केरल की वायनाड और उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट इन दिनों चर्चा का विषय है. लोकसभा चुनाव में इन दोनों ही सीटों से कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रचंड जीत हासिल की है. दोनों ही जगहों की जनता ने राहुल को जमकर दिया और भारी मतों से जिताया. दो सीटों पर जीत दर्ज करने वाले राहुल के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती एक सीट को चुनना है. रायबरेल और अमेठी को लेकर राहुल खुद भी कन्फ्यूज हैं. राहुल गांधी का कहना है कि वह इस बात को लेकर दुविधा में हैं कि वायनाड या रायबरेली लोकसभा सीट में से किस […]
Browsing: देश
जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सुरक्षाबलों-आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है. इस दौरान सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है और अन्य को जल्द ढेर किया जा सकता है. ये एनकाउंटर हीरानगर में हुआ है. इस बीच बड़ी जानकारी सामने आई है. कठुआ हमले में DIG-SSP बाल-बाल बच गए. आतंकियों ने पुलिस के काफिले पर ही फायरिंग शुरू कर दी. उन्होंने ताबड़तोड़ 12 से ज्यादा राउंड फायरिंग की. DIG-SSP पर किए गए हमले में उनकी कार के शीशे टूट गए. बताया गया है कि ये हमला सुबह करीब साढ़े तीन बजे किया. अन्य आतंकवादियों के खात्मे के लिए इलाके की […]
ट्रेनों में बिना टिकट सफर करने वाले यात्रियों की कमी नहीं है. लगभग हर ट्रेन में ऐसे कुछ न कुछ ऐसे यात्री देखने को मिल ही जाते हैं, जो बेटिकट सफर कर रहे होते हैं. ऐसे में जब चेकिंग होती है तो फिर लेने के देने पड़ जाते हैं. वैसे लोकल ट्रेनों में ऐसे मामले ज्यादातर देखने को मिलते हैं, लेकिन क्या हो अगर वंदे भारत जैसी ट्रेनों में भी लोग बेटिकट चढ़ने लगें और सफर करने लगें तो? जी हां, सोशल मीडिया पर आजकल ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वंदे भारत एक्सप्रेस में भारी भीड़ […]
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से विभागों का बंटवारा किए जाने के बाद अब मंत्री मंत्रालय का कार्यभार संभालने में जुटे हैं. अधिकतर मंत्रियों ने मंगलवार को अपने-अपने मंत्रालय का कार्यभार संभाल लिया. इनमें केरल से बीजेपी के इकलौते सांसद सुरेश गोपी ने भी पर्यटन मंत्रालय में राज्य (MoS) के रूप कार्यभार संभाला. कार्यभार संभालने के बाद सुरेश गोपी ने कहा कि मंत्रालय के बारे में समझना होगा. सुरेश गोपी ने कहा कि यह बहुत बड़ी जिम्मेदारी है. इसलिए मुझे उन संभावनाओं को देखना होगा जिनकी प्रधानमंत्री आशा कर रहे हैं. भारत में उभरती पेट्रोलियम प्रणालियों का अध्ययन करने के […]
मुंबई एटीएस ने लोकसभा चुनावों में फर्जी वोटिंग करने वाले चार बांग्लादेशियों को अरेस्ट किया है. वहीं 5 अन्य बांग्लादेशियों की पहचान की है. यह पांचों बांग्लादेशी अभी फरार हैं. उनकी तलाश में एटीएस ने उनके हर संभावित ठिकानों पर दबिश तेज कर दी है. एटीएस सूत्रों के मुताबिक इन बांग्लादेशियों ने गुजरात के सूरत से फर्जी पहचान पत्र बनवाया और मुंबई आकर यहां वोटर आईडी समेत अन्य दस्तावेज बनवा लिए. इन लोगों ने हाल ही में हुए लोकसभा चुनावों के दौरान वोटिंग भी की है. एटीएस सूत्रों के मुताबिक पकड़े गए चारों बांग्लादेशियों से हुई पूछताछ के आधार पर […]
