मसूरी|पहाड़ों की रानी मसूरी में आयोजित विंटर लाइन कार्निवल 2025 का रविवार को रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। कार्निवल के अंतिम दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और संगीतमय माहौल ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। आयोजन ने मसूरी को सांस्कृतिक और पर्यटन केंद्र के रूप में नई पहचान दी। समापन अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी मौजूद रहे। कार्निवल की आखिरी शाम प्रसिद्ध हिमनाद बैंड और गायक निखिल डी’सूजा की शानदार प्रस्तुतियों के नाम रही। निखिल डी’सूजा के लोकप्रिय गीतों पर दर्शक देर रात तक झूमते नजर आए। नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने…
Author: Social Scan
अंकिता हत्याकांड में वीआईपी का नाम उजागर करने और मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल (UKD) ने मंडल मुख्यालय पौड़ी में रैली निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अंकिता को न्याय दिलाने की मांग उठाई। इस दौरान उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय उपाध्यक्ष आशुतोष नेगी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड को मौजूदा सरकार लगातार कलंकित करने का काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरे देश में अंकिता को न्याय दिलाने के लिए आंदोलन चल रहा है, लेकिन प्रदेश सरकार अपने चहेतों को बचाने में लगी हुई…
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में पीएम प्रगति के अंतर्गत योजनाओं की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने प्रदेश में पीएम प्रगति की तर्ज पर स्टेट प्रगति शुरू किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक माह का एक दिन निर्धारित कर राज्य सरकार एवं केन्द्र सरकार की फ्लैगशिप एवं अत्यंत महत्त्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की जाए। उन्होंने जनवरी, 2026 में स्टेट प्रगति की प्रथम बैठक आयोजित किए जाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने पीएम योजना के अंतर्गत चिन्हित स्कूलों में कम्प्यूटर/सूचना और संचार प्रौद्योगिकी प्रयोगशाला (आईसीटी लैब), स्मार्ट क्लासेस, लाईब्रेरी आदि की व्यवस्था…
जमीनी विवाद में हुई फायरिंग की घटना में पुलिस की त्वरित कार्रवाई, अभियुक्त गिरफ्त में अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी 315 बोर शस्त्र बरामद जमीनी विवाद के चलते फाजलपुर महरोला क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना में उधमसिंहनगर पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर श्री मणिकांत मिश्रा के निर्देशों के क्रम में पुलिस टीम द्वारा घटना के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी को दबोचते हुए घटना का सफल अनावरण किया गया। दिनांक 28.12.2025 को थाना कोतवाली रुद्रपुर क्षेत्रांतर्गत फाजलपुर महरोला में जमीनी विवाद…
गौचर (चमोली) में आयोजित राज्य स्तरीय किसान दिवस के अवसर पर आदरणीय केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री Shivraj Singh Chouhan जी के साथ राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आए किसानों से संवाद किया। इस दौरान मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत 88 हजार किसानों को ₹65.12 करोड़ की बीमा राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की। साथ ही कृषि एवं इससे जुड़े विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगतिशील किसानों को आत्मा योजना के अंतर्गत ‘किसान भूषण पुरस्कार’ से सम्मानित किया। रिवर्स पलायन को बढ़ावा देते हुए कृषि क्षेत्र में नवाचार, आत्मनिर्भरता और उल्लेखनीय योगदान देने वाले…
प्रदेश में अंकिता भंडारी हत्याकांड मामला एक बार फिर तूल पकड़ गया है जिसको लेकर कांग्रेस भी अब मुखर दिखाई दे रही है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पौड़ी में एक बड़ी रैली निकालने की तैयारी शुरू कर दी है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि अंकिता भंडारी मामले में जो नई खुलासे हो रहे हैं उसको लेकर सरकार को 10 दिन का समय दिया गया है अगर 10 दिन के अंदर सरकार जांच के आदेश नहीं देती या सीबीआई जांच के आदेश नहीं होते तो 6 जनवरी के बाद पौड़ी में एक रैली निकाली…
गढ़वाल भवन की स्थापना जयंती पर जौनसारी फिल्म “मैरे गांव की बाट” को सर्वश्रेष्ठ उत्तराखंडी फिल्म का सम्मान, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में गढ़वाल भवन की स्थापना जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह में जौनसारी भाषा की पहली फिल्म “मैरे गांव की बाट” को वर्ष 2023–2024 की सर्वश्रेष्ठ उत्तराखंडी फिल्म घोषित किया गया। इस अवसर पर फिल्म के निर्माता-निर्देशक को “गढ़ गौरव वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली सम्मान–2025” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान जौनसारी संस्कृति, सामाजिक संरचना और मूल्यों को सिनेमा के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए प्रदान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि आंचलिक उत्तराखंडी…
