Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से की अहम मुलाकात
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘राजस्व लोक अदालत’ का किया शुभारम्भ
    • “देहरादून नारी निकेतन में संदिग्ध मौत: सुजाता पॉल ने उठाए गंभीर सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग”
    • हरिद्वार की “लेडी सिंघम” पर भ्रष्टाचार के आरोप, सस्पेंशन और संपत्ति जांच की मांग, व्हाट्सएप चैट हुई वायरल…
    • मेलाधिकारी सोनिका की अगुवाई में कुंभ 2027 की भव्य तैयारी, देव डोलियों की शोभायात्रा बनेगी आकर्षण
    • डेपुटेशन से परमानेंट तक खेल! सुजाता पॉल का एमडीडीए में पोस्ट फिक्सिंग और भ्रष्टाचार पर बड़ा खुलासा
    • हरिद्वार में नाबालिग लड़कियों से बंधुआ मजदूरी का खुलासा, प्लांट हेड गिरफ्तार
    • हरिद्वार में कुंभ मेले के लिए 2 नए पुलों की मंजूरी, ट्रैफिक समस्या का होगा समाधान: सोनिका मेलाधिकारी
    • “IVARA Parkland” हरिद्वार के आगे हाईकोर्ट के आदेश भी बेमायने?
    Sunday, March 29
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»देश»राम की शरण के बहाने नीतीश कुमार की शरण में जा रहे हैं सम्राट चौधरी, पगड़ी उतारने के पीछे क्या है राजनीतिक मजबूरी?
    देश

    राम की शरण के बहाने नीतीश कुमार की शरण में जा रहे हैं सम्राट चौधरी, पगड़ी उतारने के पीछे क्या है राजनीतिक मजबूरी?

    Social ScanBy Social ScanJuly 2, 2024Updated:January 7, 2026No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    राजनीति भी बड़ी अजीब पेशा है. यहां कब दुश्मन को गले लगाना पड़ जाए, ये पता नहीं होता है. याद करिए सम्राट चौधरी की बीजेपी में आसमान छूती तरक्की को. वो बीजेपी में आयातित नेता हैं लेकिन बीजेपी ने उन्हें प्रदेश का नंबर वन नेता बनाकर नीतीश कुमार को जोरदार चुनौती देने के लिए दमभर प्रयास किया था. लेकिन बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व ने लोकसभा चुनाव से ऐन वक्त पहले नीतीश की महत्ता को भांपकर नीतीश को एनडीए में लेना ज्यादा हितकारी समझा .

    सम्राट चौधरी के लिए ये परिस्थिति असहज करने वाली थी, क्योंकि उनकी बीजेपी में आसमान छूने वाली तरक्की की वजह उनकी नीतीश विरोधी धुर इमेज थी. सम्राट अब मौके की नजाकत को समझते हुए अपनी पहचान बन चुकी पगड़ी को उतारने में ही भलाई समझ रहे हैं. इसलिए राम की शरण के बहाने वो नीतीश की शरण में जाकर उनके साथ सब ठीक करना चाह रहे हैं. सम्राट अब अयोध्या जाकर भगवान राम की शरण में पगड़ी उतारने जा रहे हैं, जिसे कभी उन्होंने नीतीश कुमार को गद्दी से हटाने के लिए धारण की थी.

    राजनीति में वादे पर कायम रहना दुर्लभ स्वभाव माना जाता है. इसलिए सम्राट ने राम की शरण में जाकर पगड़ी उतारने का बेहतर विकल्प खोज लिया है. कभी सम्राट को अलग पहचान देने वाली ये पगड़ी, बिहार बीजेपी में उन्हें नंबर वन के पद पर बिठा चुकी है. लेकिन लोकसभा चुनाव के परिणाम के बाद ही नीतीश की एनडीए में बढ़ती महत्ता सम्राट की पगड़ी के लिए अजीब परिस्थितियां पैदा करने लगी है.

    नीतीश शरणं गच्छामि ही एकमात्र विकल्प क्यों है ?

