Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • मंगलौर के लिबरहेड़ी गांव में छतों से चलीं ताबड़तोड़ गोलियां…
    • कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने किसे कहा पागल का बच्चा? महिला के साथ कैबिनेट मंत्री के स्टाफ ने करी हाथापाई…
    • मसूरी में कूड़े के विशाल ढेर में लगी भीषण आग, पांच घंटे तक चला राहत अभियान, कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था पर उठे सवाल
    • पानी की टंकी में फनफनाए 27 सांप के बच्चे, घर में मचा हड़कंप, स्नेकमैन ने किया सफल रेस्क्यू
    • भीमताल की बदहाल सड़कों पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, हरीश पनेरू ने दी आंदोलन की चेतावनी
    • हर की पौड़ी पर श्रद्धालुओं और सेवादार में भिड़ंत, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
    • डिलीवरी बॉय बनकर रात को रैकी करने पहुँचा युवक CCTV कैमरे में हुआ कैद… सूझबूझ से टला बड़ा हादसा…!
    • केशव नेगी पर पुलिस कार्रवाई का प्रदेशभर में विरोध, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने भी उठाए सवाल
    • अंकिता भंडारी की आत्मा को शांति मिलेगी?
    • मसूरी माल रोड पर कार की छत पर बैठकर स्टंटबाजी पड़ी भारी, वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने वाहन किया सीज
    Wednesday, June 10
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»देश»पुणे पोर्शे हिट एंड रन: रईसजादे के दोस्तों का खुलासा- पब में पी थी 90 हजार रुपये की शराब
    देश

    पुणे पोर्शे हिट एंड रन: रईसजादे के दोस्तों का खुलासा- पब में पी थी 90 हजार रुपये की शराब

    Social ScanBy Social ScanJune 14, 2024Updated:January 7, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    पुणे के पोर्शे कांड को भला कौन भूल सकता है. पोर्शे कार चला रहे नाबालिग रईसजादे ने पिछले महीने बाइक सवार दो इंजीनियरों को कुचल दिया था. इस कारण दोनों इंजीनियरों की मौत हो गई थी. मामले में अभी भी जांच जारी है. इस बीच अब चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. 18-19 मई की रात को नाबालिग आरोपी और उसके 15 दोस्तों ने दोनों पब (Pub) में 90 हजार रुपये खर्च किए थे. नाबालिग आरोपी ने 48 हजार रुपये खर्च किए. जबकि, बाकी के 42 हजार रुपये उसके दोस्तों ने दिए. मामले में पुणे क्राइम ब्रांच ने नाबालिग के इन 15 दोस्तों के बयान दर्ज किए हैं.

    जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड (जेजेबी) ने 17 साल के नाबालिग की रिमांड होम 25 जून तक बढ़ाई है. वह 12 जून तक निगरानी गृह में रिमांड पर था. पुणे पुलिस ने अभियोजकों के माध्यम से नाबालिग की सुरक्षा का हवाला देते हुए निगरानी गृह में उसकी हिरासत अवधि को 14 दिनों के लिए बढ़ाने की मांग की थी.

    उन्होंने बोर्ड को यह भी बताया कि वर्तमान समय में नाबालिग की रिहाई से मामले की चल रही जांच और 19 मई की दुर्घटना के बाद लिए गए उसके रक्त के नमूनों की कथित अदला-बदली समेत अन्य संबंधित मामलों में बाधा आ सकती है. बचाव पक्ष ने पुणे पुलिस की रिमांड बढ़ाने की याचिका का विरोध किया और बोर्ड से कहा कि नाबालिग को निगरानी गृह से रिहा किया जाना चाहिए.

    अनीश-अश्विनी की मौत

    दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद जेजेबी ने नाबालिग की 25 जून तक निगरानी गृह में रहने की अवधि बढ़ा दी. 19 मई की सुबह बिल्डर विशाल अग्रवाल के बेटे नाबालिग द्वारा चलाई जा रही पोर्शे कार ने कल्याणी नगर में एक बाइक को टक्कर मार दी थी. इसमें मध्य प्रदेश के रहने वाले आईटी इंजीनियर अनीश अवधिया और अश्विनी कोष्टा की मौत हो गई थी.

