Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • “विकास शायद रास्ता भूल गया… आज भी पेड़ के सहारे जिंदगी और मौत के बीच सफर करने को मजबूर हैं ग्रामीण”
    • “प्रशासन सुधरे, वरना हमें भी लाठी उठानी पड़ेगी”: आसन नदी में अवैध खनन पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, सीएम आवास कूच की चेतावनी
    • सिस्टम बेबस या लापरवाह? उफनती नदी में डांडी-कांडी बना सहारा
    • भ्रामक विज्ञापन का शंखनाद!
    • एक और नियुक्ति घोटाला?
    • धामी की घोषणाओं पर अफसरशाही का ब्रेक? विधायक विनोद चमोली ने उठाए सवाल
    • सतर्कता अधिष्ठान की बड़ी कार्रवाई, ₹14 हजार की रिश्वत लेते दो कर्मचारी गिरफ्तार
    • अवैध खनन से बदहाल हुआ श्मशान घाट मार्ग, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
    • दिल्ली – यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहाड़ से गिरते मलबे की चपेट आया वाहन… विडियो वायरल
    • रुद्रपुर में गैंगरेप आरोपियों की भागने की कोशिश नाकाम, गुस्साई भीड़ ने सिखाया सबक
    Saturday, August 1
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»देश»रेणुका स्वामी मर्डर केस में मिले अहम सबूत, दर्शन बोला-मुझे पता ही नहीं
    देश

    रेणुका स्वामी मर्डर केस में मिले अहम सबूत, दर्शन बोला-मुझे पता ही नहीं

    Social ScanBy Social ScanJune 14, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    रेणुका स्वामी मर्डर केस में पुलिस को अहम सबूत मिले हैं. यह सारे सबूत कन्नड़ एक्टर दर्शन थुगुदीपा के खिलाफ हैं. हालांकि दर्शन ने इन सारे सबूतों को खारिज करते हुए इस घटना से अपने अलग करने की कोशिश की है. दर्शन ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि इस वारदात से उसका कोई लेना देना ही नहीं है. उसे तो ये भी नहीं पता कि यह वारदात हुई कैसे. उधर, पुलिस का दावा है कि मौका ए वारदात से मिले सबूतों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. यह सभी सबूत दर्शन के खिलाफ हैं.

    इस वारदात के 17 आरोपियों में से एक दर्शन थुगुदीपा फिलहाल पुलिस के कस्टडी रिमांड में है. इससे पहले दर्शन से पूछताछ के बाद पुलिस ने दावा किया था कि दर्शन ने वारदात के बाद आरोप अपने ऊपर लेने के लिए तीन लोगों को हॉयर किया था. इसके लिए उसने 15 लाख रुपये का भुगतान भी किया था. बता दें कि हाल ही में 33 वर्षीय रेणुका स्वामी की हत्या हो गई थी. उनका शव आरोपियों ने बेंगलुरु के सुमनहल्ली ब्रिज के पास एक नाले में डाल दिया था. अगले दिन एक फूड डिलीवरी एजेंट ने शव को देखा. उस समय कुत्ते शव को नोच रहे थे.

    हत्या के मोटिव परअब तक सस्पेंस

    डिलीवरी एजेंट ने ही पुलिस को सूचना दी. इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच करते हुए रेणुका स्वामी की हत्या के आरोप में 17 लोगों को अरेस्ट करते हुए मामले की जांच शुरू की. हालांकि अभी तक हत्या के ठोस कारण सामने नहीं आए हैं. पुलिस की जांच के दौरान पता चला है कि रेणुका ने दर्शन की को-एक्ट्रेस और गर्लफ्रेंड पवित्रा गौड़ा को कोई आपत्तिजनक मैसेज भेजे थे. हालांकि पुलिस अभी तक यह मानने को तैयार नहीं है कि इतनी सी बात के लिए उसकी हत्या हो जाएगी.

