Author: Social Scan

उत्तराखण्ड में शराब के दाम नहीं बढेंगे..उत्तराखण्ड हाईकोर्ट ने शराब के रेट बढाने वाले नोटिफिकेशन पर रोक लगा दी है..कोर्ट ने सरकार सचिव आबकारी समेत निदेशक आबकारी को नोटिस जारी किया है और 3 हफ्तों में जवाब तलब किया है। कोर्ट ने माना है कि किसी आबकारी वर्ष के बीच में मुल्यों से छेड़छाड़ नहीं की जा सकती है। दरअसल राज्य सरकार ने 28 नवंबर 2025 को राज्य में शराब के रेट बढाने को लेकर नोटिफिकेशन निकाला था जिसको आईजीएल शराब कम्पनी ने हाईकोर्ट में चुनौती दी और कहा कि सरकार को नोटिफिकेशन गलत है इस पर रोक लगाई जाए।…

Read More

वन विभाग व नेचर्स बडी संस्था द्वारा मिलकर स्वच्छता अभियान चलाकर आमजन को जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में थानों रेंज में भी रैली के माध्यम से आमजन को जागरूक किया गया। किउंकि जंगली जानवरों ओर मानव संघर्ष की घटनाएं तेजी से बढ़ रही है। जंगल किनारे लोग खाद्य सामग्री ओर कूड़ा कचरा फेंक देते हैं, जिसकी वजह से जंगली जानवर आबादी या सड़कों का रुख करते हैं। यह एक बड़ी वजह मानी जा रही है कि जंगली जावर ओर मानव संघर्ष की घटनाएं आये दिन सामने आ रही है।इसी को लेकर वन विभाग पूरी तरह सतर्क हो…

Read More

तीन चार दिन पूर्व जसपुर नगर के जसपुर – भूतपुरी मार्ग पर नगर पालिका की भूमि और जबरन भूमि कब्जाने के मामले में जसपुर विधायक आदेश सिंह चौहान ने जसपुर पालिका चैयरमैन नौशाद सिद्दीकी एवं पालिका सभासदों के साथ जसपुर के टीआरसी सभागार में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जसपुर क्षेत्र के भाजपा नेता जिला पंचायत सदस्य के पति पर दबंगई के साथ पालिका की सरकारी भूमि पर जबरन भूमि कब्जाने के मामले में विस्तारपूर्वक प्रकाश डालते हुए कानून व्यवस्था को धत्ता बताते हुये पालिका प्रशासन के मना करने के बाद दिन ढ़लने के बाद उक्त जमीन पर फायरिंग कर पालिका…

Read More

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने आज सचिवालय में सभी जिलाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की। बैठक के दौरान ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार‘ अभियान के तहत प्रदेश भर की विभिन्न न्याय पंचायतों में कैम्प लगाकर जन सामान्य को राज्य एवं केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ पहुंचाने के सम्बन्ध में मुख्य सचिव ने दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस अभियान का मूल उद्देश्य राज्य के प्रत्येक नागरिक तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।मुख्य सचिव ने कहा कि 17 दिसम्बर से अगले 45 दिनों तक प्रदेश की प्रत्येक न्याय पंचायत के प्रत्येक पात्र नागरिक को 23 विभागों…

Read More

कालाढूंगी में विजय दिवस के अवसर पर 1971 की जंग में शहीद होने वाले जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। पूर्व सैनिक उत्थान संगठन कालाढूंगी द्वारा 1971 की जंग में शहादत देने वाले जवानों को श्रद्धांजलि देने के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत एवं पूर्व राज्यपाल महाराष्ट्र भगत सिंह कोश्यारी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। जवानों को याद करते हुए विधायक बंशीधर भगत व पूर्व राज्यपाल महाराष्ट्र भगत सिंह कोश्यारी द्वारा शहीद जवानों को पुष्प अर्पित किए गए। इस दौरान पूर्व राज्यपाल महाराष्ट्र भगत सिंह कोश्यारी ने अपने संबोधन में…

