Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • लेखक गांव अंतरराष्ट्रीय महोत्सव-2026 के समापन समारोह में शामिल हुए सीएम धामी
    • रुड़की: मोहम्मदपुर गांव में अवैध कॉलोनी का बड़ा खुलासा, संदिग्ध आर्किटेक्ट की भूमिका भी आई सामने, क्या जागेगा HRDA विभाग?…
    • D(डकैत) P (पाखंडी) सियार ने 74 को भी कर दिया पार!
    • गैरसैंण से श्रीनगर होते हुए सड़क मार्ग से देहरादून लौट रहे मुख्यमंत्री धामी, रास्ते में कर रहे सड़कों का स्थलीय निरीक्षण
    • गैरसैंण में ₹231.91 करोड़ की 12 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, रामगंगा बांध से पेयजल संकट दूर करने की पहल
    • आसन झील में विदेशी मेहमानों की दस्तक, साइबेरियन पक्षियों से गुलजार हुआ वेटलैंड
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अनुपूरक बजट को बताया विकास और जनकल्याण का आधार
    • HRDA द्वारा रूड़की में ओपन एरिया में नक्शा पास कर सरकार को करोड़ों रुपए का चूना लगाया जा रहा है?
    • एक तरफ कुंभ के निर्माण कार्य, दूसरी तरफ गंगा में गिरते नाले! प्रशासन की कार्यशैली पर उठे सवाल
    • चिन्यालीसौड़ में नागनी छोटी पेयजल योजना अधूरी, 300 परिवारों को अब भी पानी का इंतजार
    Thursday, October 29
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»उत्तरप्रदेश»हाथरस कांड: मनरेगा में नौकरी, 10 साल से भोले बाबा का मुख्य सेवादार… कौन है देव प्रकाश?
    उत्तरप्रदेश

    हाथरस कांड: मनरेगा में नौकरी, 10 साल से भोले बाबा का मुख्य सेवादार… कौन है देव प्रकाश?

    Social ScanBy Social ScanJuly 6, 2024Updated:January 8, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के गांव फुलरई मुगलगढ़ी में हुए सत्संग में मची भगदड़ के मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, भोले बाबा पक्ष के वकील का दावा है कि उसने पुलिस के सामने सरेंडर किया है. देव प्रकाश हादसे वाले दिन से फरार चल रहा था. पुलिस ने उस पर 1 लाख रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था. हादसे का मुख्य आरोपी देव प्रकाश को बनाया गया था. इसी ने पूरे सत्संग आयोजन की कमान संभाली हुई थी.

    भोले बाबा उर्फ नारायण साकार हरि के खास सेवादार देव प्रकाश मधुकर ने फुलरई मुगलगढ़ी में हुए सत्संग की अनुमति सिकंदराराऊ एसडीएम से ली थी. अनुमति में 80 हजार लोगों की भीड़ जुटने की बात कही गई थी, लेकिन कार्यक्रम में ढाई लाख के करीब भीड़ जुट गई. भोले बाबा ने देव प्रकाश को मुख्य सेवादार की जिम्मेदारी दी हुई थी. हादसे के बाद से वह पुलिस की रडार पर था.

    10 साल पहले आ गया सिकंदराराऊ

    देव प्रकाश देवधर हाथरस जिले के सिकंदराराऊ की मोहल्ला दमदपुरा नई कॉलोनी में रहता है. मूल रूप से देव प्रकाश एटा जिले की अवागढ़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत सलेमपुर गादरी के मजरा सलेमपुर का रहने वाला है. आज भी गांव में उसकी संपत्ति है. वहां देव प्रकाश के माता-पिता रहते हैं. साल 2014 में अपना पैतृक गांव छोड़कर देव प्रकाश सिकंदराराऊ में आकर रहने लगा था.

