Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से की अहम मुलाकात
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘राजस्व लोक अदालत’ का किया शुभारम्भ
    • “देहरादून नारी निकेतन में संदिग्ध मौत: सुजाता पॉल ने उठाए गंभीर सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग”
    • हरिद्वार की “लेडी सिंघम” पर भ्रष्टाचार के आरोप, सस्पेंशन और संपत्ति जांच की मांग, व्हाट्सएप चैट हुई वायरल…
    • मेलाधिकारी सोनिका की अगुवाई में कुंभ 2027 की भव्य तैयारी, देव डोलियों की शोभायात्रा बनेगी आकर्षण
    • डेपुटेशन से परमानेंट तक खेल! सुजाता पॉल का एमडीडीए में पोस्ट फिक्सिंग और भ्रष्टाचार पर बड़ा खुलासा
    • हरिद्वार में नाबालिग लड़कियों से बंधुआ मजदूरी का खुलासा, प्लांट हेड गिरफ्तार
    • हरिद्वार में कुंभ मेले के लिए 2 नए पुलों की मंजूरी, ट्रैफिक समस्या का होगा समाधान: सोनिका मेलाधिकारी
    • “IVARA Parkland” हरिद्वार के आगे हाईकोर्ट के आदेश भी बेमायने?
    Saturday, March 28
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»देश»इंडिया गठबंधन को लगा बड़ा झटका, सहयोगी दल ने लोकसभा चुनाव के बाद किया किनारा
    देश

    इंडिया गठबंधन को लगा बड़ा झटका, सहयोगी दल ने लोकसभा चुनाव के बाद किया किनारा

    Social ScanBy Social ScanJune 14, 2024Updated:January 7, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    मुंबई। लोकसभा चुनाव होने के बाद अब यूबीटी सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे की नजर अब विधानसभा चुनाव पर है। ऐसे में अब वो किसी भी गठबंधन के हिस्सा नहीं बनना चाहते हैं। तो वहीं उनके भाई महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने गुरुवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 288 सीट में से 225-250 सीट पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार रहें। जानकारी अनुसार ऐसा माना जा रहा है कि राज ठाकरे की पार्टी अकेले ही विधानसभा चुनाव में अपने महारथी उतारेगी।

    200 से 250 सीट पर लड़ेगे चुनाव!

    मनसे नेता बाला नंदगावकर ने राज ठाकरे के नेतृत्व में हुई बैठक के बाद कहा, पूरे राज्य से पदाधिकारी आए थे सबको संबोधित किया गया। सबको विधानसभा चुनाव की तैयारी के आदेश दिए गए हैं। महायुति की कोई बातचीत नहीं चल रही है लोकसभा के दौरान हमने बाहर से समर्थन दिया था, अब विधानसभा की बारी है तो हमने अपनी तैयारी शुरू कर दी है, 200 से 250 सीट पर चुनाव लड़ेगे।

    उद्धव ठाकरे भी अकेले लड़ेंगे विस चुनाव

    हालही में हुए लोकसभा चुनाव में यूबीटी सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे को महाराष्ट्र में अच्छा प्यार मिला है। लोकसभा चुनाव के बाद अब उद्धव ठाकरे ने भी ‘इंडिया’ गठबंधन से किनार कर लिया है। यूबीटी सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने भी महाराष्ट्र में विधानसभावार उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग शुरू कर दी है। यानी वो भी पूरे राज्य में चुनाव लड़ने की संभावनाएं तलाश रहे हैं। लोकसभा चुनाव के नतीजों ने उद्धव ठाकरे का मनोबल भी बढ़ाया है।

    उद्धव ठाकरे को हो सकता है नुकसान!

