पश्चिम बंगाल में चक्रवात रेमल ने कुछ इस कदर तबाही मचाई है कि अब तक 6 लोगों की मौत हो गई है और 29 हजार से अधिक घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं. तूफान का सबसे ज्यादा असर दक्षिणी तटीय इलाकों में देखने को मिला है. इसके अलावा राज्य के विभिन्न हिस्सों में 2140 से अधिक पेड़ उखड़ गए और लगभग 1700 बिजली के खंभे गिर गए. चक्रवात को लेकर अब तक जो जानकारी सामने आई है उसमें बताया गया है कि 27000 घर आंशिक रूप से और 2500 पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं. अधिकारियों की मानें तो अगले […]
Browsing: देश
लोकसभा चुनाव के लिए 30 मई की शाम को प्रचार थम जाएगा. इस बीच सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, अंतिम चरण के मतदान से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कन्याकुमारी में विवेकानंद रॉक मेमोरियल पर ध्यान (मेडिटेशन) कर सकते हैं. पीएम मोदी 30 मई की रात कन्याकुमारी पहुंचेंगे और अगले दिन विवेकानंद रॉक मेमोरियल जा सकते हैं. दरअसल, लोकसभा चुनाव के लिए आखिरी चरण की वोटिंग एक जून को करवाई जाएगी. सूत्रों के मुताबिक, 31 मई को पूरे दिन वे रॉक मेमोरियल में ध्यान कर सकते हैं. 30 मई गुरुवार को पीएम मोदी सुबह 11 बजे पंजाब के होशियारपुर में […]
बिहार कीकटिहार पुलिस ने मोबाइल चोरी के एक बड़े गैंग का भंडाफोड़ किया है. गैंग से जुड़े सदस्य पहले फिल्पकार्ट से ऑनलाइन मोबाइल का ऑर्डर देते थे फिर थोक के भाव में मोबाइल आने पर उन्हें लूट लेते थे. फलका थाने की पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों में कटिहार और जोगबनी का 2 बड़ा मोबाइल डीलर और एक बड़ी मोबाइल कंपनी का पूर्णिया जोन का मैनेजर है. कटिहार एसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि 15 अप्रैल को फलका थाना के समीप बाजार में फ्लिपकार्ट के वेयर हाउस में 5 अपराधियों ने धावा […]
भीषण गर्मी का सितम जारी है. पारा रिकॉर्ड बना रहा है. राजस्थान के बाड़मेर में तापमान 49 डिग्री पहुंचने के बाद अब राज्य के फलौदी में टेम्प्रेचर 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. रात का तापमान भी बढ़ा हुआ है. भारतीय मौसम विभाग ने रात के तापमान को लेकर भी अलर्ट जारी किया है. IMD का कहना है, कई राज्यों में रात का बढ़ा हुआ तापमान परेशान कर सकता है. उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान को लेकर यह अलर्ट जारी किया गया है. आमतौर पर माना जाता है कि दिन का बढ़ा हुआ तापमान खतरनाक होता है, लेकिन रात […]
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) कहीं और एक-दूसरे को गले लगाते हैं, लेकिन पंजाब में दुश्मन बन जाते हैं. शाह ने कहा कि मैं आप और कांग्रेस से पूछना चाहता हूं कि दिल्ली, हरियाणा और गुजरात में आपका गठबंधन है, फिर आप यहां ‘नूरा कुश्ती’ (फिक्स्ड मैच) क्यों खेल रहे हैं? पंजाब में लुधियाना से भाजपा उम्मीदवार रवनीत सिंह बिट्टू के समर्थन में एक चुनावी रैली में उन्होंने आप और कांग्रेस पर निशाना साधा. बता दें कि आप और कांग्रेस, इंडिया ब्लॉक के दोनों घटक, के बीच लोकसभा चुनावों […]
