Browsing: देश

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार (16 जून) को जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करेंगे. यह समीक्षा कश्मीर में हाल ही में हुए आतंकी हमलों के मद्देनजर हो रही है. सूत्रों ने बताया कि शाह बैठक में आतंकवाद विरोधी अभियानों को तेज करने के लिए व्यापक दिशा-निर्देश दे सकते हैं. इसके साथ ही गृह मंत्री 29 जून से शुरू होने वाली वार्षिक अमरनाथ तीर्थयात्रा की तैयारियों की भी समीक्षा करेंगे. यह यात्रा 19 अगस्त तक चलेगी. अमरनाथ के लिए तीर्थयात्री जम्मू कश्मीर में दो मार्गों-पहलगाम और बालटाल से यात्रा करते हैं. पिछले साल चार लाख से अधिक लोगों ने […]

Read More

बागपत में एक कुत्ते की बुरी तरह पिटाई करते हुए युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें आरोपी युवक कुत्ते को गली में पटक-पटक कर मार रहा है. युवक द्वारा की गई कुत्ते की पिटाई से उसकी कई हड्डियां टूट गईं जिसपर अब हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं ने थाने में तहरीर देकर आरोपी युवक के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है. युवक जब क्रूरता से इस घटना को अंजाम दे रहा था तो वहीं पास खड़ा कोई शख्स उसकी वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर रहा […]

Read More

एक्टर से नेता बने सुरेश गोपी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को मदर ऑफ इंडिया बताया है. मीडिया से बातचीत में भारतीय जनता पार्टी के नेता ने कांग्रेस के दिवंगत नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री के. करुणाकरण को भी साहसी प्रशासक बताया है. केरल में इकलौते बीजेपी सांसद सुरेश गोपी पुनकुन्नाम स्थित करुणाकरण के स्मारक मुरली मंदिर के दौरे पर गए थे जहां उन्होंने मीडिया के साथ बात की. इस दौरान उन्होंने करुणाकरण और मार्क्सवादी नेता ई.के. नयनार को अपना राजनीतिक गुरु बताया. उन्होंने मीडिया से अपने इस दौरे को राजनीति से न जोड़ने की अपील की. उन्होंने कहा कि वह […]

Read More

मुंबई। लोकसभा चुनाव होने के बाद अब यूबीटी सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे की नजर अब विधानसभा चुनाव पर है। ऐसे में अब वो किसी भी गठबंधन के हिस्सा नहीं बनना चाहते हैं। तो वहीं उनके भाई महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने गुरुवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 288 सीट में से 225-250 सीट पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार रहें। जानकारी अनुसार ऐसा माना जा रहा है कि राज ठाकरे की पार्टी अकेले ही विधानसभा चुनाव में अपने महारथी उतारेगी। 200 से 250 सीट पर लड़ेगे चुनाव! मनसे नेता बाला नंदगावकर […]

Read More

आंध्र प्रदेश में चंद्रबाबू नायडू की सरकार बनने के बाद शुक्रवार को मंत्रियों के विभागों का बंटवारा किया गया. सीएम…

Read More

रेणुका स्वामी मर्डर केस में पुलिस को अहम सबूत मिले हैं. यह सारे सबूत कन्नड़ एक्टर दर्शन थुगुदीपा के खिलाफ हैं. हालांकि दर्शन ने इन सारे सबूतों को खारिज करते हुए इस घटना से अपने अलग करने की कोशिश की है. दर्शन ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि इस वारदात से उसका कोई लेना देना ही नहीं है. उसे तो ये भी नहीं पता कि यह वारदात हुई कैसे. उधर, पुलिस का दावा है कि मौका ए वारदात से मिले सबूतों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. यह सभी सबूत दर्शन के खिलाफ हैं. इस वारदात के 17 आरोपियों […]

Read More

वडोदरा के हरनी स्थित मुख्यमंत्री आवास योजना में एक मुस्लिम परिवार को मकान आवंटित किए जाने पर हंगामा शुरू हो गया है. सोसायिटी में बाकी निवासियों ने इस मकान के आवंटन का विरोध करना शुरू कर दिया है. लोग मुस्लिम परिवार के आवंटन को रद्द करने की मांग कर रहे हैं. हरनी की इस रेजिडेंशियल सोसायटी का नाम मोटनाथ रेजीडेंसी है. यहां रहने वाले नागरिकों ने जय श्रीराम के नारे लगाते हुए निगम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. लोगों का आरोप है नगर पालिका हिंदू इलाके में मुस्लिम को मकान आवंटित कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रही है. […]

Read More

जयपुर हेरीटेज में तैनात सफाईकर्मी आशा कंडारा (Asha Kandara) को एसीबी ने घूस लेने के आरोप में गिरफ्तार (Arrest) किया है. साथ में उनके बेटे और एक अन्य को भी अरेस्ट किया गया है. आरोप है कि आशा कंडारा सफाई कर्मियों की भर्ती करवाने के नाम पर लोगों से रिश्वत लेती हैं. एसीबीके डीजी रवि प्रकाश मेहरड़ा ने इस बारे में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पिछले दिनों सूचना मिली थी कि आशा कंडारा, उनका बेटा ऋषभ और दलाल योगेंद्र, सफाईकर्मियों की भर्ती के नाम पर लोगों से रुपए ऐंठ रहे हैं. इस सूचना के आधार पर पाली के बर […]

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 जून को श्रीनगर जा सकते हैं. लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री की शपथ लेने वाले नरेंद्र मोदी 21 जून को अंतराराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर श्रीनगर जा सकते हैं. योग दिवस के मौके पर श्रीनगर में डल झील के तट पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पीएम मोदी के श्रीनगर जाने की संभावना है. 9 जून को लगातार तीसरी बार देश के पीएम के रूप में शपथ लेने के बाद पीएम मोदी का यह कश्मीर का पहला दौरा होगा. फिलहाल यह कार्यक्रम डल झील के किनारे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (एसकेआईसीसी) […]

