Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, आदेश की कॉपी को लेकर उठे सवाल
    • हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण को लगातार चुनौती! फिर भी भ्रामक विज्ञापन दिखाकर ठगने वालों पर कार्रवाई नहीं?
    • आधी रात थार से खतरनाक स्टंट, सनरूफ से बाहर युवक-युवती
    • धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, मेडिकल इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 243 पदों को मंजूरी
    • हत्या या आत्महत्या?
    • देशभर में बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग प्रमुख
    • ऑलवेदर रोड समेत PMGSY की सड़कों की बदहाली पर पालिका सख्त, FIR की चेतावनी
    • कुंभ 2027 की तैयारियों पर मुख्य सचिव की नजर, टेंपो ट्रैवल से लिया जायजा
    • अपर रोड पर धंसी सड़क, डीएम मयूर दीक्षित बोले- लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई..
    • देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर भाजपा के आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin नबीन का मुख्यमंत्री धामी ने पंतनगर एयरपोर्ट पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया
    Saturday, September 12
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»उत्तरप्रदेश»यूपी विधानसभा उपचुनाव अखिलेश यादव के लिए क्यों सबसे ज्यादा जरूरी?
    उत्तरप्रदेश

    यूपी विधानसभा उपचुनाव अखिलेश यादव के लिए क्यों सबसे ज्यादा जरूरी?

    Social ScanBy Social ScanJuly 4, 2024Updated:January 8, 2026No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    उत्तर प्रदेश में 2024 के लोकसभा चुनाव में मतदाताओं की उंगलियों पर लगी स्याही अभी सुखी भी नहीं है कि उपचुनाव की सियासी हलचल तेज हो गई है. सूबे की 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर राजनीतिक बिसात बिछाई जाने लगी है. लोकसभा चुनाव में मिली हार का हिसाब बीजेपी उपचुनाव में करना चाहती है, जिसके लिए उनके सिपहसलारों ने मोर्चा संभाल लिया है. ऐसे में सबसे ज्यादा साख सपा प्रमुख अखिलेश यादव की दांव पर लगी है, क्योंकि दस में से पांच सीटें सपा विधायकों के इस्तीफे के बाद खाली हुई हैं. लोकसभा चुनाव में मिली जीत से जो सियासी माहौल बना है, उसे भी बरकरार रखने की चुनौती सपा के सामने उपचुनाव में है?

    लोकसभा चुनाव में बीजेपी को सबसे गहरा जख्म सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने देने का काम किया है. उत्तर प्रदेश में बीजेपी 62 लोकसभा सीटों से घटकर 33 सीट पर आ गई है तो सपा पांच से बढ़कर 37 सीट पर पहुंच गई. अखिलेश यादव सहित सपा के चार विधायक 2024 में सांसद बनने में कामयाब रहे हैं, जिसके चलते ही उनकी सीटें खाली हुई हैं. इसके अलावा सपा विधायक इरफान सोलंकी को सजा होने के चलते उनकी सीट खाली हुई है. इस तरह सूबे की 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में पांच सीट सपा के खाते से हैं. इसके अलावा तीन सीटें बीजेपी के विधायकों के इस्तीफे से रिक्त हुई हैं तो एक-एक सीट आरएलडी और निषाद पार्टी के विधायक के सांसद चुने जाने की वजह से खाली हुई हैं.

    UP की इन 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव

    उत्तर प्रदेश की जिन 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं, उसमें सपा विधायकों के इस्तीफे से खाली होने वाली करहल, सीसामऊ, मिल्कीपुर, कटेहरी और कुंदरकी सीट है. अलीगढ़ की खैर, गाजियाबाद और फूलपुर सीट बीजेपी विधायकों के इस्तीफे से खाली हुई जबकि मझवा निषाद पार्टी और मीरापुर विधानसभा सीट आरएलडी कोटे की सीट रिक्त हुई हैं. इन दस विधानसभा सीट पर अगस्त महीने तक उपचुनाव होने की संभावना है. इसके चलते सपा, बीजेपी, बसपा सहित सभी राजनीतिक दल उपचुनाव के लिए अपनी एक्सरसाइज शुरू कर दी है.

    लोकसभा चुनाव में 37 सीटें जीतने के बाद सपा पर उपचुनाव में अपने कोटे की सभी 5 सीटें बरकरार रखने की चुनौती खड़ी हो गई है. विपक्ष में रहते हुए उपचुनाव जीतने किसी भी दल के लिए आसान नहीं होता है. यूपी में 2022 के बाद से ज्यादातर उपचुनाव बीजेपी जीतने में कामयाब रही थी. बीजेपी को तीन सीटों पर ही अभी तक हार मिली है, उसमें मैनपुरी लोकसभा सीट, घोसी और खतौली विधानसभा सीट थी. इसीलिए 10 सीटों पर होने वाले उपचुनाव सपा के लिए सबसे ज्यादा अहम है, जिसके लिए पार्टी ने अभी से ही गुणा-भाग शुरू कर दिया है. 2024 के चुनावी नतीजों से उत्साहित सपा नेतृत्व ने 10 सीटों पर होने वाले उपचुनाव में जी-जान से जुटने का कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है.

