विकास नगर से खबर… नया साल शुरू होते ही अवैध खनन की गतिविधियां फिर सुर्खियों में! आज 1 जनवरी 2026 को खनन विभाग ने दो जगहों पर कार्रवाई की, लेकिन ये एक्शन भी बता रहे हैं कि समस्या पर काबू पाना अभी बाकी है। सिंहिनीवाला क्षेत्र में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अवैध खनन करते पकड़ी गई। इसे सीज करके थाना सेलाकुई को सौंप दिया गया। वहीं कृसाली चौक, सहस्त्रधारा रोड पर एक 6 टायर डंपर अवैध रूप से मिट्टी धरा गया—इसे पुलिस चौकी माल देवता के हवाले कर दिया गया।नए साल के पहले दिन ही ये कार्रवाई बताती है कि अवैध खनन का खेल कितना गहरा है। लगातार छापे पड़ रहे हैं, वाहन पकड़े जा रहे हैं, लेकिन क्षेत्र में ये गतिविधियां थमने का नाम नहीं ले रही। ट्रैक्टर-ट्रॉली और डंपर खुलेआम अवैध सामग्री लेकर घूम रहे हैं। सवाल वही पुराना है—इतने एक्शन के बाद भी अवैध खनन पर लगाम क्यों नहीं लग पा रही? छोटे-मोटे वाहन पकड़ लिए जाते हैं, लेकिन बड़ा खेल कब रुकेगा? पर्यावरण को नुकसान और सड़कों की बदहाली जारी है… जनता को इंतजार है कि कब ये अवैध गतिविधियां वाकई थमेंगी।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- आधी रात थार से खतरनाक स्टंट, सनरूफ से बाहर युवक-युवती
- धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, मेडिकल इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 243 पदों को मंजूरी
- हत्या या आत्महत्या?
- देशभर में बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग प्रमुख
- ऑलवेदर रोड समेत PMGSY की सड़कों की बदहाली पर पालिका सख्त, FIR की चेतावनी
- कुंभ 2027 की तैयारियों पर मुख्य सचिव की नजर, टेंपो ट्रैवल से लिया जायजा
- अपर रोड पर धंसी सड़क, डीएम मयूर दीक्षित बोले- लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई..
- देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर भाजपा के आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin नबीन का मुख्यमंत्री धामी ने पंतनगर एयरपोर्ट पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया
- बनभूलपुरा अतिक्रमण मामले पर बोले सीएम धामी, सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार
- हल्द्वानी में बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू, नितिन नवीन करेंगे संबोधित
Saturday, September 12

