Browsing: देश

तारीख 21 जुलाई साल 1993, आज से पूरे 31 साल पहले कोलकाता के इतिहास में एक ऐसा दिन दर्ज है, जिसमें 13 मासूमों की जान चली गई थी. आज के ही दिन को पूरा पश्चिम बंगाल शहीद दिवस के नाम से मनाता है. देश में समय-समय पर बदलाव की मांग उठी है, समय-समय पर बदलाव की मांग करने के लिए आंदोलन हुए हैं. ऐसा ही एक आंदोलन साल 1993 में उस समय की युवा कांग्रेस ने किया था. इस आंदोलन का नेतृत्व वर्तमान सीएम ममता बनर्जी कर रही थी. साल 1991 में पश्चिम बंगाल में कम्यूनिस्ट लेफ्ट फ्रंट ने भारी […]

Read More

झारखंड की राजधानी रांची में 19 जुलाई की देर रात एचडीएफसी बैंक के एक कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस वारदात को अंजाम देने वाले तीन अपराधियों को अब पुलिस ने दबोच लिया है. पुलिस इनसे पूछताछ में जुटी हुई है. मृतक का नाम अभिषेक कुमार सिंह है. अरगोड़ा थाना क्षेत्र के हरमू फल मंडी के समीप रात लगभग 10 बजे के करीब अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया था. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अभिषेक हत्याकांड मामले में तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इनके नाम मो दानिश , मो अरमान […]

Read More

भारतीय सेना ने मणिपुर पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में पूर्वी इंफाल जिले के सैचांग इथम क्षेत्र में आठ इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बरादम किया और उन्हें निष्क्रिय कर दिया. बता दें कि सेना की टुकड़ी ने तेजी से कार्रवाई करते हुए बम निरोधक टीम के साथ, लगभग 33 किलोग्राम वजन वाले आईईडी को निष्क्रिय कर दिया. सेना और पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से बड़ी घटनाएं टल गईं जो सुरक्षा बलों और अन्य यात्रियों को निशाना बनाने के लिए की गई थी. इस क्षेत्र का उपयोग बड़े पैमाने पर इम्फाल पूर्व के मोइरंगपुरेल और इथम गांवों में किसानों और […]

Read More

ओडिशा में तंत्र- मंत्र से एक 19 साल की लड़की को रोगमुक्त करना तांत्रिक को महंगा पड़ गया. बाबा तेजराज राणा को पुलिस ने पकड़ कर जेल भेज दिया है.सिन्धेइकेला के इचगांव की एक लड़की काफी समय से बीमार थी. उसके घरवालों ने झमुटजुला गांव के रहने वाले बाबा तेजराज राणा से उसकी बीमारी को ठीक करने के लिए लाए थे. आरोप है कि युवती को ठीक करने के लिए बाबा ने उसके सिर में 70 से ज्यादा सुइयां चुभा दीं. शिकायत के बाद पुलिस ने कथित बाबा तांत्रिक तेजराज राणा को गिरफ्तार कर लिया. युवती के घरवालों का आरोप […]

Read More

21 जुलाई का दिन बंगाल के लिए काफी महत्वपूर्ण दिन रहने वाला है क्योंकि तृणमूल कांग्रेस इस दिन को शहीद दिवस के तौर पर मनाने वाली है. इस दिन की बात करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (CPIM) पर निशाना साधा है. इसके अलावा उन्होंने इस दिन को पार्टी के लिए भावनात्मक मील का पत्थर कहा है. 31 साल पहले यानी 21 जुलाई 1993 के दिन को याद करते हुए ममता बनर्जी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने सीपीआई(एम) पर हमला बोलते हुए कहा कि 31 साल […]

