Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से की अहम मुलाकात
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘राजस्व लोक अदालत’ का किया शुभारम्भ
    • “देहरादून नारी निकेतन में संदिग्ध मौत: सुजाता पॉल ने उठाए गंभीर सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग”
    • हरिद्वार की “लेडी सिंघम” पर भ्रष्टाचार के आरोप, सस्पेंशन और संपत्ति जांच की मांग, व्हाट्सएप चैट हुई वायरल…
    • मेलाधिकारी सोनिका की अगुवाई में कुंभ 2027 की भव्य तैयारी, देव डोलियों की शोभायात्रा बनेगी आकर्षण
    • डेपुटेशन से परमानेंट तक खेल! सुजाता पॉल का एमडीडीए में पोस्ट फिक्सिंग और भ्रष्टाचार पर बड़ा खुलासा
    • हरिद्वार में नाबालिग लड़कियों से बंधुआ मजदूरी का खुलासा, प्लांट हेड गिरफ्तार
    • हरिद्वार में कुंभ मेले के लिए 2 नए पुलों की मंजूरी, ट्रैफिक समस्या का होगा समाधान: सोनिका मेलाधिकारी
    • “IVARA Parkland” हरिद्वार के आगे हाईकोर्ट के आदेश भी बेमायने?
    Saturday, March 28
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»देश»राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष बनते हैं तो करने होंगे ये 5 काम
    देश

    राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष बनते हैं तो करने होंगे ये 5 काम

    Social ScanBy Social ScanJune 13, 2024Updated:January 7, 2026No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    लोकसभा में दस साल के बाद कांग्रेस को अधिकृत रूप से नेता प्रतिपक्ष का पद मिलने जा रहा है. मोदी सरकार के पहले और दूसरे कार्यकाल में कांग्रेस के लोकसभा सांसद 10 फीसदी के कम जीतकर आए थे, जिसके चलते ये का पद नहीं मिल सका था. इस बार कांग्रेस के 99 सांसद जीतकर आए हैं, जो लोकसभा की कुल संख्या का 18 फीसदी हैं. कांग्रेस वर्किंग कमेटी ने इस पद के लिए राहुल गांधी के नाम का प्रस्ताव पारित किया है. कांग्रेस के तमाम वरिष्ठ नेता भी चाहते हैं कि राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष बनें लेकिन सवाल है कि क्या राहुल गांधी इस संवैधानिक पद की जिम्मेदारी संभालने के लिए तैयार होंगे?

    कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में लोकसभा में कांग्रेस का नेता तय किया जाना है. कांग्रेस वर्किंग कमेटी की पिछले दिनों हुई बैठक में सर्वसम्मति से राहुल गांधी को लोकसभा का नेता प्रतिपक्ष बनने की मांग उठने और प्रस्ताव पास किए जाने के बाद राहुल ने इस बारे में सोचने के लिए वक्त मांगा था. लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष का पद संसदीय व्यवस्था में काफी अहम होता है. यह संवैधानिक पद है.

    ‘लीडर ऑफ अपोजिशन इन पॉर्लियामेंट एक्ट 1977’ के अनुसार, नेता प्रतिपक्ष के अधिकार और सुविधाएं ठीक वैसे ही होती हैं, जो एक कैबिनेट मंत्री की होती हैं. वो तकनीकी तौर पर अपनी पार्टी का नेता होता लेकिन वो पूरे विपक्ष की आवाज होता है. उसके बिना ईडी और सीबीआई के प्रमुख की नियुक्ति नहीं हो सकती. इसका काम सरकार को आईना दिखाने का होता. ऐसे में राहुल गांधी इस पद संभालते हैं तो उन्हें पांच काम करने होंगे?

    विपक्ष को एकजुट रखना होगा

    वरिष्ठ पत्रकार अरविंद सिंह कहते हैं कि राहुल गांधी अगर नेता प्रतिपक्ष बनते हैं तो तकनीकी रूप से भले ही वो अपनी ही पार्टी के नेता होंगे लेकिन असल में विपक्ष के नेता होते हैं. ऐसे में राहुल गांधी को अपने दल के साथ-साथ विपक्ष के अन्य दलों के साथ भी तालमेल बनाकर रखना होगा. विपक्षी एकजुट होकर ही सरकार को घेर सकते हैं. 2024 में विपक्षी दल जिस तरह इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़े हैं, उन सभी दलों को लोकसभा के सदन में भी एक साथ जोड़कर रखना होगा.

