Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से की अहम मुलाकात
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘राजस्व लोक अदालत’ का किया शुभारम्भ
    • “देहरादून नारी निकेतन में संदिग्ध मौत: सुजाता पॉल ने उठाए गंभीर सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग”
    • हरिद्वार की “लेडी सिंघम” पर भ्रष्टाचार के आरोप, सस्पेंशन और संपत्ति जांच की मांग, व्हाट्सएप चैट हुई वायरल…
    • मेलाधिकारी सोनिका की अगुवाई में कुंभ 2027 की भव्य तैयारी, देव डोलियों की शोभायात्रा बनेगी आकर्षण
    • डेपुटेशन से परमानेंट तक खेल! सुजाता पॉल का एमडीडीए में पोस्ट फिक्सिंग और भ्रष्टाचार पर बड़ा खुलासा
    • हरिद्वार में नाबालिग लड़कियों से बंधुआ मजदूरी का खुलासा, प्लांट हेड गिरफ्तार
    • हरिद्वार में कुंभ मेले के लिए 2 नए पुलों की मंजूरी, ट्रैफिक समस्या का होगा समाधान: सोनिका मेलाधिकारी
    • “IVARA Parkland” हरिद्वार के आगे हाईकोर्ट के आदेश भी बेमायने?
    Sunday, March 29
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»देश»बदले-बदले नजर आ रहे राहुल गांधी, रायबरेली के सहारे यूपी को साधने का है प्लान?
    देश

    बदले-बदले नजर आ रहे राहुल गांधी, रायबरेली के सहारे यूपी को साधने का है प्लान?

    Social ScanBy Social ScanJuly 9, 2024Updated:January 8, 2026No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    लोकसभा चुनाव जीतने के बाद नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बदले-बदले नजर आ रहे हैं. रायबरेली लोकसभा से सांसद चुने जाने के एक महीने में राहुल गांधी दूसरी बार अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे हैं और उत्तर प्रदेश का यह उनका तीसरा दौरा है. रायबरेली में वो कांग्रेस कार्यकर्ताओं को साथ सिर्फ बैठक ही नहीं करेंगे बल्कि जिले के विकास की हकीकत जानने की कवायद करते नजर आएंगे. राहुल गांधी 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद से जिस तरह संसद से लेकर सड़क तक एक्टिव हैं और एक महीने में दूसरी बार अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचे हैं, उसके सियासी मायने निकाले जाने लगे हैं.

    2024 के लोकसभा चुनाव में मिली जीत से कांग्रेस के हौसले बुलंद हैं. एक दशक के बाद दिल्ली की सियासत में कांग्रेस की ताकत बढ़ी है तो उत्तर प्रदेश में छह सीटों पर मिली जीत ने दोबारा से उभरने की उम्मीद जगा दी है. कांग्रेस यूपी में साढ़े तीन दशक से सत्ता का वनवास झेल रही है और 2019 में राहुल गांधी को अमेठी में हार का मुंह तक देखना पड़ा था, जिसके चलते 2024 के चुनाव में राहुल गांधी ने अपनी मां सोनिया गांधी की रायबरेली सीट को अपनी कर्मभूमि बनाया. वायनाड सीट को छोड़कर रायबरेली को अपने पास रखा है ताकि यूपी की सियासत में कांग्रेस को दोबारा से सियासी संजीवनी मिल सके. राहुल गांधी ने रायबरेली के जरिए यूपी को साधने की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है.

    चुरुवा हनुमान मंदिर में राहुल ने लिया आशीर्वाद

    लोकसभा चुनाव जीतने के बाद राहुल गांधी 10 जून को अपने संसदीय क्षेत्र के एक दिवसीर दौरे पर आए थे. अब दूसरी बार मंगलवार को राहुल गांधी रायबरेली पहुंचे हैं. राहुल ने सबसे पहले चुरुवा हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन किया और आशीर्वाद लिया. इसके बाद रायबरेली के भुएमऊ गेस्ट हाऊस पहुंचे, जहां पर राहुल गांधी पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे. कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद जिले के विकास कार्यों पर चर्चा करेंगे, ताकि सांसद चुनने के बाद जिले के विकास कार्यों को प्राथमिकता के तौर पर कराया जाए. इस दौरान राहुल के अपनी मां सांसद सोनिया गांधी की सांसद निधि से जो काम हुए हैं, उनके बारे में जानकारी लेंगे.

    शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह के पिता से मिले राहुल

    19 जुलाई 2023 को सियाचिन ग्लेशियर में शहीद हुए कैप्टन अंशुमान सिंह के परिवार से राहुल गांधी भुएमऊ गेस्ट हाउस में मुलाकात करेंगे. शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह को कीर्ति च्रक से सम्मानित किया गया था. राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से शहीद की पत्नी स्मृति ने सम्मान लिया था. शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह के पिता रवि प्रताप सिंह और मां मंजू सिंह रायबरेली में राहुल गांधी से मिलने पहुंचे. इसके बाद राहुल गांधी रायबरेली में किसी गांव का भ्रमण करने का भी कार्यकम है, जहां से राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र के साथ-साथ सूबे को भी सियासी संदेश देने का दांव चल सकते है. माना जा रहा है कि राहुल गांधी किसी दलित बस्ती में जा सकते हैं.

    रायबरेली पर राहुल गांधी का फोकस

    रायबरेली के स्थानीय पत्रकार रमेश शुक्ला ने टीवी-9 डिजिटल से बातचीत करते हुए कहा कि रायबरेली राहुल गांधी की सूची में पहले स्थान पर है. इसका जिक्र वह लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान कर चुके हैं. इसीलिए रायबरेली में खुद को एक्टिव बनाए रखना चाहते हैं, क्योंकि 2019 में सोनिया गांधी सांसद का चुनाव जीतने के बाद आश्वस्त होने के चलते पांच साल तक नहीं आईं है. ऐसे में विपक्ष यह आरोप लगाता रहा है कि गांधी परिवार सिर्फ चुनाव लड़ने के लिए आते हैं और उसके बाद से क्षेत्र का दौरा नहीं करते हैं. राहुल गांधी का एक महीने में रायहबरेली का दूसरा दौरा उसी नैरेटिव को तोड़ने की कोशिश के तौर पर है.

    रमेश शुक्ला कहते हैं कि राहुल गांधी अब अमेठी जैसी गलती रायबरेली क्षेत्र में नहीं दोहराना चाहते हैं. रायबरेली को वो अपने किसी मैनेजर के भरोसे पर नहीं छोड़ना चाहते हैं बल्कि खुद क्षेत्र का दौरा करके अपनी उपस्थिति को बनाए रखने की स्टैटेजी है. इसीलिए राहुल गांधी एक महीने में दूसरी बार रायबरेली आए हैं. इस दौरान जिला विकास योजना की बैठक में शिरकत करेंगे, जिससे जिले की विकास को सही से आकलन कर सकेंगे. रायबरेली के बहाने राहुल गांधी यूपी पर फोकस कर रहे हैं, क्योंकि कांग्रेस लंबे समय से सूबे में अपनी खोई जमीन तलाश रही है और 2024 के नतीजों ने उसे उम्मीद की किरण जगा दी है.

    राहुल गांधी में यह बड़ा बदलाव आया है. अभी तक वह सिर्फ विकास की बात करते थे, लेकिन अपने पूर्वजों का अमेठी-रायबरेली के साथ नाते और किए गए कार्यों को बढ़ाने की बात करते रहे हैं. रायबरेली के साथ अपनापन जताने का प्रयास कर रहे हैं. राहुल गांधी ने चुनाव के दौरान और उसके बाद भी इसी पैटर्न पर रायबरेली में नजर आए हैं. इससे समझा जा सकता है कि राहुल गांधी रायबरेली को परमानेंट सीट बनाए रखना चाहते हैं.

    लोकसभा चुनाव में 9 सीटों पर कांग्रेस ने दर्ज की जीत

    कांग्रेस उत्तर प्रदेश में 6 लोकसभा सीटें इस बार जीती है और पांच सीटों पर उसे मामूली वोटों से हार का मूंह देखना पड़ा है. 2024 के चुनाव नतीजे से कांग्रेस के लोग उत्साहित हैं. ऐसे में यूपी के लिए कोशिशों का दौर शुरू हो गया हैय कांग्रेस ने इसके लिए प्रेशर पॉलिटिक्स की राह चुनी है. इसका अक्स लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की हाथरस यात्रा और उसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ को लिखी गई चिट्ठी में देखा जा सकता है. अब राहुल मंगलवार को रायबरेली पहुंचें हैं. ऐसे में यूपी को लेकर उनकी सक्रियता एक तरह से बीजेपी और यूपी सरकार पर दबाव का काम करेगी.