    यही वजह है कि मौजूदा स्वरूप की राजनीति में नीतीश के बढ़ते कद को देखकर सम्राट अब अपनी पगड़ी उतारने भगवान राम की शरण में अयोध्या जा रहे हैं. भगवान राम की शरण में पगड़ी उतारकर ये मैसेज देना चाह रहे हैं कि उनकी प्राथमिकताओं में अब केंद्र में पीएम मोदी और राज्य में नीतीश कुमार को मजबूत करना सबसे ऊपर है.

    जाहिर है कि मौके की नजाकत को समझते हुए चौधरी फिर से बगैर पगड़ी राजनीति करना चाहते हैं, जिससे उनके ऊपर नीतीश विरोधी होने का तमगा हट सके और नीतीश के साथ सामंजस्य के साथ चलने का उनका प्रयास सुलभ हो सके. बीजेपी ने बिहार में जब जब नीतीश के बगैर चलने का प्रयास किया, उसे मुंह की खानी पड़ी है. साल 2015 का विधानसभा चुनाव इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण है.

    वहीं साल 2024 के लोकसभा चुनाव में नीतीश का साथ बीजेपी को नहीं मिलता तो बीजेपी केंद्र में सरकार बना पाती, इसको लेकर भी नेतृत्व बेहतर आंकलन कर चुका है. लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व को अहसास हो चुका था कि नीतीश एनडीए के लिए जरूरी हैं. इसलिए नीतीश को वापस लाने का प्रयास तेज हो चुका था.

    इसीलिए सम्राट अपने सुर बदल चुके थे

    नीतीश इंडिया से खफा थे. वहीं बीजेपी उनको अपने पक्ष में लाकर इंडिया नैरेटिव को तोड़ने के लिए कदम बढ़ाने को आतुर थी. जाहिर है कि प्रदेश इकाई को जब इस बाबत मीटिंग के लिए दिल्ली बुलाया गया तो बीजेपी की प्रदेश इकाई इसके लिए तैयार नहीं थी. लेकिन प्रदेश इकाई की इच्छा के विपरीत केंद्रीय नेतृत्व ने नीतीश के नेतृत्व को मानने का फैसला प्रदेश नेतृत्व को सुना दिया और प्रदेश नेतृत्व के सामने नीतीश को नेता मानने के अलावा कोई विकल्प शेष नहीं बचा था.

    सम्राट चौधरी बदलती हुई बाजी को भांप सुर बदलने शुरू कर चुके थे. उन्हें अहसास हो चुका था कि नीतीश के नंवर वन विरोधी होने का तमगा बिहार में उनके लिए महंगा पड़ सकता है. सम्राट की ये सोच लोकसभा चुनाव के परिणाम के बाद और पुख्ता हो गई. अब उनके सामने प्रदेश की राजनीति में नीतीश शरणं गच्छामि के अलावा दूसरा कोई विकल्प शेष नहीं बचा है. ये अब उनके दिलो दिमाग में बैठ चुका था.

    इसीलिए सम्राट बिहार विधानसभा चुनाव नीतीश के नेतृत्व में लड़ने की बात कह अपने सुर बदल चुके थे. जाहिर है कि अब पगड़ी राम की नगरी अयोध्या में उतारें लेकिन इसके बहाने नीतीश के सामने सरेंडर होने का एकमात्र विकल्प सम्राट हाथ से जाया नहीं करेंगे.

    सम्राट कौन सा दांव खेलना चाह रहे हैं?

    सम्राट प्रदेश की राजनीति में अपनी स्थिती मजबूत रखने के लिए कौन सा दांव खेलना चाह रहे हैं? सम्राट उपमुख्यमंत्री के अलावा प्रदेश अध्यक्ष भी हैं. मगर वो ये बात भली भांति समझते हैं कि प्रदेश की राजनीति में ज्यादा मजबूत बने रहने के लिए एक पद छोड़ना पड़ा तो वो उपमुख्यमंत्री का पद छोड़ना चाह रहे हैं.

