गुजरात से लेकर दिल्ली तक पिछले 24 घंटे में आग की तीन बड़ी घटना में 38 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 19 बच्चे भी शामिल हैं. शनिवार रात 11:30 बजे विवेक विहार के न्यू बॉर्न बेबी केयर सेंटर में आग लगने से सात मासूम बच्चों की मौत हो गई, जबकि कृष्णा नगर के एक घर में आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई. वहीं, राजकोट अग्निकांड में 12 बच्चों समेत 28 लोगों की मौत हो गई. दिल्ली के फायर डायरेक्टर अतुल गर्ग का कहना है कि 11:32 पर आग लगने की कॉल मिली और कॉलर ने बताया […]
Browsing: देश
एशिया के सबसे अमीर इंसान मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी इसी साल राधिका मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. अब तक अटकलें लगाई जा रहीं थी कि इस पावर कपल की शादी लंदन स्थित मुकेश अंबानी की प्रॉपर्टी स्टोक पार्क एस्टेट में होगी, लेकिन नई डिटेल्स के मुताबिक दोनों शादी के 7 फेरे मुंबई में ही लेंगे. इनकी शादी से जुड़ी कई और नई जानकारियां भी सामने आई हैं. अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी इसी साल जुलाई में होनी हैं. दोनों का पहला प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन इसी साल मार्च में गुजरात के […]
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा लोकसभा केंद्र में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला. अमित शाह ने शनिवार को आरोप लगाया कि अग्निवीर को लेकर देश भर में भ्रांति फैलाई जा रही है. कहा जा रहा है कि 4 साल के बाद 75 फीसदी अग्निवीरों का भविष्य बेकार हो जाएगा. उन्होंने कहा कि 100 बच्चे अग्निवीर बनते हैं तो इसमें 25 प्रतिशत बच्चे रेग्युलर हो जाते हैं. उन्होंने कहा किजो 75 फीसदी बच्चे बचे हैं, जो युवा बचते हैं, उनके लिए बीजेपी शासित राज्यों में 10 से […]
राजस्थान धधक रहा है. सूरज की तपिश और गर्म हवा झुलसा रही है. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, राजस्थान में हीटवेव से अबतक 6 मौतें हो चुकी हैं. इस बीच, आज से नौतपा की शुरुआत भी हो गई है. यानी वो 9 दिन, जब सूरज धरती पर सबसे ज्यादा आग उगलता है. राजस्थान में 28 मई तक गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है और करीब 22 जिलों में हीटवेव का रेड अलर्ट है. ऐसा माना जा रहा है कि इस दौरान कुछ जिलों में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक, नौतपा के […]
कहते हैं की एक दूसरे पर भरोसा करने के लिए और जीवनभर साथ चलने के लिए कई बार एक पल ही काफी होता है और कई बार सालों का प्यार और साथ भी कम पड़ जाता है. शादी के 25 साल भी इस बात की तस्दीक नहीं कर सकते की दो लोग एक दूसरे के साथ खुश हैं. एक ऐसा ही मामला सामने आया यूपी के संभल से जहां एक पति ने अपनी पत्नी के ऊपर तेजाब फेंक दिया और फिर खुद जहर खा लिया. ताज्जुब की बात ये है की पति-पत्नी का शादी को 25 साल से ज्यादा हो […]
पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं और मतदन एजेंट को कथित रूप से हिरासत में लिए जाने के खिलाफ शनिवार को जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग-राजौरी में वोटिंग के दौरान जिले में एक पुलिस थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती समेत 20 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. इसी बीच महबूबा मुफ्ती ने यह भी दावा किया कि उनके मोबाइल नंबर से फोन करने की (आउटगोइंग कॉल) सुविधा बिना किसी जानकारी के निलंबित कर दी गई है. हालांकि, पुलिस ने कहा कि हिरासत में लिए गए […]
पश्चिम बंगाल में झारग्राम लोकसभा सीट पर मतदान के दौरान बीजेपी प्रत्याशी प्राणनाथ टुडू की गाड़ी पर हमला किया गया. ईंट बरसाई गई. कथित तौर पर केंद्रीय बलों के साथ भी मारपीट की गई. गड़बेता में प्राणनाथ टुडू की कार पर हुए हमले में दो सुरक्षाकर्मी घायल हो गये. उनके सिर पर चोट लगी है. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि तृणमूल का आरोप है कि बीजेपी इलाके में अशांति फैला रही है. वरिष्ठ भाजपा नेता और झारग्राम से उम्मीदवार प्रणत टुडू ने शनिवार को दावा किया कि पश्चिम मिदनापुर जिले के गड़बेता इलाके में उनके काफिले पर […]
दक्षिण केरल जिले में कुरुप्पनथारा के पास एक जगह से दूसरी जगह की यात्रा के लिए गूगल मैप का इस्तेमाल करने की वजह से एक खतरनाक हादसा सामने आया है. हैदराबाद से केरल घूमने आया एक पर्यटक ग्रुप अपने वाहन समेत गहरे पानी में डूब गया. पुलिस ने शनिवार को बताया कि पर्यटकों को तो बचा लिया गया है लेकिन उनकी गाड़ी पानी में डूब गई. घटना शुक्रवार देर रात की है जब एक महिला समेत चार सदस्यीयों का ग्रुप अलाप्पुझा की तरफ जा रहा था. ग्रुप के लोगों ने बताया कि जिस सड़क पर वो सफर कर रहे थे […]