    यूपी में कांग्रेस का इस बार बेहतर प्रदर्शन

    कांग्रेस यूपी में 1989 के बाद से सत्ता का वनवास झेल रही है. साल 2014 में दो जबकि 2019 में केवल एक लोकसभा सीट कांग्रेस के खाते में थी. 2019 में राहुल गांधी अमेठी से चुनाव हार गए थे. इस बार के चुनाव में महज 17 सीटों पर लड़ने के बाद कांग्रेस को छह सीटों पर जीत मिली है. इन छह सीटों में अमेठी, रायबरेली के साथ इलाहाबाद और सहारनपुर की सीट भी है, जहां कांग्रेस 40 साल के बाद जीती है. सपा के साथ गठबंधन और फिर मुस्लिम और दलित वोटरों का कांग्रेस के पक्ष में रुझान दिखाई दिया है, उसके चलते ही कांग्रेस अपने लिए2027 के विधानसभा चुनाव में बड़ा अवसर तलाश रही है. ऐसे में राहुल यूपी में अपनी सक्रियता को बनाए रखने के लिए रायबरेली को सियासी हथियार बनाने का दांव चल रहे.

    प्रेशर पॉलिटिक्स की नीति पर काम शुरू

    कांग्रेस और राहुल गांधी ने यूपी को लेकर प्रेशर पॉलिटिक्स की नीति पर काम शुरू कर दिया था. चाहे वह नीट का मसला हो या हाथरस कांड. नीट भले राष्ट्रीय मसला है, लेकिन यूपी को पेपर लीक का केंद्र बताकर कांग्रेस ने यहां अपना पक्ष मजबूत करने के लिए आंदोलन का रास्ता चुना. पहले कांग्रेस के मुख्य संगठन ने आंदोलन किया. इसके बाद एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस ने मोर्चा संभाला. इस बीच हाथरस कांड हुआ तो राहुल गांधी ने लोगों के बीच पहुंचने में देर नहीं लगाई. राहुल गांधी हाथरस और अलीगढ़ पहुंचकर पीड़ित परिजनों से मुलाकात करके दुख-दर्द बांटने के साथ-साथ सियासी संदेश भी देते नजर आए.

    राहुल गांधी ने हाथरस हादसे के लिए प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया और पीड़ित परिजनों को मुआवजा देने की मांग उठायी. इसके फौरन बाद सीएम योगी को पत्र लिखकर राहुल गांधी कहा कि पीड़ितों को दिया गया मुआवजा काफी कम है, जिसे सरकार बढ़ाए और बिना देर लगाए उन्हें समय से दिया जाए. इसके बाद राहुल गांधी अब रायबरेली पहुंचे हैं, जहां पर अपने संसदीय क्षेत्र के विकास का जायजा लेंगे और पार्टी नेताओं के साथ बैठक उनका हौसला बढ़ाएंगे. इस तरह राहुल गांधी के एजेंडे में यूपी सबसे प्रमुख रूप से दिख रहा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Social Scan
    • Website

    Related Posts

    मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक

    March 28, 2026
    Read More

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से की अहम मुलाकात

    March 28, 2026
    Read More

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘राजस्व लोक अदालत’ का किया शुभारम्भ

    March 28, 2026
    Read More

    Comments are closed.

    Top Posts

    रघुवर दास ओडिशा पहुंचे, राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन

    October 30, 2023

    केंद्रीय विजीलैंस आयोग का विजीलैंस जागरूकता सप्ताह शुरू

    October 30, 2023

    ‘एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी’, मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद BJP ने साधा AAP पर निशाना

    October 30, 2023

    मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक

    March 28, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक

    March 28, 2026

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से की अहम मुलाकात

    March 28, 2026

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘राजस्व लोक अदालत’ का किया शुभारम्भ

    March 28, 2026
    Most Popular

    मनचलों की एक न चली! महिला पुलिसकर्मी से बदसलूकी पड़ी भारी, जड़े कई थप्पड़

    July 12, 2024

    यूपी में हार का ठीकरा किसके सिर फूटा,15 पेज की रिपोर्ट क्या दे रही संकेत?

    July 18, 2024

    ‘जो नाम लिख गया, अब नहीं हटेगा’, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर ये क्या बोल गए मुजफ्फरनगर के दुकानदार?

    July 22, 2024
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?