Read More

विजय दिवस के अवसर पर देहरादून में आयोजित श्रद्धांजलि एवं सम्मान समारोह में उत्तराखंड के राज्यपाल ने शिरकत की। इस दौरान शहीदों को नमन करते हुए कार्यक्रम में सेना के अदम्य साहस और बलिदान को याद किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में सैन्य अधिकारी, पूर्व सैनिक और गणमान्य लोग मौजूद रहेविजय दिवस के मौके पर देहरादून स्थित शहीद स्मारक में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह कार्यक्रम में पहुंचे और अमर शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर नमन किया। राज्यपाल ने 1971 के युद्ध में भारतीय सेना की ऐतिहासिक विजय को याद…

Read More

देहरादून में विजय दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि एवं सम्मान समारोह का आयो जन किया गया.जहां सीएम धामी ने शिरकत की.इस दौरान सीएम ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी. साथ ही उनके परिजनों को सम्मानित किया.सीएम ने कहा कि भारतीय सेना ने अपने उत्कृष्ट सैन्य नेतृत्व, कुशल रणनीति और अदम्य साहस से विश्व इतिहास की एक निर्णायक विजय अर्जित की.पाकिस्तानी सेना ने हमारे रणबांकुरों के आगे घुटने टेक दिए थे.विजय की यह शौर्यगाथा भारतीय सेना के पराक्रम, अनुशासन और बलिदान का शौर्यपूर्ण इतिहास है । https://youtu.be/ld9ufp6dxhQ?si=4-1S8NowyzmIsTaa

Read More

कभी स्केटिंग की पहचान रहा मसूरी एक बार फिर अपने स्वर्णिम अतीत की ओर लौटता नजर आया। मसूरी से दिल्ली (320 किमी) और मसूरी से अमृतसर (510 किमी) तक हुई ऐतिहासिक रोलर स्केटिंग रैलियों की स्वर्ण जयंती पर उन जांबाज़ खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने स्केट्स पहनकर पहाड़ों से मैदानों तक देश का नाम रोशन किया था। मसूरी स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित समारोह में पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी द्वारा 14 खिलाड़ियों को शॉल, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।मुख्य अतिथि उत्तराखंड के पूर्व डीजीपी अनिल रतूड़ी ने कहा कि मसूरी में स्केटिंग का इतिहास लगभग 200…

Read More

कंधों पर अर्थियां उठाए, मुंह से ‘राम नाम सत्य है’ का जाप करते हुए सड़कों पर चलते लोग… ये अनोखा प्रदर्शन विकासनगर में देखने को मिला। बजरंग दल ने क्षेत्र में गोल्डन फॉरेस्ट सहित सरकारी जमीनों पर कब्जा करने वाले माफियाओं को संरक्षण देने के इल्जाम में तहसील प्रशासन और प्रभावशाली लोगों की प्रतीकात्मक अंतिम यात्रा निकाली। सेलाकुई से शुरू होकर विकासनगर तहसील तक पैदल मार्च करने वाले दर्जनों कार्यकर्ताओं ने हिंदू परंपराओं के अनुसार तहसील परिसर में पहुंचकर दोनों ‘शवों’ का अंतिम संस्कार और पिंडदान किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बार-बार शिकायतों के बावजूद प्रशासन भू-माफियाओं के खिलाफ…

Read More

दक्षेश्वर महादेव मंदिर, हरिद्वार में दुग्धाभिषेक, हवन एवं पूजा-अर्चना कर समस्त प्रदेशवासियों की समृद्धि एवं खुशहाली की कामना के साथ ही कुंभ 2027 के सफलता पूर्वक संपन्न होने की प्रार्थना की। इस अवसर पर साधु-संतों से भेंट कर उनका आशीर्वाद भी प्राप्त किया। इस अवसर पर पंचायती महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव महंत रवींद्र पुरी जी, अखाड़ा परिषद के महामंत्री महंत राजेंद्र दास जी, दिगंबर अखाड़े के श्री वैष्णो दास जी, निर्वाणी अखाड़े के श्री महंत मुरलीदास जी भी उपस्थित रहे। इसके पश्चात उपनगर कनखल स्थित सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी मंदिर में हनुमान जी की पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर माननीय विधायक…