    मनरेगा में तकनीकी सहायक के पद पर है तैनात

    देव प्रकाश एटा जिले में मनरेगा में तकनीकी सहायक के पद पर कार्यरत है. वह काफी सालों से नारायण साकार हरि के सत्संगों से जुड़ा हुआ है. 10 साल पहले सिकंदराराऊ आते ही उसकी रूचि बाब में और ज्यादा बढ़ गई. वह भोले बाबा की मानव मंगल मिलन सद्भावना समागम समिति से जुड़ गया और बढ़चढ़ कर सत्संगों के कामों में भाग लेने लगा. उसकी लग्न और निष्ठा को देखते हुए उसे मुख्य सेवादार की जिम्मेदारी दे दी गई. 123 मौतों का मुख्य आरोपी मानते हुए पुलिस ने देव प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया है. मनरेगा में उसके खिलाफ सेवा समाप्ति की भी कार्रवाई की जा रही है.

    भगदड़ में चली गई 123 लोगों की जान

    सोमवार, 2 जुलाई को हाथरस जिले की सिकंदराराऊ तहसील के गांव फुलरई मुगलगढ़ी में नारायण साकार विश्व हरि उर्फ भोले बाबा के सत्संग समाप्ति के दौरान भगदड़ मच गई. लोग एक के ऊपर एक गिरने लगे थे. इस बड़े हादसे में 123 लोगों की जान चली थी. मरने वालों में सबसे ज्यादा महिलाएं थीं. इस आयोजन के लिए ली गई परमीशन में 80 हजार लोगों की भीड़ जुटने की बात कही गई थी, लेकिन यहां ढाई लाख से ज्यादा भीड़ आ गई थी. हादसे के बाद से भोले बाबा भी फरार चल रहा है. हालांकि, हादसे में बाबा के खिलाफ पुलिस ने कोई शिकायत दर्ज नहीं की है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Social Scan
    • Website

    Related Posts

    राजस्व वसूली में तेजी, पुराने वादों के निस्तारण पर डीएम सख्त

    September 29, 2026
    Read More

    यूपी का बुलडोजर तोड़ता है इमारतें, उत्तराखंड के हरिद्वार में कटती है घास!

    September 1, 2026
    Read More

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत हजारों लोगों ने मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (से.नि.) को दी अंतिम विदाई

    May 20, 2026
    Read More

    Comments are closed.

    Top Posts

    लेखक गांव अंतरराष्ट्रीय महोत्सव-2026 के समापन समारोह में शामिल हुए सीएम धामी

    October 29, 2026

    रुड़की: मोहम्मदपुर गांव में अवैध कॉलोनी का बड़ा खुलासा, संदिग्ध आर्किटेक्ट की भूमिका भी आई सामने, क्या जागेगा HRDA विभाग?…

    October 29, 2026

    D(डकैत) P (पाखंडी) सियार ने 74 को भी कर दिया पार!

    October 29, 2026

    गैरसैंण से श्रीनगर होते हुए सड़क मार्ग से देहरादून लौट रहे मुख्यमंत्री धामी, रास्ते में कर रहे सड़कों का स्थलीय निरीक्षण

    October 28, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    लेखक गांव अंतरराष्ट्रीय महोत्सव-2026 के समापन समारोह में शामिल हुए सीएम धामी

    October 29, 2026

    रुड़की: मोहम्मदपुर गांव में अवैध कॉलोनी का बड़ा खुलासा, संदिग्ध आर्किटेक्ट की भूमिका भी आई सामने, क्या जागेगा HRDA विभाग?…

    October 29, 2026

    D(डकैत) P (पाखंडी) सियार ने 74 को भी कर दिया पार!

    October 29, 2026
    Most Popular

    कुंभ मेला-2027 की तैयारियों में तेजी, सड़कों एवं मेला भूमि के समतलीकरण कार्यों का मेलाधिकारी ने किया निरीक्षण

    September 22, 2026

    मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से पहले व्यापार मंडल में विवाद, महानगर की निर्वाचित टीम ने प्रदेश संगठन से तोड़ा नाता….

    October 8, 2026

    मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ

    October 22, 2026
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?