बीजेपी को पिछले दो चुनाव में जिस उत्तर प्रदेश ने सत्ता की बुलंदी तक पहुंचाया था, 2024 के चुनाव में उसी प्रदेश ने उसे सत्ता के दहलीज पर लाकर खड़ा कर दिया. बीजेपी को सबसे बड़ा झटका उत्तर प्रदेश में लगा है, 2019 की तुलना में इस बार 28 सीटें कम हो गई हैं. सूबे में हार का साइड इफेक्ट सामने आने लगे हैं. मुजफ्फरनगर में लोकसभा सीट पर में मिली हार के बाद बीजेपी में अंदरूनी कल और तेज हो गई है. संजीव बालियान बनाम संगीत सोम के बीच सियासी लड़ाई अब जाट बनाम ठाकुर होती नजर आ रही […]
कभी दाऊद का खास रहा गैंगस्टर अबू सलेम डर के साए में जी रहा है. महाराष्ट्र की तलोजा जेल में बंद अबू सलेम को यह डर डी कंपनी के सरगना दाऊद और उसके गुर्गों से है. इस संबंध में अबू सलेम ने कोर्ट में अर्जी भी लगाई है. गुहार की है कि उसे किसी ऐसे जेल में शिफ्ट ना किया जाए, जहां पहले से डी कंपनी के गुर्गे बंद हैं. उसने कोर्ट को बताया है कि पहले ही दो बार उसके ऊपर जानलेवा हमले हो चुके हैं. यदि वह किसी अन्य जेल में जाता है तो फिर उसके ऊपर हमले […]
ओडिशा का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इससे पर्दा उठ चुका है. बीजेपी विधायक दल की बैठक में मोहन माझी (Mohan Majhi) के नाम पर मोहर लग गई है. वो बुधवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. चर्चा है कि पीएम मोदी भी इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं. राज्य में बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद चर्चा थी कि भाजपा ओडिशा सीएम को लेकर धर्मेंद्र प्रधान के नाम पर चर्चा कर सकती है. मगर, संबलपुर सीट से सांसद धर्मेंद्र प्रधान मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में मंत्री बन गए हैं. इसलिए अब मुख्यमंत्री पद के लिए ब्रजराजनगर […]
बीजेपी सांसद कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर थप्पड़ मारने की आरोपी कुलविंदर कौर का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. उनकी रिहाई के लिए किसान आवाज बुलंद किए हुए हैं. पंजाब किसान कांग्रेस खुलकर कुलविंदर के समर्थन में आ चुकी है और मामले की जांच की मांग कर रही है. मंगलवार को कुलविंदर के भाई शेर सिंह ने उनसे मुलाकात की. इसके बाद उन्होंने बड़ा बयान दिया. शेर सिंह ने कुलविंर से मुलाकात के बाद कहा कि उनकी बहन ने भावनाओं में बहकर सांसद कंगना रनौत को थप्पड़ मारा था. वो किसान आंदोलन पर कंगना के दिए गए बयान […]
मोदी 3.0 के नए मंत्रिमंडल को राहुल गांधी ने NDA का परिवारमंडल बताया है. राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर शेयर किया है, जिसमें उन मंत्रियों के नाम हैं, जिनके पिता या परिवार के अन्य सदस्य पहले राजनीति में रह चुके हैं. इनमें कई नेता तो ऐसे हैं, जिनके पिता पीएम और सीएम तक रह चुके हैं. मोदी के तीसरे कार्यकाल में मंत्री बनाए गए नेताओं को सोमवार देर शाम पोर्टफोलियो बांटे गए थे. मंगलवार को राहुल गांधी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट से इस मंत्रिमंडल को NDA का परिवार मंडल बताया. नेताओं के नाम का पोस्टर शेयर […]
जम्मू-कश्मीर के रियासी में 9 जून को आतंकियों ने श्रद्धालुओं से भरी बस पर हमला कर दिया था. हमले में 9 लोगों की मौत और 33 घायल हुए हैं. आतंकियों ने बस पर गोलियों की बरसात कर दी. एक गोली ड्राइवर को भी लगी. इसके बाद बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी. घायलों में उत्तर प्रदेश और राजस्थान के लोग भी हैं, जो कि अस्पतालों में भर्ती हैं. ये लोग रियासी आतंकी हमले की बात करते ही डर जाते हैं, बस एक ही बात कहते हैं कि भगवान ने उनकी जान बचा ली. आतंकी हमले के दौरान बस में […]
