दिल्ली में हुए बम ब्लास्ट की गंभीर घटना के बाद पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड एवं आईजी कुमाऊँ के निर्देशों के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टीसी द्वारा संपूर्ण जनपद में रेड अलर्ट घोषित कर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। सभी क्षेत्राधिकारी सहित अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं, जिनमें पुलिस, फायर यूनिट, अभिसूचना तंत्र, बीडीएस स्क्वाड, बम डिस्पोजल टीम व पुलिस फोर्स शामिल हैं। सभी टीमें द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रों में संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी करने के साथ ही सघन चेकिंग अभियान चला रही हैं। जनपद के बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों, टूरिस्ट प्लेस, सार्वजनिक स्थलों, शॉपिंग मॉल, सिनेमाघरों तथा सभी भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा की दृष्टि से विशेष सतर्कता बरती जा रही है। प्रत्येक संदिग्ध गतिविधि पर सतर्क नज़र रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को चॉक चौबंद करने के साथ ही जनता से अपील कर रही है कि किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की सूचना तुरंत 112 पर दें तथा सहयोग कर सुरक्षा व्यवस्था का हिस्सा बनें।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, आदेश की कॉपी को लेकर उठे सवाल
- हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण को लगातार चुनौती! फिर भी भ्रामक विज्ञापन दिखाकर ठगने वालों पर कार्रवाई नहीं?
- आधी रात थार से खतरनाक स्टंट, सनरूफ से बाहर युवक-युवती
- धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, मेडिकल इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 243 पदों को मंजूरी
- हत्या या आत्महत्या?
- देशभर में बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग प्रमुख
- ऑलवेदर रोड समेत PMGSY की सड़कों की बदहाली पर पालिका सख्त, FIR की चेतावनी
- कुंभ 2027 की तैयारियों पर मुख्य सचिव की नजर, टेंपो ट्रैवल से लिया जायजा
- अपर रोड पर धंसी सड़क, डीएम मयूर दीक्षित बोले- लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई..
- देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर भाजपा के आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin नबीन का मुख्यमंत्री धामी ने पंतनगर एयरपोर्ट पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया
Saturday, September 12