लोकसभा चुनाव के बीच राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने इशारों ही इशारों में पार्टी के अंदर और बाहर के नेताओं पर जमकर निशाना साधा. गहलोत ने कहा कि कई अवसरवादी गद्दार भी पार्टी में रहते हैं. पार्टी छोड़कर गए लोग नॉन परफॉर्मिंग एसेट हैं. नाकारा, निकम्मा, गद्दार और पीठ में छुरा घोपनें वाले हैं. ये सभी शब्द आपस में भाई-बहन हैं. गहलोत ने युवा नेताओं को कहा कि आने वाला समय आपका है. आप पार्टी के लिए एसेट बनो, लायबिलिटी नहीं. इस दौरान गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा. उन्होंने […]
टीएमसी के खिलाफ विज्ञापन मामले में बीजेपी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. शीर्ष अदालत ने बीजेपी की याचिका को सुनने से इनकार कर दिया. कोर्ट ने कहा कि प्रथम दृष्टया आपका विज्ञापन गलत है. कलकत्ता हाई कोर्ट ने टीएमसी के खिलाफ बीजेपी के विज्ञापन पर रोक लगा थी. हाई कोर्ट ने टीएमसी के खिलाफ बीजेपी के विज्ञापन पर 4 जून तक रोक लगा दी थी. इसके बाद बीजेपी ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था. अब यहां से भी बीजेपी को झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने बीजेपी से कहा कि आपका प्रतिद्वंद्वी आपका दुश्मन नहीं है. […]
झारखंड के कोडरमा रेलवे स्टेशन पर पांच कोच अटेंडेंट ने शिप्रा एक्सप्रेस में सफर कर रहे दो यात्रियों के साथ मारपीट कर दी. आरोपियों ने यात्रियों को ट्रेन में सफर न करने की धमकी दे डाली. पीड़ित यात्रियों ने रेलवे पुलिस से आरोपी कोच अटेंडेंट की शिकायत की. पुलिस ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस जंक्शन पर ट्रेन के पहुंचते ही पांचों आरोपी कोच अटेंडेंट को गिरफ्तार कर लिया. यात्रियों और कोच अटेंडेंट में एसी कोच में सीट को लेकर विवाद हुआ था. बिहार के गया जिला के रहने वाले सुमन कुमार और पंकज कुमार इंदौर से हावड़ा जाने वाली शिप्रा […]
कर्नाटक के दावणगेरे में चन्नागिरी थाने पर भीड़ के हमले के मामले में 25 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. अधिकारियों ने सोमवार को इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि शनिवार को पुलिस हिरासत में एक शख्स (आदिल) की मौत के बाद कट्टरपंथी भीड़ ने चन्नागिरी पुलिस स्टेशन पर हमला कर दिया. थाने में तोड़फोड़ की और कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया. अधिकारी ने बताया कि इस घटना में कम से कम 11 पुलिसकर्मी घायल हो गए. मामले को सीआईडी को सौंप दिया गया है. घटना की जांच के लिए पुलिस की पांच टीम गठित की गई […]
राजकोट अग्निकांड को लेकर गुजरात हाई कोर्ट में सुनवाई जारी है. याचिकाकर्ता और सरकार के वकील की ओर से दलीलें पेश की जा रही हैं. राज्य सरकार की ओर से दोनों अपर महाधिवक्ता ने अपना पक्ष रखा. सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि राज्य सरकार में निर्माण के लिए जीडीसीआर नियमों का पालन करना होगा लेकिन जीडीसीआर के नियम महज दिखावा हैं. इन नियमों का कभी पालन नहीं किया गया. 28 लोगों का मरना हत्या से कम नहीं उन्होंने कहा कि राजकोट गेम जोन में भी कोई अनुमति नहीं ली गई. आवेदक के वकील निर्माण के मामले […]