    बता दें कि महाराष्ट्र से उद्धव ठाकरे वाली शिवसेना के 9 सांसद विजयी हुए है। वहीं उनके भाई राज ठाकरे ने भाजपा को समर्थन किया था। ऐसा माना जा रहा है कि राज ठाकरे की पार्टी विधानसभा में अकेले की चुनाव लड़ेगी तो उद्धव ठाकरे को काफी नुकसान हो सकता है। वो​ट प्रतिशत से लेकर सीटों का नुकसान होने की तक संभावना है क्योंकि राज ठाकरे कम सीट नहीं बल्कि 225-250 सीट पर लड़ने की बात कह रहे हैं।

    इस क्राइटेरिया पर मांगी गई रिपोर्ट

    1. लोकसभा चुनाव 2024 के सीट वार क्या नतीजे आए हैं?
    2. क्या बूथ प्रमुख सूचीबद्ध के अनुसार चुने गए? काम ना करने का कारण, यदि कोई हो?
    3. क्या महाविकास अघाड़ी (MVA) में सहयोगी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने यूबीटी शिवसेना उम्मीदवार के लिए काम किया?
    4. क्या शिवसेना (UBT) पदाधिकारियों ने एमवीए उम्मीदवारों के समर्थन में काम किया?
    5. क्या आपका विधानसभा क्षेत्र शिवसेना (UBT) के लिए अनुकूल है? यदि हां, तो संभावित उम्मीदवार कौन होना चाहिए?
    6. संभावित जीत का समीकरण क्या होगा?
    7. अगर शिवसेना (UBT) बिना किसी गठबंधन के अकेले चुनाव लड़े तो क्या होगा?*
    8. यदि आपकी सीट शिवसेना (UBT) के अनुकूल नहीं है तो किस पार्टी को सीट दी जानी चाहिए? कौन उम्मीदवार हो सकता है?
    9. क्या बीएलए एजेंट चुनाव कार्यालय में रजिस्टर्ड हैं? क्या आपके पास चुनाव आयोग के पहचान पत्र हैं? अगर नहीं हैं तो तुरंत बनवाएं।
    10. लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर संक्षेप में बताएं कि आपकी राय क्या है?

    लोकसभा चुनाव के क्या नतीजे आए?

    हाल ही में संपन्न हुए आम चुनावों में बीजेपी ने अकेले 240 सीटों पर जीत दर्ज की। कांग्रेस को 99 सीटें मिली हैं. एनडीए ने 293, इंडिया ब्लॉक ने 234 और 16 सीटों पर अन्य उम्मीदवार चुनाव जीते हैं। महाराष्ट्र की बात करें तो यहां कांग्रेस ने सबसे ज्यादा 13 सीटों पर जीत हासिल की है। बीजेपी और उद्धव गुट ने 9-9 सीटों पर जीत हासिल की है। शरद पवार गुट ने 9 सीटें जीती हैं। शिंदे गुट ने 7 और अजित पवार गुट ने एक सीट पर जीत दर्ज की है। बीजेपी ने राज्य की 28 सीटों पर चुना।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Social Scan
    • Website

    Related Posts

    मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक

    March 28, 2026
    Read More

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से की अहम मुलाकात

    March 28, 2026
    Read More

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘राजस्व लोक अदालत’ का किया शुभारम्भ

    March 28, 2026
    Read More

    Comments are closed.

    Top Posts

    रघुवर दास ओडिशा पहुंचे, राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन

    October 30, 2023

    केंद्रीय विजीलैंस आयोग का विजीलैंस जागरूकता सप्ताह शुरू

    October 30, 2023

    ‘एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी’, मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद BJP ने साधा AAP पर निशाना

    October 30, 2023

    मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक

    March 28, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक

    March 28, 2026

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से की अहम मुलाकात

    March 28, 2026

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘राजस्व लोक अदालत’ का किया शुभारम्भ

    March 28, 2026
    Most Popular

    सोशल मीडिया पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी की धूम, फेसबुक पर 1 करोड़ हुए फॉलोअर्स

    June 3, 2024

    रूस में जिस पादरी का आतंकियों ने गला काटा उनका था इजराइल कनेक्शन! 40 साल से चर्च में दे रहे थे सेवाएं

    June 24, 2024

    हिजबुल्लाह के बाद हूती के निशाने पर इजराइल, ड्रोन अटैक के बाद तेल अवीव में दहशत, सुरक्षा पर उठे सवाल

    July 19, 2024
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?