हल्द्वानी में नैनीताल पुलिस इन दोनों काफी चर्चा में है पिछले कुछ दिनों से पुलिस और नेताओं के बीच लगातार विवाद सामने आ रहे हैं. सात बार के विधायक और वरिष्ठ विधायक बंशीधर भगत शनिवार को जहां नैनीताल पुलिस के खिलाफ धरने पर बैठकर पुलिस के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाने के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं मो उत्पीड़न करने का आरोप लगाया करीब 4 घंटे तक धरने पर बैठने के बाद एसएसपी को खुद मोर्चा संभालना पड़ा और मान मनोबल के बाद विधायक ने अपना धरना खत्म कर दिया नैनीताल पुलिस के खिलाफ एक बार फिर से हिंदूवादी नेता और भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री विपिन पांडे अपनी पत्नी ब्लॉक सदस्य मीना पांडे और समर्थकों के साथ हल्द्वानी एसएसपी कार्यालय के बाहर पुलिस के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया इस दौरान विपिन पांडे ने नैनीताल पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया उन्होंने कहा कि बड़े-बड़े मामले में पुलिस बिना जांच के मुकदमा दर्ज नहीं करती है लेकिन पुलिस ने बिना जांच पड़ताल के उनके ऊपर भेदभाव से मुकदमा दर्ज किया है. उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ भाजपा नेताओं के दबाव में पुलिस मामूली बात पर बिना जांच पड़ताल के उनके खिलाफ कई संगीत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया है विपिन पांडे ने आरोप लगाया कि जिस व्यक्ति ने उनके ऊपर अपनी गाड़ी चढ़ाने और मारपीट करने का आरोप लगाया था वह व्यक्ति भी मुकर गया है. पीड़ित व्यक्ति का कहना है कि उनके साथ किसी तरह के कोई घटना नहीं हुई है उसके बावजूद भी पुलिस ने जबरदस्ती भेदभाव में उनके ऊपर मुकदमा दर्ज कर लिया है. उन्होंने कहा कि मुखानी थाना क्षेत्र अंतर्गत कई सामाजिक कार्य कर रहे हैं इसके साथ शराब और नशे के खिलाफ वह लगातार आंदोलन कर रहे हैं जिसके चलते कुछ राजनीतिक और पुलिस के लोग द्वेष भावना रख रहे हैं. हां कि जिस व्यक्ति ने गाड़ी चढ़ाने और मारपीट करने का आरोप लगाया है वहां पर सीसीटीवी भी सामने आया है जहां किसी तरह का विवाद नहीं हुआ है लेकिन पुलिस बिना जांच पड़ताल के किसी व्यक्ति के तहरीर पर जान से करने सहित संगीत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है जो कहीं ना कहीं पुलिस द्वेष भावना के तहत कार्य कर रही है. विपिन पांडे ने कहा है कि जब तक उनके ऊपर लगे झूठे मुकदमे वापस नहीं लिए जाते हैं और आरोपी पुलिस वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती तब तक वह धरना जारी रखेंगे इस पूरे मामले में नैनीताल पुलिस मीडिया से कुछ भी कहने से बच रही है.
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- भ्रामक विज्ञापन का शंखनाद!
- एक और नियुक्ति घोटाला?
- धामी की घोषणाओं पर अफसरशाही का ब्रेक? विधायक विनोद चमोली ने उठाए सवाल
- सतर्कता अधिष्ठान की बड़ी कार्रवाई, ₹14 हजार की रिश्वत लेते दो कर्मचारी गिरफ्तार
- अवैध खनन से बदहाल हुआ श्मशान घाट मार्ग, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
- दिल्ली – यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहाड़ से गिरते मलबे की चपेट आया वाहन… विडियो वायरल
- रुद्रपुर में गैंगरेप आरोपियों की भागने की कोशिश नाकाम, गुस्साई भीड़ ने सिखाया सबक
- मंगलौर की ग्रीन एनक्लेव कॉलोनी सुर्खियों में, कागजों में सिमटी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई, स्टाम्प चोरी का भी आरोप…
- ठेकेदार पर कार्रवाई की ललकार लेकिन जो पर्दे के पीछे से चला रहा है विभाग उस पर कार्रवाई कब?
- एक दिन का एक करोड़!
Thursday, July 30

