उत्तरकाशी। चारधाम यात्रा के दौरान पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक कचरे को नियंत्रित करने के उद्देश्य से यमुनोत्री धाम में पानी की प्लास्टिक बोतलों पर ₹10 की बारकोड प्रणाली लागू की गई थी। इसके तहत दुकानदारों को बोतलों पर बारकोड लगाकर यात्रियों से ₹10 अतिरिक्त लेने और खाली बोतल लौटाने पर राशि वापस करने का प्रावधान था।लेकिन पिछले यात्रा सीजन के बाद भी यमुनोत्री धाम और पैदल मार्गों पर बड़ी संख्या में खाली प्लास्टिक बोतलें पड़ी दिखाई दे रही हैं, जिन पर बारकोड अब भी लगे हैं। इससे व्यवस्था की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों और व्यापारियों का कहना है कि यात्रा के दौरान बारकोड खरीदने के लिए उन पर दबाव बनाया गया, जबकि खाली बोतलों के कलेक्शन की व्यवस्था प्रभावी नहीं रही। कलेक्शन सेंटर भी कम होने के कारण कई यात्री बोतलें वापस नहीं कर पाए और उन्हें रास्तों में ही फेंक दिया गया। अब हालात ऐसे हैं कि यमनोत्री मार्ग के रस्ते में जगह जगह प्लास्टिक की बोतलों का अंबार देखा जा सकता है। यमजोत्री धाम के तीर्थ प्रोहित प्रदीप उनियाल ने बताया कि पिछले साल तीर्थ यात्रियों से प्लास्टिक बोतल कलेक्शन न हो पाने के कारण जगह जगह जंगल में प्लास्टिक की बोतले हैं, सीजन शुरू होने वाला है अब तक इनकी सफाई भी नहीं हो पाई है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- रुद्रपुर में गैंगरेप आरोपियों की भागने की कोशिश नाकाम, गुस्साई भीड़ ने सिखाया सबक
- मंगलौर की ग्रीन एनक्लेव कॉलोनी सुर्खियों में, कागजों में सिमटी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई, स्टाम्प चोरी का भी आरोप…
- ठेकेदार पर कार्रवाई की ललकार लेकिन जो पर्दे के पीछे से चला रहा है विभाग उस पर कार्रवाई कब?
- एक दिन का एक करोड़!
- जिलाधिकारी की पहल ‘एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाए अभियान’ को मिल रहा जनसमर्थन, मुख्यमंत्री ने भेंट कीं 150 पुस्तकें
- सुबह से फील्ड में डीएम आशीष चौहान, नंदा की चौकी पुल से लेकर बारिश प्रभावित इलाकों का किया निरीक्षण
- प्रेमनगर में भारी वर्षा से पुल की एप्रोच रोड धंसी, मरम्मत कार्य शुरू; पुल पूरी तरह सुरक्षित
- कारगिल के वीरों को शत-शत नमन, डीएम गौरव कुमार ने कहा— उनका शौर्य अमर है
- कुमाऊं में बायोमेडिकल वेस्ट पर हाई कोर्ट सख्त, अस्पतालों की लापरवाही उजागर
- HRDA में नक्शा जिहाद!
Wednesday, July 29