Read More

सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए, राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी यानी एनटीए ने शनिवार 20 जुलाई को नीट यूजी का रिवाइज्ड रिजल्ट जारी किया. एनटीए ने लगभग 23.5 लाख उम्मीदवारों के व्यक्तिगत स्कोर जारी किए, जो एनईईटी-यूजी 2024 परीक्षा में शामिल हुए थे. कुल उम्मीदवारों में से, 81,000 से कुछ अधिक उम्मीदवारों (या 3.49 प्रतिशत) ने इस साल परीक्षा में 720 में से 600 और उससे अधिक अंक हासिल किए हैं. 2023 में ऐसे 29,351 उम्मीदवार थे (कुल का 1.43 प्रतिशत) वहीं 2022 में, 21,164 उम्मीदवार थे (कुल 1.19 प्रतिशत). 600 से अधिक का स्कोर 2023 में एक सरकारी […]

Read More

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के अध्यक्ष मनोज सोनी के इस्तीफे और आइएएस ट्रेनी पूजा खेडकर विवाद के बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है. उन्होंने आरोप लगाया है कि भाजपा और आरएसएस भारत के संवैधानिक निकायों पर कब्जा कर रखा है और उनकी स्वायत्तता को नुकसान पहुंचा रहे हैं. मल्लिकार्जुन खरगे ने सोशल साइट्स एक्स पर ट्वीट किया कि भाजपा-आरएसएस भारत के संवैधानिक निकायों पर संस्थागत कब्जा करने में व्यवस्थित रूप से लगे हुए हैं, जिससे उनकी प्रतिष्ठा, अखंडता और स्वायत्तता को नुकसान पहुंच रहा है. उन्होंने कहा कि यूपीएससी में हुए कई घोटाले […]

Read More

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर आज, 20 जुलाई को नीट यूजी 2024 परीक्षा का रिवाइज्ड रिजल्ट एग्जाम सिटी और सेंटर वाइज जारी कर दिया. नतीजे दोपहर 12 बजे एनटीए की वेबसाइट पर जारी किए गए. गुजरात के कई केंद्रों के नतीजे रिवाइज्ड रिजल्ट में चौंकाने वाले आए हैं. गुजरात के आनंद सेंटर में 590 स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया था और इसमें से 383 छात्र ऐसे हैं जिनका नंबर 164 से ज्यादा है. बड़ी बात यह है कि इन 383 छात्रों में 18 बच्चे ऐसे हैं, जिनके नंबर 610 से अधिक आए हैं. वहीं इसमें जो टॉपर […]

Read More

लोकसभा चुनाव के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहली बार झारखंड दौरे पर हैं. जहां, रांची में बीजेपी झारखंड की विस्तृत कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए. इस बैठक में अमित शाह ने आदिवासी से लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं तक की बात की. उन्होंने कहा कि आदिवासी एरिया में लैंड जिहाद और लव जिहाद हो रहा है. आदिवासियों की जनसंख्या कम हो रही है. झारखंड का विकास किसी ने किया है तो वो मोदी जी है. पिछले 10 साल में मोदी जी ने झारखंड को 3 लाख 84 करोड़ रुपए देने का काम किया है. शाह ने कहा कि झारखंड […]

Read More

ट्रेनी आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर के फर्जी सर्टिफिकेट सहित अन्य विवाद को लेकर यूपीएससी की सर्टिफिकेट सिस्टम पर सवाल उठ रहे हैं. कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने यूपीएएस की परीक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा किया है और इसकी प्रक्रिया को लेकर मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कई सवाल पूछे हैं. उन्होंने सर्टिफिकेट सिस्टम में गड़बड़ी को अभ्यर्थियों के हित पर चोट करार दिया है. प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को एक्स पर ट्वीट कर मोदी सरकार पर हमला बोला है और यूपीसीएस से जुड़े कई सवाल पूछे हैं. प्रियंका गांधी ने कहा कि यूपीएससी देश की सबसे […]

Read More

झारखंड के रांची से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां सहायक पुलिसकर्मी पिछले कई दिनों से धरने पर बैठे हुए थे. वह अपना कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने पर जिला पुलिस में समायोजित करने की मांग कर रहे थे. जब वह मांग करते हुए सीएम आवास को घेरने पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन वो कांके रोड के पीछे से वहां पहुंच गए. पुलिस और जवानों ने उन्हें वहां भी रोका, लेकिन वह नहीं माने. उसके बाद उनके बीच जमकर मारपीट हो गई. इस दौरान कई पुलिसकर्मी घायल हो गए. उनको इलाज के लिए […]