    हत्या से पहले दी गई थी यातना

    बेंगलुरु पुलिस के मुताबिक दर्शन के कहने पर चित्रदुर्ग में उसके फैन क्लब संयोजक राघवेंद्र उर्फ रघु ने रेणुका स्वामी के बारे में जानकारी जुटाई थी. रघु ही अपने साथियों के साथ मिलकर रेणुका को अगवा भी किया था और बाद में उसकी हत्या कर शव नाले में फेंक दिया था. आरोप है कि रेणुका को एक शेड में रस्सियों से बांध कर बुरी तरह मारा पीटा गया था. पुलिस को इस शेड में से रेणुका के खून के धब्बे, बाल और पसीने के सैंपल मिले हैं. इसके अलावा यहां वारदात में शामिल आरोपियों की उंगलियों के निशान, पैरों के निशान और खून के सैंपल भी मिले हैं.

    फोरेंसिक लैब में हो रही सैंपल की जांच

    पुलिस ने यह सभी सैंपल जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेज दिए हैं. इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के जरिए भी इस बात की पुष्टि हुई है कि वारदात के वक्त खुद दर्शन घटना स्थल पर मौजूद था. दर्शन के अलावा उसकी गर्लफ्रेंड पवित्र गौड़ा, नागराज, विनय और छह अन्य आरोपियों मोबाइल फोन की लोकेशन घटना स्थल के आसपास मिली है. पुलिस ने जब आरोपियों की कॉल डिटेल निकलवाई तो इसमें भी वारदात के बाद इनकी आपस में कई बार बात होनी पायी गई है.

    शव ठिकाने लगाने के लिए हॉयर किए थे 3 लोग

    पुलिस की जांच में पता चला है कि वारदात के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए दर्शन ने कार्तिक, केशव और निखिल नाइक को हॉयर किए था. इसके लिए तीनों को पांच पांच लाख रुपये दिए थे. पुलिस ने आरोपियों के पास से यह सारा पैसा जब्त कर लिया है. इसी प्रकार बाकी आरोपियों ने भी इस वारदात में अपनी अपनी भूमिका कबूल कर ली है. पुलिस मामले से जुड़े अन्य तथ्यों का भी सत्यापन करने का प्रयास कर रही है. बेंगलुरु पुलिस कमिश्नर बी दयानंद के मुताबिक इस मामले में पुलिस मजबूत से मजबूत चार्जशीट तैयार करने की कोशिश कर रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Social Scan
    • Website

    Related Posts

    सतर्कता अधिष्ठान की बड़ी कार्रवाई, ₹14 हजार की रिश्वत लेते दो कर्मचारी गिरफ्तार

    July 29, 2026
    Read More

    अवैध खनन से बदहाल हुआ श्मशान घाट मार्ग, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

    July 29, 2026
    Read More

    दिल्ली – यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहाड़ से गिरते मलबे की चपेट आया वाहन… विडियो वायरल

    July 29, 2026
    Read More

    Comments are closed.

    Top Posts

    रघुवर दास ओडिशा पहुंचे, राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन

    October 30, 2023

    केंद्रीय विजीलैंस आयोग का विजीलैंस जागरूकता सप्ताह शुरू

    October 30, 2023

    ‘एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी’, मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद BJP ने साधा AAP पर निशाना

    October 30, 2023

    “विकास शायद रास्ता भूल गया… आज भी पेड़ के सहारे जिंदगी और मौत के बीच सफर करने को मजबूर हैं ग्रामीण”

    August 1, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    “विकास शायद रास्ता भूल गया… आज भी पेड़ के सहारे जिंदगी और मौत के बीच सफर करने को मजबूर हैं ग्रामीण”

    August 1, 2026

    “प्रशासन सुधरे, वरना हमें भी लाठी उठानी पड़ेगी”: आसन नदी में अवैध खनन पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, सीएम आवास कूच की चेतावनी

    August 1, 2026

    सिस्टम बेबस या लापरवाह? उफनती नदी में डांडी-कांडी बना सहारा

    July 31, 2026
    Most Popular

    सोशल मीडिया पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी की धूम, फेसबुक पर 1 करोड़ हुए फॉलोअर्स

    June 3, 2024

    रूस में जिस पादरी का आतंकियों ने गला काटा उनका था इजराइल कनेक्शन! 40 साल से चर्च में दे रहे थे सेवाएं

    June 24, 2024

    हिजबुल्लाह के बाद हूती के निशाने पर इजराइल, ड्रोन अटैक के बाद तेल अवीव में दहशत, सुरक्षा पर उठे सवाल

    July 19, 2024
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?