मसूरी|पहाड़ों की रानी मसूरी में आयोजित विंटर लाइन कार्निवल 2025 का रविवार को रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। कार्निवल के अंतिम दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और संगीतमय माहौल ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। आयोजन ने मसूरी को सांस्कृतिक और पर्यटन केंद्र के रूप में नई पहचान दी। समापन अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी मौजूद रहे। कार्निवल की आखिरी शाम प्रसिद्ध हिमनाद बैंड और गायक निखिल डी’सूजा की शानदार प्रस्तुतियों के नाम रही। निखिल डी’सूजा के लोकप्रिय गीतों पर दर्शक देर रात तक झूमते नजर आए। नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि विंटर लाइन कार्निवल ने उत्तराखंड की विविध संस्कृति को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है। स्थानीय उत्पादों से बने पहाड़ी व्यंजनों को पर्यटकों ने खूब सराहा, जिससे स्थानीय लोगों को आर्थिक लाभ मिला। उन्होंने बताया कि सरकार शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। एसडीएम मसूरी राहुल आनंद ने कहा कि सीमित संसाधनों में सफल आयोजन सभी के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने बताया कि कार्निवल ने स्थानीय कलाकारों को मंच देने के साथ-साथ पर्यटन को नई दिशा दी है। विंटर लाइन कार्निवल 2025 ने यह साबित किया कि मसूरी केवल प्राकृतिक सौंदर्य ही नहीं, बल्कि संस्कृति और पर्यटन का भी प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है।बाइट लोकप्रिय गायक निखिल डिसूजा
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा, शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
- यूआईआईडीबी पर सरकार की सफाई, पूर्व विधायक मनोज रावत ने उठाए सवाल
- अयोध्या में देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं की उड़ान
- गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, आदेश की कॉपी को लेकर उठे सवाल
- हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण को लगातार चुनौती! फिर भी भ्रामक विज्ञापन दिखाकर ठगने वालों पर कार्रवाई नहीं?
- आधी रात थार से खतरनाक स्टंट, सनरूफ से बाहर युवक-युवती
- धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, मेडिकल इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 243 पदों को मंजूरी
- हत्या या आत्महत्या?
- देशभर में बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग प्रमुख
- ऑलवेदर रोड समेत PMGSY की सड़कों की बदहाली पर पालिका सख्त, FIR की चेतावनी
Tuesday, September 15

