Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • खेल से अनुशासन और एकता का संदेश, मुख्यमंत्री ने किया क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ
    • कैबिनेट विस्तार के बाद मंत्रिमंडल की हुई पहली बैठक, वीर उद्यमी योजना सहित 16 प्रस्तावों पर मुहर
    • “क्या राज्य में योग्य अधिवक्ता नहीं?” – कांग्रेस
    • उधम सिंह नगर के किसानों को बड़ी राहत, ग्रीष्मकालीन धान बुवाई पर लगी रोक हटी
    • चार साल पर घिरी धामी सरकार, यशपाल आर्य बोले—कार्यकाल “बेहद निराशाजनक”
    • मुख्यमंत्री ने शहद उत्पादन को बताया स्वरोजगार का सशक्त माध्यम
    • मुख्यमंत्री ने प्रेमनगर में कन्या पूजन कर मातृशक्ति सम्मान का दिया संदेश
    • मुख्यमंत्री के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, 4 साल के कार्यकाल पर जनता की मुहर
    • सीएम ने 401 करोड़ की 74 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
    • सीएम बोले—चार साल में हर वर्ग तक पहुंची जनकल्याणकारी योजनाएं
    Wednesday, March 25
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»उत्तराखण्ड»क्या मक्का में हर साल होती है हज यात्रियों की मौत? इस बार 550 से ज्यादा की गई जान
    उत्तराखण्ड

    क्या मक्का में हर साल होती है हज यात्रियों की मौत? इस बार 550 से ज्यादा की गई जान

    Social ScanBy Social ScanJune 19, 2024Updated:January 7, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    दुनियाभर से हर साल करीब 20 लाख मुसलमान हज के लिए सऊदी अरब जाते हैं. इस्लाम के 5 स्तंभों में सबसे महत्वपूर्ण स्तंभ कहे जाने वाला हज हर बहैसियत (Capable) मुसलमान के लिए जिंदगी में एक बार करना जरूरी होता है. सऊदी सरकार हाजियों की सुरक्षा और देखभाल के लिए कई इंतजाम करती है, लेकिन पिछले कुछ सालों से हज के दौरान होने वाली मौतों की संख्या बढ़ती ही जा रही है. हाल ही में सऊदी अधिकारियों ने बताया कि इस साल करीब 577 हज यात्रियों की गर्मी की वजह से मौत हो गई है. ये आंकड़ा 2015 के क्रेन क्रैश के बाद से सबसे अधिक है.

    सऊदी अरब एक खाड़ी देश है और यहां तापमान आम दिनों में भी गर्म ही रहता है. पिछले कुछ सालों से बदलते पर्यावरण का असर हज पर भी दिखने लगा है. इस साल सऊदी का तापमान 50 डिग्री तक रिकॉर्ड किया गया है. हज के ज्यादातर अरकान (Rituals) खुले में किए जाते हैं, पारा 50 के पार पहुंचने के बाद हज के इन अरकानों को पूरा करने में हाजियों को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है.

    ग्लोबल वार्मिंग का हो रहा असर

    खाड़ी देशों पर ग्लोबल वार्मिंग का असर बड़े पैमाने पर देखने मिल रहा है. तापमान के बढ़ने के साथ-साथ यहां बारिश में भी बढ़ोत्तरी देखी गई है. यूरोपीय यूनियन की जलवायु परिवर्तन सेवा के मुताबिक, मई 2024 अब तक के रिकॉर्ड का सबसे गर्म महीना था. हज के दौरान ये मौतें भी इसी महीने का बाद हुई हैं. सऊदी सरकार की एक रिपोर्ट के मुताबिक जलवायु परिवर्तन से हज यात्रा खासा प्रभावित हो रही है. रिपोर्ट में बताया गया है कि जिन जगहों में हज किया जाता है, वहां का तापमान हर दशक 0.4 डिग्री सेल्सियस से बढ़ रहा है. सऊदी अरब के मौसम विभाग के मुताबिक इस साल मक्का की ग्रैंड मस्जिद में तापमान 51.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया.