Read More

उत्तराखंड हाईकोर्ट में प्रदेश भर के सरकारी अस्पतालों में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई हुई। आज हुई सुनवाई के दौरान सीएमओ नैनीताल और पीएमएस निणितल उपस्थित हुए।  सुनवाई के दौरान जानकारी में आया था कि बीड़ी पांडेय अस्पताल के आईसीयू में ऑक्सीजन सप्पलाई में दिक्कत आ रही है, जिसपर कोर्ट ने ऑक्सीजन प्लांट को सुचारू करने के निर्देश सचिव स्वास्थ्य को दिये है। इसके साथ ही कोर्ट ने सेनेटोरियम हॉस्पिटल को मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल बनने की डीपीआर की प्रगति रिपोर्ट पेश करने को कहा है। मामले में अब एक सप्ताह बाद होगी सुनवाई।मामले की सुनवाई…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अखंड भारत के शिल्पकार, महान स्वतंत्रता सेनानी एवं ‘भारत रत्न’ लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार पटेल ने अपने दूरदर्शी नेतृत्व, राष्ट्रनिष्ठ सोच और अदम्य साहस के बल पर देश की अनेक रियासतों का एकीकरण कर अखंड एवं सशक्त भारत की नींव रखी। राष्ट्रहित के प्रति उनका अटल संकल्प, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।उन्होंने कहा कि देश की एकता, अखंडता और समरसता के लिए सरदार पटेल का योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।

Read More

उधम सिंह नगर जिले की किच्छा कोतवाली से लगभग चार सौ मीटर की दूर पर महाराणा प्रताप चौराहे के निकट स्थित हनुमान मंदिर पर देर रात्रि अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर मंदिर दान पेटी लेकर फरार हो गए। मंदिर के बाहर के हिस्से पर लगें दानपात्र को चोरी करने के लिए सफेद रंग की स्कूटी से दो युवक, एक महिला पहुंचा था, पहले स्कूटी चालक ने भगवान के आगे हाथ जोड़े और फिर स्कूटी बैठे महिला और युवक ने माचिस जलाकर दानपात्र में झांका। इसके बाद एक दो चक्कर मारने के बाद दोबारा स्कूटी सवार मौके पर पहुंचे, स्कूटी के…

Read More

धर्मनगरी हरिद्वार पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कनखल स्थित प्राचीन दक्ष प्रजापति दक्षेश्वर महादेव मंदिर में विधि-विधान से रुद्राभिषेक, हवन और पूजन-अर्चन किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और निर्बाध विकास की कामना की। मंदिर परिसर में साधु-संतों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया, जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक उल्लास का माहौल देखने को मिला। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि महादेव की नगरी हरिद्वार आकर उन्हें आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त होती है और यही ऊर्जा प्रदेश में चल रहे विकास कार्यों को गति देने की प्रेरणा देती है। मुख्यमंत्री के आगमन पर…

Read More

खबर खटीमा से है। जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को वरिष्ठ भाजपा नेता व नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी के नेतृत्व में एक प्रेस कांफ्रेंस कर खटीमा में तुषार शर्मा हत्याकांड के आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की एवं एक मुख्य आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार करने पर पुलिस प्रशासन की सक्रियता और कार्यशैली की सराहना की।वहीं उन्होंने एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी व पुलिस क्षेत्राधिकारी विमल रावत से अन्य आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करने, स्मैक तस्करों एवं उनको संरक्षण देने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की…

Read More

टेलीमेडिसिन और एयर एम्बुलेंस से बदली उत्तराखंड की स्वास्थ्य तस्वीर – डॉ. आर. राजेश कुमार देहरादून। उत्तराखंड की स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा और गति देने में उल्लेखनीय भूमिका निभाने वाले स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार को पब्लिक रिलेशन सोसाइटी ऑफ इंडिया (पीआरएसआई) द्वारा राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा गया। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार उन्हें विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण तथा पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ द्वारा प्रदान किया गया। यह सम्मान प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और नवाचारों के लिए उनके उत्कृष्ट योगदान का प्रतीक है।सम्मान प्राप्त करने के उपरांत स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर.…

Read More