    अखिलेश के इस्तीफे से खाली हुई करहल सीट

    अखिलेश यादव के इस्तीफे से करहल विधानसभा सीट खाली हुई है. यादव बहुल यह सीट सपा की परंपरागत सीटों में से रही है, जहां से 2022 विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव विधायक चुने गए थे. इस सीट को सपा अपना कब्जा हरहाल में बनाए रखना चाहती हैं. इसी तरह फैजाबाद सीट से सांसद चुने गए अवधेश प्रसाद की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है. सपा शीर्ष नेतृत्व चाहता है कि अवधेश की जीत से बने सियासी माहौल को मिल्कीपुर उपचुनाव तक बनाए रखा जाए. इसके लिए किसी मजबूत उम्मीदवार को उतारने की रणनीति पर सपा काम कर रही है.

    कटेहरी सीट लालजी वर्मा के सांसद चुने जाने से खाली हुई है. कुर्मी-निषाद बहुल इस सीट को बीजेपी हरहाल में जीतने की कवायद में है तो बसपा की नजर है. ऐसे में सपा इस सीट को अपना कब्जा जमाए रखना चाती है, जिसके लिए किसी ओबीसी नेता को उतारने का प्लान बनाया है. लालजी वर्मा की बेटी श्रेया वर्मा को भी इस सीट के प्रमुख दावेदारों में माना जा रहा है. सीसामऊ सीट इरफान सोलंकी को सजा देने के खाली हुई है. इस सीट पर सोलांकी परिवार का दबदबा रहा है. ऐसे में इरफान सोलंकी के परिवार से ही किसी को उतारा जा सकता है.

    मुजफ्फरनगर की मीरापुर विधानसभा सीट पर भी चुनाव होने हैं, जो आरएलडी विधाय चंदन चौहान के इस्तीफे से खाली हुई है. 2022 में आरलडी यह सीट सपा के साथ गठबंधन में रहते हुए जीती थी, लेकिन अब दोनों की राह एक दूसरे से जुदा हो चुकी हैं. ऐसे में सपा यह सीट आरएलडी से हरहाल में छीनने की कवायद करती हुई नजर आएगी. इसी तरह मिर्जापुर की मझवा विधानसभा सीट 2022 में निषाद पार्टी के विधायक चुने गए थे, जो अब भदोही से बीजेपी के सांसद बने गए हैं. ऐसे में मझवा विधानसभा पर सपा अपना कब्जा जमाने के फिराक में है, जिसके लिए किसी ओबीसी पर दांव खेल सकी है.

    BJP के कब्जे वाली विधानसभा सीटों पर उपचुनाव

    बीजेपी के कब्जे वाली खैर, फूलपुर और गाजियाबाद विधानसभा सीट पर उपचुनाव है, जिसमें दो सीटें सपा अपने सहयोगी कांग्रेस को दे सकती है. कांग्रेस दो सीटें मांग रही है, लेकिन वह गाजियाबाद सीट को लेकर इच्छुक नहीं है. ऐसे में देखना है कि कांग्रेस के साथ लोकसभा चुनाव में बना गठबंधन क्या उपचुनाव में बरकरार रहेगा या फिर बिखर जाएगा. ये तीनों ही सीटें बीजेपी की काफी मजबूत सीट रही हैं, जहां पर सपा को छीनना आसान नहीं है. इसीलिए कांग्रेस के माथे मढ़ना चाह रही है, लेकिन वो भी रजामंद नहीं है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Social Scan
    • Website

    Related Posts

    यूपी का बुलडोजर तोड़ता है इमारतें, उत्तराखंड के हरिद्वार में कटती है घास!

    September 1, 2026
    Read More

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत हजारों लोगों ने मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (से.नि.) को दी अंतिम विदाई

    May 20, 2026
    Read More

    Shri Guru Ram Rai Medical College में सुरक्षित नहीं है मेडिकल की पढ़ाई करने वाले छात्र और छात्राएं

    March 26, 2026
    Read More

    Comments are closed.

    Top Posts

    रघुवर दास ओडिशा पहुंचे, राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन

    October 30, 2023

    केंद्रीय विजीलैंस आयोग का विजीलैंस जागरूकता सप्ताह शुरू

    October 30, 2023

    ‘एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी’, मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद BJP ने साधा AAP पर निशाना

    October 30, 2023

    गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, आदेश की कॉपी को लेकर उठे सवाल

    September 12, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, आदेश की कॉपी को लेकर उठे सवाल

    September 12, 2026

    हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण को लगातार चुनौती! फिर भी भ्रामक विज्ञापन दिखाकर ठगने वालों पर कार्रवाई नहीं?

    September 12, 2026

    आधी रात थार से खतरनाक स्टंट, सनरूफ से बाहर युवक-युवती

    September 12, 2026
    Most Popular

    बरेली: फौजी ने पत्नी की उंगलियां पर चला दी सिलाई मशीन, हैरान कर देगी वजह

    May 26, 2024

    लखनऊ में हाईवोल्टेज करंट की चपेट में आया लाइनमैन, हालत गंभीर

    June 1, 2024

    पेपर लीक पर कानून, भर्ती में तेजी… दिल्ली से लौटते ही एक्शन मोड में CM योगी आदित्यनाथ

    June 9, 2024
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?