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को इस साल के अंत तक नया अध्यक्ष मिल जाएगा. हालांकि तब तक जेपी नड्डा अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे. बीजेपी सूत्रों ने ये जानकारी दी. जेपी नड्डा का कार्यकाल इस महीने के अंत तक समाप्त हो रहा है, लेकिन नए अध्यक्ष की नियुक्ति तक वह मंत्रालय के साथ-साथ पार्टी का काम भी देखते रहेंगे. जेपी नड्डा को मोदी सरकार 3.0 में स्वास्थ्य मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली है. जेपी नड्डा के अलावा भूपेंद्र यादव, शिवराज सिंह चौहान और धर्मेंद्र प्रधान समेत कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है, जिससे […]
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी टीम गठित कर ली है. रक्षा मंत्रालय राजनाथ सिंह, गृह मंत्रालय अमित शाह, विदेश मंत्रालय एस जयशंकर और केंद्रीय वित्त मंत्रालय का जिम्मा निर्मला सीतारमण को सौंपा है. मोदी सरकार 3.O में राष्ट्रीय हित व सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर अहम फैसले लेने वाली सुरक्षा मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीएस) से जुड़े मंत्रालयों को बीजेपी ने अपने पास रखा है. इस तरह नरेंद्र मोदी ने अपनी विश्वसनीय कोर टीम को पुराने मंत्रालय सौंपकर साफ कर दिया कि गठबंधन के बावजूद एनडीए सरकार 2019 के रोडमैप पर ही आगे बढ़ेगी. पीएम मोदी लगातार कहते रहे हैं कि उनका […]
मणिपुर से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आई है. मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के सुरक्षा काफिले पर उग्रवादियों ने घात लगाकर हमला कर दिया. इस हमले में 1 जवान घायल हो गया है. सीएम के सुरक्षा काफिले यह हमला उस समय किया गया है, जब यह काफिला हिंसा प्रभावित जिरीबाम जिले की तरफ जा रहा था. पूरा मामला ये है कि सीएम एन बीरेन सिंह मंगलवार को जिरीबाम का दौरा करने वाले थे. उनके दौरे से पहले सीएम की सुरक्षा टीम वहां जा रही था. संदिग्ध उग्रवादियों ने घात लगाकर टीम पर हमला कर दिया. सुरक्षा बलों के वाहनों […]
आंध्र प्रदेश की नई सरकार का गठन जल्द होने वाला है. तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) के नेता चंद्रबाबू नायडू इस महीने की 12 तारीख को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे. साथ ही चंद्रबाबू नायडू सरकार में किन किन चेहरों को जगह दी जाएगी इसको लेकर सभी की निगाहें टिकी हुई है. इस बीच, ऐसा माना जा रहा है कि सरकार में जन सेना पार्टी मुखिया पवन कल्याण को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है. उनको लेकर स्थिति साफ होती दिखाई दे रही है. एक तरफ पवन कल्याण के हाथ में कई फिल्में हैं, तो दूसरी तरफ जनता […]
देश की 18वीं लोकसभा का चुनाव संपन्न हो चुका है. दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र कहे जाने वाले भारत में चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न होने पर सारी दुनिया में तारीफ हो रही है. रविवार के पीएम मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है. इस चुनाव में देश की जनता ने 543 सांसद को अपना प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना है. सूत्रों के मुताबिक देश की 18वीं लोक सभा के लिए 18-19 जून को सांसदों को शपथ दिलाई जाएगी. 18वीं लोकसभा का पहला संसद सत्र 18 जून से शुरू हो सकता है. 18-19 जून को सांसदों की शपथ और […]