Read More

क्या अभी आपका कोई चेक बाउंस हुआ है या आपको किसी ने चेक दिया और उसका पेमेंट क्लियर ही नहीं हो सका. अगर ऐसा है तो आपको पता होगा कि चेक बाउंस के मामलों में कोर्ट-कचहरी का कितना लंबा चक्कर पड़ जाता है. ऐसे में देश की सबसे बड़ी अदालत यानी सुप्रीम कोर्ट ने एक शानदार सलाह दी है जिसकी वजह से चेक बाउंस के मामले में आपको कोर्ट-कचहरी के झंझट से मुक्ति मिल सकती है. उसने ये सलाह आम लोगों के साथ-साथ प्रशासन और लोअर कोर्ट्स के लिए भी दी है. दरअसल देश की अदालतों में चेक बाउंस से […]

Read More

लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद अजित पवार इन दिनों पिंक कोट में घूमते नजर आ रहे हैं. पवार का यह गुलाबी कोट राज्य के सियासी गलियारों में चर्चा का विषय भी बना हुआ है. कोई इसे किस्मत बदलने के लिए की जाने वाली कोशिश बता रहा है तो कोई इसे राजनीतिक समीकरण को साधने के रूप में देख रहा है. अजित का यह पिंक कोट इसलिए भी सुर्खियों में है, क्योंकि अब से कुछ महीने बाद राज्य में विधानसभा के चुनाव होने हैं, जहां सबसे ज्यादा सस्पेंस अजित पवार की पार्टी एनसीपी को लेकर ही है. पिंक कोट […]

Read More

टीएमसी नेता ललितेश पति त्रिपाठी ने भदोही सांसद का निर्वाचन रद्द करने की याचिका इलाहाबाद हाई कोर्ट में दाखिल की. याचिका में कहा गया है कि विनोद कुमार बिन्द ने निषाद पार्टी के विधायक रहते बीजेपी के टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ा और जीता. ये जनप्रतिनिधित्व कानून का उल्लंघन है. भदोही से टीएमसी के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले ललितेश पति त्रिपाठी ने बीजेपी के सांसद विनोद कुमार बिंद के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है. विनोद कुमार बिन्द के निर्वाचन को रद्द करने के लिए दाखिल अपनी याचिका में दो-तीन प्रमुख कारण बताया है. उन्होंने कहा कि […]

Read More

ट्रेनी IAS पूजा खेडकर ने हाल ही में पुणे जिला कलेक्टर सुहास दिवसे के खिलाफ उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई है. पिछले कुछ दिनों से चर्चा में बनी हुईं पूजा खेडकर इन आरोपों के बाद फिर से सुर्खियों में आ गई हैं. पूजा की इस शिकायत ने राज्य प्रशासन में हलचल मचा दी है और प्रशासनिक स्तर पर इसे गंभीरता से लिया जा रहा है. जब शिकायत के बारे में जिला कलेक्टर सुहास दिवसे से पूछा गया तो उन्होंने कहा, इस बारे में जवाब देने के लिए मेरे पास कुछ भी नहीं है. मुझे कोई शिकायत नहीं मिली है, शिकायत […]

Read More

विवादों में घिरीं आईएएस ट्रेनी पूजा खेडकर की मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रही है. धमकाने के आरोप में उनकी मां मनोरमा खेडकर को गिरफ्तार कर लिया गया है. कोर्ट ने पुलिस हिरासत का आदेश दिया है. मनोरमा की गिरफ्तारी के बाद उनके पति और पूजा के पिता दिलीप खेडकर पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है. गिरफ्तारी से बचने के लिए वह अब कोर्ट की शरण में हैं. गिरफ्तारी से बचने के लिए दिलीप खेडकर ने पुणे सेशन कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है. मुलशी तालुका के धडवली गांव के किसानों को बंदूक से डराने-धमकाने […]

Read More