बांग्लादेश से लेकर पश्चिम बंगाल तक रेमल चक्रवाती तूफान का कहर बरपा हुआ है. चक्रवाती तूफान ने तबाही मचा रखी है. तूफान के चलते बांग्लादेश के तटीय इलाकों से लेकर पश्चिम बंगाल में भारी बारिश हो रही है, तेज हवाएं चल रही है जिन की वजह से पेड़ उखड़ गए, कच्चे घर तबाह हो गए और बिजली के तार गिर जाने की वजह से इलाकों में बिजली भी नहीं है. पुलिस ने बताया कि कोलकाता में तूफान के चलते भारी बारिश हुई और तेज हवाएं चली जिस दौरान कंक्रीट के टुकड़े के गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. […]
राजकोट में टीआरपी गेम जोन की आग शायद बुझ गई है लेकिन उस आग से जिन लोगों की मौत हुई है उनके परिजनों के दिल अभी भी जल रहे हैं. इस हादसे में 28 लोगों की मौत हो चुकी है जिनमें 12 बच्चे भी शामिल हैं. हादसे में एक ऐसी लड़की ने भी अपनी जान गवाई है जिसने सिर्फ मानवता को प्राथमिकता दी और बच्चों को बचाते-बचाते जान से हाथ धो बैठी. गेम जोन में करीब 8 महीने पहले ही 20 साल की आशा काम करने के लिए आई थी. गेम जोन मे काम करते वक्त आशा ने अपने परिवार […]
पीएम नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश बांसगांव में जनसभा को संबोधित करते हुए सपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि हम लोग धर्म के आधार पर आरक्षण का विरोध कर रहे हैं तो ‘इंडी’ जमात हमें गाली दे रहा है. उन्होंने कहा कि कल छठे चरण का मतदान भी खत्म हो गया है. छठे चरण ने इंडी गठबंधन के छक्के छुड़ा दिये हैं. आपका उत्साह एक ही बात कह रहा है.. फिर एक बार.. मोदी सरकार. नरेंद्र मोदी ने कहा कि चार जून 2024, यह तारीख भारत का भविष्य तय करने जा रही है. […]
भारतीय सेना को बड़ी कामयाबी मिली है. सेना के जाबांज सैनिकों ने इंफाल पूर्वी जिले में तीन इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) को सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया है. सैनिकों के इस काम से एक बड़ी घटना को होने से टाल दिया है. आईईडी मफौ बांध के पास नोंगडैम तांगखुल और एथम तांगखुल गांवों को जोड़ने वाली सड़क पर पाए गए थे. जिसे सैनिकों की सूझबूझ से निष्क्रिय कर दिया. जानकारी के मुताबिक एक नियमित निगरानी अभियान के दौरान सेना के जवानों ने सड़क के किनारे एक साथ रखे तीन आईईडी को देखा था. जिसके बाद जवानों ने सतर्कता बरतते हुए तेजी […]
गुजरात के राजकोट जिले में हुए अग्निकांड ने सभी के दिल को झकझोर के रख दिया है. शनिवार को टीआरपी नाम के गेम जोन में भीषण आग लगने से 28 लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में कई बच्चे भी शामिल हैं. गेम जोन में आग लगने का मंजर इतना भयावह था की वहां पर मौजूद चश्मदीदों की रूह कांप गई. आग की लपटों और धुएं के गुबार ने देखते ही देखते 28 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया. पूरा का पूरा गेम जोन राख के ढेर में तब्दील हो गया. इस भयावह हादसे में एक ही परिवार […]
गुजरात के राजकोट के TRP गेम जोन में शनिवार को भीषण आग लग गई. इस हादसे में 28 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई. पुलिस ने गेम जोन के मालिक सहित 6 पर एफआईआर दर्ज की है. गेम जोन के मालिक को पुलिस ने हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है. इस बीच, हादसे को लेकर नए-नए खुलासे हो रहे हैं. पुलिस के मुताबिक, गेम जोन के मालिक इंट्री के लिए लोगों से ‘डेथ फॉर्म’ भरवाते थे. TRP गेम जोन में इंट्री के लिए एक फॉर्म भरवाया जाता था, जिसमें साफ लिखा होता था कि अगर कोई […]
