उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने कोटद्वार विधानसभा के उमरावनगर स्थित एसजी गार्डन बैंकेट हॉल में आयोजित तीन दिवसीय (27 से 29 दिसंबर) 8वें राज्य स्तरीय जूनियर बालक‑बालिका बॉक्सिंग महाकुंभ का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने दुर्गापुर चौराहे से एसजी गार्डन तक स्कूली बच्चों द्वारा निकाली गई मार्च परेड को हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता स्थल के लिए रवाना किया।ऋतु खण्डूडी भूषण ने बताया कि इस बॉक्सिंग महाकुंभ में उत्तराखंड के सभी 13 जिलों से कुल 180 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर भविष्य को नई दिशा देंगे।उन्होंने खेल प्रेमियों से ऐसे आयोजनों में बढ़‑चढ़कर भाग लेने का आह्वान करते हुए कहा कि खेल विभाग एवं उत्तराखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन द्वारा आयोजित प्रतियोगिताएं बच्चों को बेहतर मंच प्रदान करती हैं, जिससे वे प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सकते हैं।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- भ्रामक विज्ञापन का शंखनाद!
- एक और नियुक्ति घोटाला?
- धामी की घोषणाओं पर अफसरशाही का ब्रेक? विधायक विनोद चमोली ने उठाए सवाल
- सतर्कता अधिष्ठान की बड़ी कार्रवाई, ₹14 हजार की रिश्वत लेते दो कर्मचारी गिरफ्तार
- अवैध खनन से बदहाल हुआ श्मशान घाट मार्ग, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
- दिल्ली – यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहाड़ से गिरते मलबे की चपेट आया वाहन… विडियो वायरल
- रुद्रपुर में गैंगरेप आरोपियों की भागने की कोशिश नाकाम, गुस्साई भीड़ ने सिखाया सबक
- मंगलौर की ग्रीन एनक्लेव कॉलोनी सुर्खियों में, कागजों में सिमटी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई, स्टाम्प चोरी का भी आरोप…
- ठेकेदार पर कार्रवाई की ललकार लेकिन जो पर्दे के पीछे से चला रहा है विभाग उस पर कार्रवाई कब?
- एक दिन का एक करोड़!
Thursday, July 30