    दरअसल, सम्राट जानते हैं कि नीतीश के सीएम रहते हुए उपमुख्यमंत्री के पद पर उनके लिए मजबूती से काम करना आसान नहीं रहने वाला है. इसलिए बीजेपी के अध्यक्ष पद पर बने रहकर संगठन से लेकर सरकार में मजबूत बने रहने के लिए प्रदेश अध्यक्ष पद पर काबिज रहना उनके लिए ज्यादा हितकारी होगा. इस प्रयास में सम्राट जुट गए हैं.

    जाहिर है कि सम्राट बिहार बीजेपी का अध्यक्ष पद चाहते हैं और राजनीतिक रूप से प्रासंगिक रहने के लिए नीतीश से बेहतर संबंध भी. लेकिन बीजेपी राजनीतिक हितों को देखते हुए जनक राम और संजीव चौरसिया को भी प्रदेश का कमान सौंप सकती है. इसकी सुगबुगाहट भी तेज है. सम्राट जानते हैं कि प्रदेश की कमान संभाले रखने के लिए भी मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य में नीतीश का आशीर्वाद जरूरी है. इसलिए सम्राट चौधरी बार-बार इस बात की दुहाई देते हुए सुने जा सकते हैं कि अगला चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा.

    सम्राट को नीतीश मजबूरी में जरूरी क्यों दिखने लगे हैं?

    नीतीश कुमार के स्वभाव को जानने वाले लोग जानते हैं कि नीतीश की नाराजगी का खामियाजा किस तरह लोगों को बिहार की राजनीति में चुकाना पड़ा है. इनमें जेडीयू के ही पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह, पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामजीवन सिंह, आरजेडी के सुधाकर सिंह और रघुवंश प्रसाद सिंह सरीखे नेता पुख्ता प्रमाण हैं.

    पिछले दिनों सम्राट को लेकर नीतीश का रुख तब चर्चा में था जब लोकसभा चुनाव के परिणाम आते ही सम्राट उनसे मिलने उनके आवास पहुंच गए थे लेकिन नीतीश ने उनको डेढ़ घंटे बाद फिर से आने की बात कह एक तरह से साफ मैसेज दे दिया था कि बिहार ही नहीं केंद्र में भी नीतीश एक बार फिर मजबूरी में ही सही लेकिन बेहद जरूरी हैं.

    जाहिर है, सम्राट चौधरी के पिता शकुनी चौधरी के साथ समता पार्टी बनाने वाले नीतीश कुमार के लिए सम्राट राजनीतिक अनुभव में भी काफी कम हैं. वहीं वर्तमान परिस्थति भी सम्राट के लिए नीतीश के सामने हथियार डालने को मजबूर कर रही है. यही वजह है कि सम्राट नीतीश को नाराज रखने का जोखिम अब नहीं चाहते हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Social Scan
    • Website

    Related Posts

    मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक

    March 28, 2026
    Read More

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से की अहम मुलाकात

    March 28, 2026
    Read More

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘राजस्व लोक अदालत’ का किया शुभारम्भ

    March 28, 2026
    Read More

    Comments are closed.

    Top Posts

    रघुवर दास ओडिशा पहुंचे, राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन

    October 30, 2023

    केंद्रीय विजीलैंस आयोग का विजीलैंस जागरूकता सप्ताह शुरू

    October 30, 2023

    ‘एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी’, मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद BJP ने साधा AAP पर निशाना

    October 30, 2023

    मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक

    March 28, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक

    March 28, 2026

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से की अहम मुलाकात

    March 28, 2026

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘राजस्व लोक अदालत’ का किया शुभारम्भ

    March 28, 2026
    Most Popular

    मनचलों की एक न चली! महिला पुलिसकर्मी से बदसलूकी पड़ी भारी, जड़े कई थप्पड़

    July 12, 2024

    यूपी में हार का ठीकरा किसके सिर फूटा,15 पेज की रिपोर्ट क्या दे रही संकेत?

    July 18, 2024

    ‘जो नाम लिख गया, अब नहीं हटेगा’, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर ये क्या बोल गए मुजफ्फरनगर के दुकानदार?

    July 22, 2024
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?