उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश की सभी सड़कों को विशेष अभियान के तहत दीपावली तक गड्ढा मुक्त करने के लिए शासन द्वारा क्रम में शासन द्वारा लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जनपद रुद्रप्रयाग में भी सभी सड़को को दीपावली तक गढ्ढा मुक्त बनाने के लिए जिलाधिकारी प्रतीक जैन गम्भीर नजर आ रहे हैं, जिलाधिकारी के निर्देशानुसार सड़क मार्गों के स्थलीय निरीक्षण के लिए सभी उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में समितियाँ गठित की गई है। समिति में संबंधित क्षेत्र के अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग, पीएमजीएसवाई तथा ग्रामीण निर्माण विभाग रुद्रप्रयाग सदस्य के रूप में शामिल रहेंगे। समिति अपने-अपने क्षेत्रों की सड़कों का स्थलीय निरीक्षण कर तीन दिनों के भीतर विस्तृत आख्या जिलाधिकारी को उपलब्ध कराएगी। जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने कहा कि मानसून सीजन के दौरान भारी बारिश, पहाड़ियों से पत्थर गिरने, भूस्खलन आदि कारणों से आमतौर पर सड़के का टूटना और सड़को पर बड़े बड़े गढ़े हो जाते हैं,जिसकारण यातायात में दिक्कतें भी आती है। उन्होंने कहा कि यह अभियान शासन की शीर्ष प्राथमिकता में है और दीपावली से पूर्व जनपद की सभी सड़कों को गुणवत्ता के साथ साथ गड्ढा मुक्त बनाने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा, शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
- यूआईआईडीबी पर सरकार की सफाई, पूर्व विधायक मनोज रावत ने उठाए सवाल
- अयोध्या में देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं की उड़ान
- गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, आदेश की कॉपी को लेकर उठे सवाल
- हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण को लगातार चुनौती! फिर भी भ्रामक विज्ञापन दिखाकर ठगने वालों पर कार्रवाई नहीं?
- आधी रात थार से खतरनाक स्टंट, सनरूफ से बाहर युवक-युवती
- धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, मेडिकल इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 243 पदों को मंजूरी
- हत्या या आत्महत्या?
- देशभर में बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग प्रमुख
- ऑलवेदर रोड समेत PMGSY की सड़कों की बदहाली पर पालिका सख्त, FIR की चेतावनी
Tuesday, September 15