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को बिहार के पाटलिपुत्र पहुंचे, पीएम मोदी बीजेपी के पाटलिपुत्र से उम्मीदवार राम कृपाल यादव के लिए प्रचार करने पहुंचे. पीए मोदी ने इस मौके पर लालू यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि LED के जमाने में लालटेन लेकर घूम रहे हैं, वो भी सिर्फ एक घर में रोशनी हो रही है, इन लाालटेनियों ने बिहार में अंधेरा किया है. पीएम ने कहा कि चुनाव के नतीजे क्या आने वाले हैं उसका एग्जीट पोल चालू हो गया है. पीएम मोदी ने कहा आप समझ लीजिए जब यह इंडी गठबंधन वाले सोते, उठते, जागते, बैठते ईवीएम […]
लोकसभा चुनाव के छठे चरण के दौरान आज यानी 25 मई को जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट पर मतदान किया जा रहा है. जिस दौरान पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की सदर महबूबा मुफ्ती ने कहा कि पीडीपी के लोगों को बिना किसी वजह के थानों में बंद किया जा रहा है. उन्होंने कहा पीडीपी के एजेंट्स को थाने में बंद किया जा रहा है. साथ ही उन्होंने कहा कि कई जगहों पर EVM की शिकायत है. लोकसभा चुनाव के छठे चरण के दौरान आज यानी 25 मई को जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट पर मतदान किया जा रहा है. जिस […]
महाराष्ट्र के पुणे पोर्शे हादसे में नाबालिग आरोपी के दादा सुरेंद्र अग्रवाल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. अभी तक नाबालिग आरोपी के बिल्डर पिता का दावा था कि हादसे वाले दिन बेटा नहीं, बल्कि ड्राइवर गाड़ी चला रहा था. लेकिन अब ड्राइवर ने पुलिस को बताया कि दादा सुरेंद्र अग्रवाल ने उस पर झूठे बयान दर्ज करवाने के लिए दबाव डाला था. ड्राइवर ने सुरेंद्र अग्रवाल के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. ड्राइवर ने पुलिस को बताया कि उसके साथ मारपीट की गई, बंधक बनाया गया और पुलिस के सामने झूठे बयान दर्ज करवाने के लिए जोर […]
सियासत में एक कहावत है कि दिल्ली की सत्ता का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर गुजरता है. यह बात कहने के पीछे मजबूत तर्क है कि देश की सबसे ज्यादा 80 सीटें यहीं हैं. पंडित जवाहर लाल नेहरू से इंदिरा गांधी, अटल बिहारी वाजपेयी और नरेंद्र मोदी तक यूपी से ही जीतकर प्रधानमंत्री बने. यही वजह है कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी नेतृत्व वाले एनडीए और कांग्रेस के अगुवाई वाले इंडिया गठबंधन दोनों ने ही उत्तर प्रदेश में पूरी ताकत झोंक रखी है. यूपी में इस बार कांटे का मुकाबला माना जा रहा है. सूबे में ढाई दर्जन लोकसभा सीटें […]
एक बेटा 17 साल की उम्र में आकर अपनी मां से सवाल करता है ‘मां मेरा बाप कौन है, क्या नाम है उनका?’ मां पहले अपने बेटे के पूछे गए सवाल को टालती है. बेटा जब जिद पर अड़ जाता है तो बेबस मां उसे सच्चाई बताती है, जिसे सुनकर उसके पैरों तले जमीन खिसक जाती है. मां का एक-एक लफ्ज तीर की तरह उसके सीने में धंस गया. बेटे को सच्चाई बताते हुए उसे 27 साल पहले अपने ऊपर हुए जुर्म की हर तस्वीर याद आ जाती है. बेटा उसी वक्त मां को इंसाफ और आरोपियों को सजा दिलाने […]
कलकत्ता हाईकोर्ट के फैसले से पश्चिम बंगाल की ममता सरकार को झटका लगा है. कोर्ट ने 2010 के बाद जारी हुए ओबीसी सर्टिफिकेट को रद्द कर दिया है. कहा गया है कि इन सर्टिफिकेट को नियम के विरुद्ध जारी किया गया था. OBC सर्टिफिकेट को जारी करने की प्रक्रिया को चुनौती देने वाली याचिका की सुनवाई करते हुए जस्टिस तपब्रत चक्रवर्ती और जस्टिस राजशेखर मंथा की बेंच ने यह फैसला दिया. कोर्ट के फैसले पर मुख्यमंत्री ममता बनजी का कहना है कि उनकी सरकार इसे स्वीकार नहीं करेगी. सरकार इसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी. इससे पहले कलकत्ता हाईकोर्ट ने […]
बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती तूफान विकसित हो रहा है जिसकी वजह से मौसम विज्ञानियों की चिंताएं बढ़ गईं हैं. मौसम विभाग के अधिकारियों ने कोलकाता और टतीय पश्चिम बंगाल के लिए अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार 26 मई को यह चक्रवाती तूफान पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तट पर पहुंच सकता है. इस चक्रवाती तूफान को ‘रेमल’ नाम दिया गया है. मौसम विभाग के अनुसार 26 मई को यह साइक्लोन पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तट को 120 किलोमीटर/ घंटे की तरफ्तार से हिट कर सकता है. पूर्वी और पश्चिमी मिदनापुर और उत्तर 24 परगना […]
पुणे में एक रईसजादे ने अपनी मंहगी कार से बाइक को टक्कर मार दी जिसमें बाइक सवार दोनों लोगों की मौत हो गई. यह मामला सुर्खियों में बना हुआ है. कानपुर में भी 7 महीने पहले ऐसा ही एक मामला सामने आया था, जिसमें उस समय तो कोई कार्रवाई नहीं हुई लेकिन पुणे की घटना के बाद पुलिस ने नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है. मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर से सामने आया. यहां अक्टूबर 2023 में 15 साल का नाबालिग अपने तीन दोस्तों को लेकर तेज रफ्तार से कार चला रहा था. नाबालिग लड़के ने कार से मैगी प्वाइंट […]
