कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल अल्मोड़ा पहुंचे।सर्किट हाउस में पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा उनका स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात कर विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा की।


सर्किट हाउस में आयोजित बैठक के दौरान जिलाधिकारी अंशुल सिंह द्वारा मंत्री सुबोध उनियाल को जनपद में संचालित विकास कार्यों, विभिन्न विभागों की प्रगति, स्वास्थ्य सेवाओं तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी दी गई। उन्होंने वन एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से विभागीय योजनाओं, कार्यों एवं व्यवस्थाओं की विस्तार से जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

साथ ही सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान में आयोजित वार्षिकोत्सव “नेबुला-2026” में शामिल हुए।कार्यक्रम में संस्थान के छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम के दौरान मा० मंत्री जी द्वारा संस्थान की वार्षिक पत्रिका “मोनाल” का विमोचन भी किया गया।


