Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण को लगातार चुनौती! फिर भी भ्रामक विज्ञापन दिखाकर ठगने वालों पर कार्रवाई नहीं?
    • आधी रात थार से खतरनाक स्टंट, सनरूफ से बाहर युवक-युवती
    • धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, मेडिकल इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 243 पदों को मंजूरी
    • हत्या या आत्महत्या?
    • देशभर में बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग प्रमुख
    • ऑलवेदर रोड समेत PMGSY की सड़कों की बदहाली पर पालिका सख्त, FIR की चेतावनी
    • कुंभ 2027 की तैयारियों पर मुख्य सचिव की नजर, टेंपो ट्रैवल से लिया जायजा
    • अपर रोड पर धंसी सड़क, डीएम मयूर दीक्षित बोले- लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई..
    • देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर भाजपा के आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin नबीन का मुख्यमंत्री धामी ने पंतनगर एयरपोर्ट पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया
    • बनभूलपुरा अतिक्रमण मामले पर बोले सीएम धामी, सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार
    Saturday, September 12
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»मनोरंजन»कार्तिक आर्यन-अजय देवगन से भिड़ेगा ये साउथ सुपरस्टार, दिवाली पर महाक्लैश की तैयारी!
    मनोरंजन

    कार्तिक आर्यन-अजय देवगन से भिड़ेगा ये साउथ सुपरस्टार, दिवाली पर महाक्लैश की तैयारी!

    Social ScanBy Social ScanJune 14, 2024Updated:January 7, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    इस साल कई बड़ी साउथ फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं. वहीं बॉलीवुड इंडस्ट्री भी पीछे नहीं है. बड़े-बड़े सुपरस्टार्स अपनी-अपनी फिल्मों को रिलीज करने के इंतजार में हैं. पर जिस एक चीज में मामला फंसता नजर आ रहा है, वो है रिलीज डेट. इस वक्त किसी भी एक्टर को सोलो रिलीज मिलना काफी मुश्किल है. अक्सर देखा जाता है कि फिल्म का काम पूरा होने से पहले ही वो एक तारीख पर रुमाल रख देते हैं. साथ ही ऐलान कर दिया जाता है कि इस दिन उनकी पिक्चर रिलीज होगी. पर बाद में दूसरे सुपरस्टार्स भी इसी दिन अपनी फिल्में लेकर आ जाते हैं. जैसे 15 अगस्त को होने वाला है. 5-5 बड़े स्टार्स एक साथ फिल्म ला रहे हैं. अब ऐसा ही कुछ दिवाली पर भी देखने को मिलने वाला है.

    दिवाली पर कार्तिक आर्यन पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि उनकी ‘भूल भुलैया 3’ आएगी. फिलहाल फिल्म की शूटिंग चल रही है. इसी तारीख पर ‘सिंघम अगेन’ के मेकर्स की भी नजर है. पहले ही वो 15 अगस्त से रिलीज को आगे बढ़ा चुके हैं. अब दिवाली के लिए बड़ी प्लानिंग की जा रही है. दो सुपरस्टार्स दिवाली पर भिड़ने की तैयारी कर ही रहे थे कि इसे क्लैश में अब एक साउथ स्टार की एंट्री हो चुकी है.

    दिवाली पर धनुष ने भी बड़ी प्लानिंग कर ली है!

    हर साल कई फिल्मों के क्लैश होते हैं. जहां एक फिल्म को इसका फायदा पहुंचता है, तो दूसरी फिल्म को नुकसान झेलना पड़ता है. खैर, इस वक्त कई बड़ी साउथ फिल्मों पर काम चल रहा है. इसी में से एक है शेखर कम्मुला की ‘कुबेर’. फिल्म में तमिल सुपरस्टार धनुष लीड रोल में हैं. फिलहाल वो फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं. बीते दिनों पता लगा था कि, नागार्जुन भी फिल्म में नजर आने वाले हैं.

    इसी बीच Cinejosh पर एक रिपोर्ट छपी है. इससे पता लगा कि, ‘कुबेर’ के मेकर्स दिवाली पर फिल्म रिलीज करने का प्लान बना रहे हैं. उनका मानना है कि, फेस्टिवल पर फिल्म लाने का फायदा मिलेगा. वहीं इसका कंटेंट भी लोगों को पसंद आएगा. यही वजह है कि फिल्म की शूटिंग को जल्द से जल्द पूरा किया जा रहा है. फिलहाल हैदराबाद में एक एक्शन सीक्वेंस चल रहा है. धनुष के अपोजिट रश्मिका मंदाना नजर आ रही हैं. इस साल की शुरुआत में धनुष की एक फिल्म आ चुकी है, जो थी- कैप्टन मिलर. यह फिल्म महेश बाबू की ‘गुंटूर कारम’ और तेजा सज्जा की ‘हनुमान’ के साथ रिलीज हुई थी, पर फिल्म को वो रिस्पॉन्स नहीं मिला, जिसकी उम्मीद लगाई थी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Social Scan
    • Website

    Related Posts

    तेज रफ्तार का कहर: डाक कांवड़ के बीच दो सड़क हादसे, 2 शिवभक्तों की मौत

    August 10, 2026
    Read More

    प्रधानमंत्री Narendra Modi ने देहरादून में लगभग ₹12,000 करोड़ की लागत से निर्मित 213 किलोमीटर लंबे दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का किया लोकार्पण

    April 14, 2026
    Read More

    डॉ. आर. राजेश कुमार की सख्त निगरानी में संवरेगा प्रदेश का अतिथि तंत्र, कुंभ 2027 से पहले गेस्ट हाउस बनेंगे आधुनिक और आदर्श

    February 14, 2026
    Read More

    Comments are closed.

    Top Posts

    रघुवर दास ओडिशा पहुंचे, राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन

    October 30, 2023

    केंद्रीय विजीलैंस आयोग का विजीलैंस जागरूकता सप्ताह शुरू

    October 30, 2023

    ‘एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी’, मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद BJP ने साधा AAP पर निशाना

    October 30, 2023

    हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण को लगातार चुनौती! फिर भी भ्रामक विज्ञापन दिखाकर ठगने वालों पर कार्रवाई नहीं?

    September 12, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण को लगातार चुनौती! फिर भी भ्रामक विज्ञापन दिखाकर ठगने वालों पर कार्रवाई नहीं?

    September 12, 2026

    आधी रात थार से खतरनाक स्टंट, सनरूफ से बाहर युवक-युवती

    September 12, 2026

    धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, मेडिकल इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 243 पदों को मंजूरी

    September 11, 2026
    Most Popular

    सोशल मीडिया पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी की धूम, फेसबुक पर 1 करोड़ हुए फॉलोअर्स

    June 3, 2024

    रूस में जिस पादरी का आतंकियों ने गला काटा उनका था इजराइल कनेक्शन! 40 साल से चर्च में दे रहे थे सेवाएं

    June 24, 2024

    हिजबुल्लाह के बाद हूती के निशाने पर इजराइल, ड्रोन अटैक के बाद तेल अवीव में दहशत, सुरक्षा पर उठे सवाल

    July 19, 2024
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?