सीट पर कांग्रेस के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह को 74,755 मतों के अंतर से हराकर जीत हासिल कर ली है। कंगना ने विधानसभा में विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर, विधायकों, भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता को उन्हें चुनने के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि उनकी जीत का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को जाता है। कंगना ने कहा कि लोगों ने […]
बठिंडा : लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आज घोषित हो रहे हैं। दुनिया भर की निगाहें आज आने वाले नतीजों पर हैं। अगर बात करें बठिंडा की तो इस सीट से शिरोमणि अकाली दल की उम्मीदवार हरसिमरत कौर बादल ने जीत हासिल की है। बता दें कि हरसिमरत कौर बादल लगातार चौथी बार बठिंडा से सांसद बनी है। हरसिमरत कौर बादल ने आम आदमी पार्टी के गुरमीत सिंह खुड्डियां को 49656 मतों से हराकर जीत हासिल की है। हरसिमसत कौर बादल ने 376558 वोटों से जीत हासिल की है। वहीं दूसरे नंबर पर रहे गुरमीत सिंह खुड्डियां को 326902, तीसरे नंबर […]
लोकसभा चुनाव 2024 के वोटों की गिनती जारी है, लेकिन संकेत बताते हैं कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) मामूली जीत हासिल करेगा। सहयोगी दलों के साथ ही बीजेपी 272 लोकसभा सीटों का आंकड़ा पार करने वाली सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आ रही है. हालांकि इंडिया ब्लॉक के 272 सीटों के जादुई आंकड़े तक पहुंचने की संभावना नहीं है, फिर भी एक रणनीतिक संयोजन कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन को केंद्र में सरकार बनाने के लिए प्रेरित कर सकता है। एनडीए 299 सीटों पर आगे है। इसमें जेडीयू की 14 सीटें शामिल हैं। ऐसे में सरकार बनने में जेडीयू एक […]
पश्चिम बंगाल की 42 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हुई है. आज मतगणना के दौरान मूलतः टीएमसी और बीजेपी के बीच टक्कर मानी जा रही है. इस चुनाव में डायमंड हार्बर से तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी, बहरामपुर से कांग्रेस के उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी के खिलाफ क्रिकेटर यूसुफ पठान, कृष्णानगर से टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा और आसनसोल से टीएमसी के उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा चुनाव मैदान में हैं. मतगणना के दौरान पश्चिम बंगाल की इन हस्तियों पर लोगों की निगाहें टिकी रहेंगी. इनके अतिरिक्त बंगाल बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष दिलीप घोष, केंद्रीय मंत्री निशीथ […]
सात चरणों में संपन्न हुए मतदान के बाद सभी की नजर अब 4 जून के चुनाव परिणामों पर है. देश की 18वीं लोकसभा के लिए मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी. इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से वोटों की गिनती की प्रक्रिया आसान और तेज हो गई है. लेकिन चुनाव के समय नेताओं की तरफ से ईवीएम की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े होते हैं. ऐसे में मतगणना से पहले यह कैसे सुनिश्चित किया जाता है कि EVM के साथ छेड़छाड़ नहीं की गई है? आइए समझते हैं. लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम-1951 की धारा 64 के अनुसार, वोटों की […]
पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक सीआरपीएफ जवान को दो महिलाओं के साथ छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया. आरोप है कि यह सीआरपीएफ जवान कोलकाता रेलवे स्टेशन के पास वाले एक घर में घुस गया, जहां उसने महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की. फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस की टीम मामले की जांच में जुटी है. वहीं, सीआरपीएफ ने भी मामले को लेकर बयान दिया है. पुलिस के मुताबिक, यह सीआरपीएफ जवान पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बरुइपुर में चुनाव ड्यूटी से रविवार की रात लौट रहा था. इस दौरान वह कोलकाता रेलवे स्टेशन पहुंचा, जहां […]
जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों का सफाया करने को लेकर लगातार र सुरक्षाबलों द्वारा ऑपरेशन चलाया जा रहा है. इस बीच पुलवामा एनकाउंटर शुरू हो गया है. कश्मीर जोन पुलिस ने अपने अधिकारिक एक्स अकाउंट पर यह जानकारी दी है. इस दौरान सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है. खास बात ये है मारे गए आतंकियों में लश्कर का शीर्ष कमांडर भी शामिल है. जानकारी के मुताबिक दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के निहामा इलाके में चल रही इस मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर रियाज अहमद डार और उसका सहयोगी रईस अहमद मारा गया है. आतंकी रियाज अहमद काकापोरा का […]
20 मई को उद्धव ठाकरे की पत्रकारों के साथ की गई प्रेस कांफ्रेंस को लेकर केंद्रीय चुनाव आयोग ने बड़ा फैसला लिया है. आयोग ने राज्य चुनाव आयोग को शिव सेना प्रमुख के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया है. आशीष शेलार ने आचार संहिता के दौरान उद्धव बाला साहेब ठाकरे की प्रेस कांफ्रेंस पर आपत्ति जताई है. 20 मई को उद्धव ठाकरे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव आयोग पर कई आरोप लगाए थे. इस दिन राज्य की 13 सीटों पर मतदान हुए थे, जिसमें मुंबई की सभी छह लोकसभा सीटें भी शामिल थीं. इस की शिकायत आशीष शेलार ने […]
संदेशखाली में मतदान के 24 घंटे के बाद फिर से हिंसा भड़क उठी है. संदेशखाली के विभिन्न हिस्सों में छिटपुट रूप से गड़बड़ी की सूचना मिली है. मारपीट, तोड़फोड़ और अशांति फैलाने के आरोप में 9 लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है. प्रशासन संदेशखाली के विभिन्न इलाकों में माइकिंग कर शांति का संदेश दे रहा है. संदेशखाली की चार पंचायतों में धारा 144 जारी कर दी गई है. दूसरी ओर, राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने सीएम ममता बनर्जी को पत्र लिखकर संदेशखाली हिंसा के मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है. संदेशखाली के सरबेरिया गांव में […]
लोकसभा चुनाव 2024 की वोटिंग खत्म होने के बाद अब सभी की निगाहें नतीजे पर टिकी हुई हैं. 4 जून को मतगणना होगी, जिसे लेकर निर्वाचन आयोग ने सभी तरह की तैयारियां कर ली हैं. उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त नवदीप रिणवा ने रविवार को प्रेस कॉफ्रेंस करके बताया कि मंगलवार को यूपी में 75 जिलों के 81 मतगणना स्थलों पर सुबह 8 बजे से काउंटिंग शुरू होगी और विधानसभा क्षेत्रवार वोटों की गिनती की जाएगी. इसके बाद लोकसभा क्षेत्र में समाहित विधानसभा क्षेत्रों के परिणाम को जोड़कर लोकसभा क्षेत्रों का परिणाम घोषित किया जाएगा. उत्तर प्रदेश की 80 […]
लोकसभा चुनाव की मतगणना से एक दिन पहले निर्वाचन आयोग आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहा है. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, ‘सोशल मीडिया में हमारे उपर मीम्स बनाए गए हैं, लापता जेंटलमैन टाइप बहुत से टैग्स हैं.. हम सभी सवालों का जवाब देने की कोशिश करेंगे, जो सात चरणों के दौरान हुआ… इस बार हमने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है… 64.2 करोड़ लोगों ने मतदान किया, जिसमें 31.2 करोड़ महिलाओं ने वोट डाला है.’ आयोग ने चुनाव कार्यक्रम में सेवाएं देने वालों की तारीफ की. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, ‘हमने पूरे चुनाव में पूरी कोशिश रही […]
लोकसभा चुनाव के नतीजे कल यानी मंलवार को घोषित किए जाएंगे. इससे पहले सत्तारूढ़ दल बीजेपी में हलचल बढ़ गई है. दिल्ली में नेताओं के बैठकों का दौर शुरू हो गया है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर मेगा मीटिंग चल रही है. नड्डा के घर चल रही बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद हैं. इसके अलावा बैठक में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, संगठन मंत्री बीएल संतोष, सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश, केंद्रीय मंत्री अश्वनी वैष्णव, मनसुख मंडविया, बीजेपी महासचिव विनोद तावड़े और तरुण चुग भी मौजूद हैं. […]
चुनाव से पहले आए लगभग सभी एग्जिट पोल्स में I.N.D.I.A ब्लॉक को करारी हार मिलती दिखाई दे रही है. एग्जिट पोल्स में मिल रहे NDA को भारी बहुमत पर काग्रेस नेता सोनिया गांंधी ने प्रतिक्रिया दी है. सोनिया गांधी ने कहा, “हमें इंतजार करना होगा, बस इंतजार करें और देखें. हमें पूरी उम्मीद है कि हमारे नतीजे एग्जिट पोल के बिल्कुल उलट होंगे.” चुनाव पूरा होने के बाद आए एग्जिट पोल में मोदी सरकार की तीसरे बार सत्ता में वापसी की मोदी की जा रही है. एग्जिट पोल के नतीजों को इंडिया ब्लॉक के नेता ने मानने से इनकार कर […]
