उत्तराखंड की समृद्ध पाक परंपरा और लोक संस्कृति को राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाला उत्तराखंड फूड फेस्टिवल 2025 रविवार को मसूरी में भव्य समापन के साथ संपन्न हो गया। 26 से 28 दिसंबर तक चले इस तीन दिवसीय आयोजन का आयोजन उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद एवं जिला प्रशासन देहरादून द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। फेस्टिवल में झंगोरे की खीर, भट्ट की चुड़कानी और मंडुए की रोटी सहित पारंपरिक व्यंजनों के साथ फ्यूजन फूड लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। लोक नृत्य, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और लाइव बैंड परफॉर्मेंस ने माहौल को उत्सवमय बना दिया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) देहरादून अभिनव शाह (आईएएस) ने कहा कि ऐसे आयोजन स्थानीय उद्यमियों को बढ़ावा देने के साथ पर्यटन को सशक्त करते हैं। महोत्सव के दौरान विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा, शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
- यूआईआईडीबी पर सरकार की सफाई, पूर्व विधायक मनोज रावत ने उठाए सवाल
- अयोध्या में देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं की उड़ान
- गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, आदेश की कॉपी को लेकर उठे सवाल
- हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण को लगातार चुनौती! फिर भी भ्रामक विज्ञापन दिखाकर ठगने वालों पर कार्रवाई नहीं?
- आधी रात थार से खतरनाक स्टंट, सनरूफ से बाहर युवक-युवती
- धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, मेडिकल इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 243 पदों को मंजूरी
- हत्या या आत्महत्या?
- देशभर में बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग प्रमुख
- ऑलवेदर रोड समेत PMGSY की सड़कों की बदहाली पर पालिका सख्त, FIR की चेतावनी
Tuesday, September 15