उत्तराखंड की समृद्ध पाक परंपरा और लोक संस्कृति को राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाला उत्तराखंड फूड फेस्टिवल 2025 रविवार को मसूरी में भव्य समापन के साथ संपन्न हो गया। 26 से 28 दिसंबर तक चले इस तीन दिवसीय आयोजन का आयोजन उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद एवं जिला प्रशासन देहरादून द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। फेस्टिवल में झंगोरे की खीर, भट्ट की चुड़कानी और मंडुए की रोटी सहित पारंपरिक व्यंजनों के साथ फ्यूजन फूड लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। लोक नृत्य, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और लाइव बैंड परफॉर्मेंस ने माहौल को उत्सवमय बना दिया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि मुख्य विकास…
खबर उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर नगर से है जहां आज देर शाम जसपुर क्षेत्रीय कांग्रेस विधायक आदेश सिंह चौहान अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ नगर के गांधी पार्क पर एकत्र हुए और वहां से पूर्व में हुई अंकिता भंडारी के हत्यारे अट्टू बट्टू और गट्टू के पुतलों के साथ गांधी पार्क से प्रारंभ कर ठाकुर मंदिर मेन बाजार होते हुए कोतवाली के रास्ते सुभाष चौक पहुंचे और कांग्रेसियों के तेज स्वर में नारो के साथ अंकिता के हत्यारो के पुतले दहन किए और भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा हत्यारों को जेल भेजने की…
अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर आज मूल निवास भू कानून संघर्ष समिति के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग वनन्तरा रिजॉर्ट में एकत्रित हुए। जैसे-जैसे इस जघन्य हत्याकांड में नए-नए VIP नामों और चर्चित चेहरे सामने आ रहे हैं, वैसे-वैसे जनता का आक्रोश भी तेज होता जा रहा है। आक्रोश को देखते हुए प्रशासन द्वारा वनन्तरा क्षेत्र में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई थी। कार्यक्रम के दौरान आक्रोशित भीड़ और पुलिस बल के बीच वनन्तरा रिसॉर्ट की ओर जाने को लेकर जद्दोजहद की स्थिति भी बनी। इसी दौरान मूल निवास भू कानून संघर्ष समिति…
लोकभवन, देहरादून में माननीय राज्यपाल Lt Gen Gurmit Singh जी (से. नि.) से सपरिवार भेंट की। इस दौरान वीर बाल दिवस के अवसर पर गुरु गोबिंद सिंह जी के वीर साहिबजादों के अद्वितीय शौर्य और सर्वोच्च बलिदान का श्रद्धापूर्वक स्मरण किया। साथ ही राज्यपाल महोदय ने सिख पंथ के गौरवशाली इतिहास एवं परंपरा से संबंधित पुस्तकें भी भेंट की।
मोहाली पुलिस ने देर रात अलग-अलग टीमों के साथ गैर-कानूनी माइनिंग पर शिकंजा कसा। करीब 250 पुलिसकर्मियों ने कार्रवाई करते हुए 15 लोगों को एक JCB मशीन और 14 टिपर के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने पूरे जिले में लगभग 20 मामले दर्ज किए। PC SSP मोहाली हरमनदीप हंस ने बताया कि आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे https://youtu.be/GmhxMfdmIXM?si=vsnby2HOUU3Z_SuE
कैंप कार्यालय में उत्तराखण्ड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं के 4224 लाभार्थी श्रमिकों के खातों में DBT के माध्यम से ₹12 करोड़ 89 लाख 85 हज़ार की धनराशि हस्तान्तरित करने के साथ ही 191 कॉमन सर्विस सेन्टर में श्रमिकों की सहायता के लिए विशेष व्यवस्था का भी शुभारंभ किया। श्रमिक प्रदेश के विकास की नींव हैं। उनकी समस्याओं का समाधान और उनके परिवारों का कल्याण हमारी सरकार की प्राथमिकताओं में से एक है। श्रमिकों और उनके आश्रितों के लिए संचालित कल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ हम उन्हें प्रशिक्षण और कौशल विकास से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने…
मुख्य सेवक सदन देहरादून में बिजनेस उत्तरायणी संस्था द्वारा आयोजित Manthon-2025: 5th National Leader’s Summit (Women’s Special) कार्यक्रम में सम्मिलित होकर स्टार्टअप, आत्मनिर्भरता एवं अन्य क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के नारी तू नारायणी के मूल मंत्र को साकार करने के लिए हमारी सरकार मातृशक्ति के कल्याण के लिए संकल्पित भाव से कार्य कर रही है। जिसका परिणाम है कि आज प्रदेश की नारी शक्ति अपनी प्रतिभा, परिश्रम और नवाचार के बल पर आत्मनिर्भरता की कहानी गढ़ रही है। राज्य सरकार ने उत्तराखंड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, सशक्त बहना उत्सव…
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने कोटद्वार विधानसभा के उमरावनगर स्थित एसजी गार्डन बैंकेट हॉल में आयोजित तीन दिवसीय (27 से 29 दिसंबर) 8वें राज्य स्तरीय जूनियर बालक‑बालिका बॉक्सिंग महाकुंभ का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने दुर्गापुर चौराहे से एसजी गार्डन तक स्कूली बच्चों द्वारा निकाली गई मार्च परेड को हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता स्थल के लिए रवाना किया।ऋतु खण्डूडी भूषण ने बताया कि इस बॉक्सिंग महाकुंभ में उत्तराखंड के सभी 13 जिलों से कुल 180 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता के माध्यम से…
मसूरी विंटर लाइन कार्निवाल की तीसरी सांस्कृतिक संध्या लोक-संस्कृति, प्रकृति और सुरों के अद्भुत संगम के रूप में दर्शकों के दिलों में बस गई। नगर पालिका टाउन हॉल में आयोजित इस भव्य आयोजन ने उत्तराखंड, जौनसार-बावर, जौनपुर और हिमाचल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को एक ही मंच पर साकार कर दिया। लोक कलाकारों की दमदार प्रस्तुतियों ने न केवल दर्शकों को झूमने पर मजबूर किया, बल्कि सांस्कृतिक एकता और परंपराओं के संरक्षण का सशक्त संदेश भी दिया। कार्यक्रम की शुरुआत मोहब्बत भरी संगीतमय संध्या से हुई, जहां प्रसिद्ध गायक अफ़ज़ल मंगलोरी की मधुर गायकी ने माहौल को भावनात्मक बना दिया।…