Read More

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बल चुन चुनकर आतंकियों का सफाया कर रहे हैं. कल यानी गुरुवार को कठुआ के हीरानगर में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया. मारे गए आतंकी के पास से पाकिस्तानी सेना, नौसेना और वायुसेना के लिए खरीदा गया माइक्रो सैटेलाइट संचार उपकरण बरामद किया गया है. मारे गए दोनों आतंकी सीमा पार से आए थे. दोनों आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार, गोलियां, ग्रेनेड और लंबे समय तक चलने वाले खाने पीने के सामान और दवाईयां भी मिली है. सभी पाकिस्तान मेड हैं. कठुआ एनकाउंटर में मारे आतंकी हैदर की तस्वीर सामने आई […]

Read More

पुणे के पोर्शे कांड को भला कौन भूल सकता है. पोर्शे कार चला रहे नाबालिग रईसजादे ने पिछले महीने बाइक सवार दो इंजीनियरों को कुचल दिया था. इस कारण दोनों इंजीनियरों की मौत हो गई थी. मामले में अभी भी जांच जारी है. इस बीच अब चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. 18-19 मई की रात को नाबालिग आरोपी और उसके 15 दोस्तों ने दोनों पब (Pub) में 90 हजार रुपये खर्च किए थे. नाबालिग आरोपी ने 48 हजार रुपये खर्च किए. जबकि, बाकी के 42 हजार रुपये उसके दोस्तों ने दिए. मामले में पुणे क्राइम ब्रांच ने नाबालिग के इन […]

Read More

नीट पेपर लीक की सीबीआई जांच की मांग पर आज यानी शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. शीर्ष अदालत ने सभी पक्षों को सुनने के बाद केंद्र सरकार और NTA को नोटिस जारी कर दो हफ्ते में जवाब मांगा है. सुप्रीम कोर्ट ने इस याचिका को भी पुरानी याचिकाओं के साथ टैग किया. अब 8 जुलाई को एक साथ सभी याचिकाओं पर सुनवाई होगी. जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की वेकेशन बेंच मामले की सुनवाई करेगी. याचिका में पेपर लीक और बड़े पैमाने पर घाधंली का आरोप लगाया गया है. हितेन सिंह कश्यप और अन्य उम्मीदवारों ने […]

Read More

चुनाव के नतीजे क्या चुनावी रणनीतिकार और उनके द्वारा संचालित कंपनियां प्रभावित करती हैं? अगर करती हैं तो किस हद तक? चुनाव में उनका रोल कितना बड़ा और अहम होता है? हार और जीत के अंतर पर चुनावी रणनीतिकार की ओर से बनाई गई रणनीति और रूप रेखा कितना असर डालती है? ये कुछ ऐसे सवाल हैं जो किसी भी चुनाव में बड़े उलटफेर के बाद पूछे जाते हैं, जहां किसी चुनावी रणनीति बनाने वाली कंपनी की मदद ली गई हो. लोकसभा 2024 के चुनाव नतीजे सामने आने के बाद अब नतीजों का इसी नजरिए से विशलेषण किया जा रहा है. […]

Read More

लोकसभा में दस साल के बाद कांग्रेस को अधिकृत रूप से नेता प्रतिपक्ष का पद मिलने जा रहा है. मोदी सरकार के पहले और दूसरे कार्यकाल में कांग्रेस के लोकसभा सांसद 10 फीसदी के कम जीतकर आए थे, जिसके चलते ये का पद नहीं मिल सका था. इस बार कांग्रेस के 99 सांसद जीतकर आए हैं, जो लोकसभा की कुल संख्या का 18 फीसदी हैं. कांग्रेस वर्किंग कमेटी ने इस पद के लिए राहुल गांधी के नाम का प्रस्ताव पारित किया है. कांग्रेस के तमाम वरिष्ठ नेता भी चाहते हैं कि राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष बनें लेकिन सवाल है कि […]

Read More

आंध्र प्रदेश के नए सीएम के तौर पर शपथ लेने के बाद नारा चंद्रबाबू नायडू ने अपनी पहली तीर्थयात्रा की. नायडू गुरुवार को तिरुमाला में वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचे. विजयवाड़ा में सीएम नायडू ने चौथी बार मुख्यमंत्री पद संभाला है. शपथ लेने के बाद नायडू ने मंदिर में पूजा-अर्चना की और फिर तिरुपति-तिरुमाला प्रशासन को “शुद्ध” करने की शपथ ली. मंदिर में दर्शन के बाद सीएम नायडू ने जगन मोहन रेड्डी सरकार पर आरोप भी लगाए. उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती जगन मोहन रेड्डी शासन के दौरान वेंकटेश्वर मंदिर की देखरेख करने वाले तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम […]

Read More

यूपी में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के खराब प्रदर्शन को लेकर समीक्षा बैठक शुरू हो गई है. नतीजे आने के बाद कुछ उम्मीदवारों ने पार्टी के प्रदेश नेतृत्व से भितरघात को लेकर शिकायत की थी. ऐसे नेताओं से लिखित में शिकायत भेजने को कहा गया था. कुछ उम्मीदवारों ने बंद लिफाफे में सबूत समेत हार की वजहें बताई हैं. अब नए सिरे से आज से समीक्षा शुरू हुई है. इस बार के लोकसभा चुनाव में बीजेपी 29 सीटें हार गई. इनमें 26 सींटिंग सांसद हैं. बीजेपी इस बार 33 सीटें ही जीत पाई. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी और […]

Read More