Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • सांप ने करी बुलेट मोटरसाइकिल की सवारी!
    • हरिद्वार में कांग्रेस का भाजपा पर हमला, 12 साल का मोदीनामा बताया झूठ का पुलिंदा
    • बैंक भर्ती में करोड़ों की उगाही मामले में मंत्री धन सिंह की बर्खास्तगी को मोर्चा ने बोला हल्ला
    • विनोद कश्यप हत्याकांड: तीसरे दिन भी मांगों पर अड़ा परिवार, समझाने में जुटा प्रशासन, पंचनामा और अंतिम संस्कार रुका
    • सादगी की मिसाल बने मुख्यमंत्री धामी, मां के साथ खेत में उतरे और किया खेती का काम
    • CMO यानी चीफ मनी आफिसर?
    • रुड़की में मौत की कालोनी!
    • Social scan ने जगाया HRDA को, अवैध बिल्डिंग हुई सील, ध्वस्तीकरण की तैयारियां!
    • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की गरिमामई उपस्थिति में आईएमए की पासिंग आउट परेड सम्पन्न
    • गैर जिम्मेदार मंत्री धन सिंह की वजह से लूट रहे बीआरपी/ सीआरपी कार्मिक: जनसंघर्ष मोर्चा
    Tuesday, June 16
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»राज्य समाचार»राजस्थान»7 पति और 3 बच्चों वाली ‘कुंवारी’ दुल्हन…पुलिस ने भी महिला की बातें सुनकर पकड़ लिया माथा
    राजस्थान

    7 पति और 3 बच्चों वाली ‘कुंवारी’ दुल्हन…पुलिस ने भी महिला की बातें सुनकर पकड़ लिया माथा

    Social ScanBy Social ScanJune 20, 2024Updated:January 7, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    राजस्थान के चुरू में पुलिस ने ऐसी ‘कुंवारी’ दुल्हन को गिरफ्तार किया, जिसने 6 युवकों से शादी करके उन्हें चूना लगा दिया. महिला की कुछ साल पहले एक शख्स से शादी हुई थी. उसे तीन बच्चे भी हुए. लेकिन बाद में उसने पति को तलाक दे दिया. इसके बाद महिला लुटेरी दुल्हन बन गई. वह खुद को कुंवारी बताकर युवकों को झांसे में लेती. उनसे शादी करती. 10 से 15 दिन उनके साथ रहती. फिर रातोरात ससुराल से पैसे और गहने लेकर फरार हो जाती.

    महिला कि कुल 7 शादियां हुईं. जैसे ही वह आठवीं शादी करने जा रही थी, पुलिस के हत्थे चढ़ गई. थाने में उसने पुलिस को पूरी कहानी सुनानी शुरू की. महिला की कहानी सुनकर पुलिस वालों ने भी माथा पकड़ लिया. उसने बताया कि वह रतनगढ़ की रहने वाली है. पहले पति से तलाक के बाद उसने 6 युवकों से बारी-बारी शादी की. फिर उन्हें लूटकर फरार हो गई. उसका अपना एक गैंग भी है. वह गैंग के साथ मिलकर कई ट्रक ड्राइवरों को भी लूट चुकी है.

    पुलिस रिमांड पर महिला

    इस लुटेरी दुल्हन को बीते दिनों रतनगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया था. रतनगढ़ के गांव ठठावता निवासी भादरसिंह ने लुटेरी दुल्हन के खिलाफ रतनगढ़ थाने में मामला दर्ज करवाया था. उसने बताया कि 8 अप्रैल 2024 को बीकानेर के लूणकरणसर की रहने वाली 32 साल की वीरपाल के साथ उसकी शादी हुई थी. जिसकी एवज में प्रेम सिंह व अन्य लोगों के साथ मिलकर उसने ढाई लाख रुपए भी लिए थे. लेकिन शादी के 20 दिन बाद दूल्हन वीरपाल अपने साथियों के साथ भाग गई.

    तीन बच्चों की मां

    जाते समय वीरपाल अपने साथ लाखों रुपए के जेवर और कैश भी लेकर चली गई. मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लुटेरी दुल्हन वीरपाल और उसके साथी प्रेमसिंह राजपूत निवासी राजपुरा कालू को गिरफ्तार किया. उन्हें कोर्ट में पेश किया गया. दोनों को फिर पुलिस रिमांड पर भेजा गया. अभी भी दोनों पुलिस रिमांड पर हैं. इसी दौरान लुटेरी दुल्हन ने सभी बातें पुलिस को बताईं.

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि वीरपाल तीन बच्चों की मां है. उसने पति और बच्चों को छोड़कर अपराध की दुनिया में कदम रखा. लुटेरी दुल्हन वीरपाल ने अब तक ऐलनाबाद, नागौर, लूणकरण, रावतसर, नेछवा और ठठावता में शादी कर ससुरालपक्ष के लोगों को लाखों रुपए की चपत लगा चुकी है. वह आठवीं शादी भी करने जा रही थी. लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया. इसके अलावा वो ट्रक चालकों को भी लूट चुकी है. लुटेरी दुल्हन के बाकी साथियों की तलाश जारी है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Social Scan
    • Website

    Related Posts

    पिता, सौतेली मां और बहन को मारा, 50-50 किलो के पत्थर बांधकर पानी में फेंका; आखिर क्यों हत्यारे बने बेटे?

    July 29, 2024
    Read More

    एक दिन पहले मनाया 18वां बर्थडेे, फिर ‘सॉरी’ बोलकर पांचवीं मंजिल से कूदी NEET छात्रा

    July 28, 2024
    Read More

    पेपर लीक का बड़ा मुर्गा पकड़ो… किसकी तरफ इशारा कर रहे हैं सचिन पायलट?

    July 25, 2024
    Read More

    Comments are closed.

    Top Posts

    रघुवर दास ओडिशा पहुंचे, राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन

    October 30, 2023

    केंद्रीय विजीलैंस आयोग का विजीलैंस जागरूकता सप्ताह शुरू

    October 30, 2023

    ‘एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी’, मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद BJP ने साधा AAP पर निशाना

    October 30, 2023

    सांप ने करी बुलेट मोटरसाइकिल की सवारी!

    June 16, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    सांप ने करी बुलेट मोटरसाइकिल की सवारी!

    June 16, 2026

    हरिद्वार में कांग्रेस का भाजपा पर हमला, 12 साल का मोदीनामा बताया झूठ का पुलिंदा

    June 16, 2026

    बैंक भर्ती में करोड़ों की उगाही मामले में मंत्री धन सिंह की बर्खास्तगी को मोर्चा ने बोला हल्ला

    June 15, 2026
    Most Popular

    खानपुर में फिर छिड़ा ‘महाभारत’ नोट उड़ाने के वीडियो पर बवाल, अब चैंपियन ने ‘रंग महल’ पर महापंचायत बुलाने का किया आह्वान…

    February 23, 2026

    डॉ. आर. राजेश कुमार की सक्रिय मॉनिटरिंग से पर्वतीय विकास को मिली नई रफ्तार, चमियाला पार्किंग व डीडीहाट टैक्सी स्टैंड परियोजनाओं में तेजी

    March 2, 2026

    महंगाई पर महिला कांग्रेस का हल्ला बोल, देहरादून में सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

    March 9, 2026
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?