    गर्मी से राहत के लिए सरकार के इंतजाम

    हर साल गर्मी से हाजियों को राहत देने के लिए सऊदी सरकार कई इंतजाम करती है. इनमें हज के रास्तों पर पानी की बौछार वाले पंखे, आराम के लिए एयर कंडीशनर टेंट और जगह जगह वॉलंटियर्स और हेल्थ वर्कर्स की तैनाती आदि शामिल हैं.

    The security officials at the Holy Sites are deployed for the safety, protecting pilgrims and creating ease in the movement of pilgrims and transportation between the holy sites.

    May Allah reward them immensely for their sacrifices in the heat for the Guests of Allah pic.twitter.com/slFTuUdtY2

    — 𝗛𝗮𝗿𝗮𝗺𝗮𝗶𝗻 (@HaramainInfo) June 18, 2024

    कहां के नागरिकों की सबसे ज्यादा मौतें?

    गर्मी से मरने वाले हज यात्रियों में सबसे ज्यादा मिस्र से हैं. इस साल मिस्र के 323 हाजियों की मौत हुई है, वहीं इंडोनेशिया के 144 और जॉर्डन के 60 नागरिक भीषण गर्मी का शिकार बने हैं. पिछले साल हज के दौरान 240 हज यात्रियों की मौत हुई थी. सऊदी मंत्रालय के मुताबिक 2000 से ज्यादा गर्मी से बीमार हुए हज यात्रियों का इलाज किया जा चुका है.

    बिना रजिस्ट्रेशन हज मौतों के बढ़ने की वजह!

    इस साल करीब 18 लाख लोगों ने हज यात्रा की है. मिस्र के एक अधिकारी ने AFP न्यूज एजेंसी को बताया कि पैसे बचाने के लिए बिना रजिस्ट्रेशन के हज करने जाने वालों की तादाद में वृद्धि हुई है, जिसके वजह से बदनिजामी और अराजकता फैली. बिना रजिस्ट्रेशन के हज पर जाना सऊदी सरकार की तरफ से दी जा रही कई सुविधाओं से दूर करता है. जिसकी वजह से कई यात्रियों को बिना एयर कंडिशनर हज में रहना पड़ा है और सैकड़ों मौतें हुई हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Social Scan
    • Website

    Related Posts

    खेल से अनुशासन और एकता का संदेश, मुख्यमंत्री ने किया क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ

    March 25, 2026
    Read More

    कैबिनेट विस्तार के बाद मंत्रिमंडल की हुई पहली बैठक, वीर उद्यमी योजना सहित 16 प्रस्तावों पर मुहर

    March 25, 2026
    Read More

    “क्या राज्य में योग्य अधिवक्ता नहीं?” – कांग्रेस

    March 25, 2026
    Read More

    Comments are closed.

    Top Posts

    रघुवर दास ओडिशा पहुंचे, राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन

    October 30, 2023

    केंद्रीय विजीलैंस आयोग का विजीलैंस जागरूकता सप्ताह शुरू

    October 30, 2023

    ‘एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी’, मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद BJP ने साधा AAP पर निशाना

    October 30, 2023

    खेल से अनुशासन और एकता का संदेश, मुख्यमंत्री ने किया क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ

    March 25, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    खेल से अनुशासन और एकता का संदेश, मुख्यमंत्री ने किया क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ

    March 25, 2026

    कैबिनेट विस्तार के बाद मंत्रिमंडल की हुई पहली बैठक, वीर उद्यमी योजना सहित 16 प्रस्तावों पर मुहर

    March 25, 2026

    “क्या राज्य में योग्य अधिवक्ता नहीं?” – कांग्रेस

    March 25, 2026
    Most Popular

    आम आदमी भी मांग सकता है सूचना

    June 4, 2025

    नैनीताल भरी बरसात के कारण जीवन हुआ अस्त व्यस्त लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा

    June 30, 2025

    राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने उत्तर प्रदेश भ्रमण के दौरान लखनऊ स्थित राजभवन में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से शिष्टाचार भेंट की

    July 19, 2025
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?