    पुलिस की मानें तो नाबालिग शराब के नशे में गाड़ी चला रहा था. सरकारी ससून जनरल अस्पताल में कथित तौर पर उसके रक्त के नमूनों की अदला-बदली से संबंधित मामले में लड़के के माता-पिता पुलिस हिरासत में हैं. नाबालिग के माता-पिता के अलावा पुलिस ने उसके दादा सुरेंद्र अग्रवाल को भी गिरफ्तार किया है. दादा पर आरोप है कि उन्होंने ड्राइवर का अपहरण कर और उस पर दुर्घटना का दोष लेने के लिए दबाव डाला गया.

    तीन अलग-अलग मामले दर्ज

    मामले में गिरफ्तार किए गए अन्य लोगों में ससून जनरल अस्पताल के दो डॉक्टर और एक कर्मचारी शामिल हैं, जिन पर नाबालिग के रक्त के नमूनों को उसकी मां के नमूनों से कथित तौर पर बदलने का आरोप है. पुलिस ने दुर्घटना के संबंध में तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं. इन मामलों में दुर्घटना के संबंध में एक प्राथमिकी और दूसरा मामला उस पब के खिलाफ है, जिसने कथित तौर पर नाबालिग को शराब परोसी थी. पुलिस ने लड़के के पिता पर बिना वैध लाइसेंस के उसे कार चलाने की अनुमति देने का मामला दर्ज किया है. तीसरा मामला परिवार के ड्राइवर को गलत तरीके से बंधक बनाने और जानलेवा दुर्घटना का दोष अपने ऊपर लेने के लिए मजबूर करने से जुड़ा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Social Scan
    • Website

    Related Posts

    कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने किसे कहा पागल का बच्चा? महिला के साथ कैबिनेट मंत्री के स्टाफ ने करी हाथापाई…

    June 10, 2026
    Read More

    मसूरी में कूड़े के विशाल ढेर में लगी भीषण आग, पांच घंटे तक चला राहत अभियान, कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था पर उठे सवाल

    June 10, 2026
    Read More

    पानी की टंकी में फनफनाए 27 सांप के बच्चे, घर में मचा हड़कंप, स्नेकमैन ने किया सफल रेस्क्यू

    June 9, 2026
    Read More

    Comments are closed.

    Top Posts

    रघुवर दास ओडिशा पहुंचे, राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन

    October 30, 2023

    केंद्रीय विजीलैंस आयोग का विजीलैंस जागरूकता सप्ताह शुरू

    October 30, 2023

    ‘एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी’, मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद BJP ने साधा AAP पर निशाना

    October 30, 2023

    मंगलौर के लिबरहेड़ी गांव में छतों से चलीं ताबड़तोड़ गोलियां…

    June 10, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    मंगलौर के लिबरहेड़ी गांव में छतों से चलीं ताबड़तोड़ गोलियां…

    June 10, 2026

    कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने किसे कहा पागल का बच्चा? महिला के साथ कैबिनेट मंत्री के स्टाफ ने करी हाथापाई…

    June 10, 2026

    मसूरी में कूड़े के विशाल ढेर में लगी भीषण आग, पांच घंटे तक चला राहत अभियान, कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था पर उठे सवाल

    June 10, 2026
    Most Popular

    ढंगसोली गांव में गुलदार का आतंक, आंगन में झाड़ू लगा रहे युवक पर हमला

    October 6, 2025

    सरकार क्यों बचा रही निगम भूमि घोटाले के मास्टरमाइंड को, हो सीबीआई जांच: जनसंघर्ष मोर्चा

    October 11, 2025

    उत्तराखंड खनन सुधारों में अग्रणी: खनन मंत्रालय ने जारी किया राज्य खनन तत्परता सूचकांक

    October 17, 2025
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?