    इसके लिए कांग्रेस ही नहीं बल्कि विपक्ष दलों से जुड़े मुद्दों को भी पुरजोर तरीके से सदन में उठाना और उनके साथ खड़े रहने होगा. मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्यसभा में ऐसे भी दलों को साथ जोड़ा है जो कांग्रेस के साथ नहीं आते थे. वाईएसआर कांग्रेस और टीएमसी के साथ तालमेल बनाकर रखना होगा. राहुल गांधी को विपक्षी दलों के साथ नियमित रूप से संवाद करना.

    टाइम मैनेजमेंट का ध्यान

    नेता प्रतिपक्ष के तौर पर राहुल गांधी को टाइम मैनेजमेंट का भी ख्याल रखना होगा. नेता प्रतिपक्ष को संसद के सत्र में पार्टी के कार्यक्रम में रहना पड़ता है. संसद में होने वाली प्रमुख घटनाओं पर नजर रखनी होती है. नेता सदन के बाद दूसरे नंबर की भूमिका नेता प्रतिपक्ष की होती है. राहुल गांधी को संसद सत्र चलने के दौरान सदन में उपस्थित ही नहीं रहना होगा बल्कि सरकार के काम-काज पर भी बारीकी से नजर रखनी होगी.

    नेता प्रतिपक्ष तमाम अलग-अलग महत्वपूर्ण समितियों में मेंबर भी होता है. उसमें उनके नेता रहेंगे और रचनात्मक भूमिका ठोस तरीके से निभा पाएंगे. सीबीआई डायरेक्टर की नियुक्त कमेटी, कॉलिजियम, चुनाव आयुक्त की नियुक्ति के लिए बनाई गई हाई पावर कमेटी में शामिल होना होता है. इस तरह राहुल गांधी को इन कमेटी की बैठक में हिस्सा लेने के लिए मौजूद रहना होगा. इन तमाम कमेटियों में नेता प्रतिपक्ष की वोटिंग अहम साबित होगी.

    मुद्दों की समझ और सेलक्शन

    नेता प्रतिपक्ष लोकसभा के सुचारू संचालन और सरकार के कामकाज पर बारीकी से नजर रखता है और जनता के मुद्दों को उठाता है. उसका काम सरकार की खामियों को देश के सामने रखना और सत्ता पक्ष को घेरना होता है. ऐसे में राहुल को विपक्षी दलों के साथ नियमित संवाद करने के साथ ही उनके साथ एक राय भी बनानी होगी. सरकार को घेरने के लिए तमाम मुद्दों में चंद मुद्दों को छांटना होता है, जिसमें सदन में सरकार को घेरा जा सके. नेता प्रतिपक्ष के तौर पर राहुल को यह भी तय करना होगा कि किस विपष पर कौन नेता बोलेगा और कितने समय के लिए बोलेगा.

    सरकार को आईना दिखाना

    अरविंद सिंह बताते हैं कि नेता प्रतिपक्ष का काम सरकार को आईना दिखाने का होता है. संसद में आने वाले विधेयकों पर बहस में प्रमुखता से भूमिका निभाना और विपक्ष के नजरिए को सदन में रखने का काम होता है. ऐसे में विधेयकी खामियां को सरकार के सामने रखने के लिए मजबूती के साथ तर्क देने होते हैं. जनभावनाओं के खिलाफ आने वाले बिल का विरोध करना होता है. नेता प्रतिपक्ष के कर्तव्यों में सरकार की नीतियों और कार्यों की आलोचना करने के साथ-साथ विपक्ष के दृष्टिकोण को रखना होता है. नेता प्रतिपक्ष के तौर पर राहुल को सजग रहना होगा और सरकार के कामकाज पर बारीकी से नजर रखनी होगी.

    सरकार को एक्सपोज करना

    नेता प्रतिपक्ष सरकार के कामों को रिव्यू करता है. उसका काम सरकार के लिए ऑप्शन देना भी होता है. सरकार अगर कोई गलत काम कर रही है तो उसे सदन में एक्सपोज करने का काम नेता प्रतिपक्ष का होता है. केंद्र सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों के काम पर नजर रखना और कुछ गलत काम हों तो उन्हें लोगों के सामने लाने का काम नेता प्रतिपक्ष का होता है. वरिष्ठ पत्रकार अरविंद कुमार सिंह कहते हैं कि नेता प्रतिपक्ष को छाया प्रधानमंत्री भी कहा जाता है. नेता प्रतिपक्ष लोक लेखा समिति का चेयरमैन भी होता है. ये कमेटी सरकार के फाइनेंशियल अकाउंट्स की जांच करती है और उन पैसों के हिसाब की जांच करती है जो संसद के माध्यम से सरकार को खर्च करने के लिए दिया जाता है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Social Scan
    • Website

    Related Posts

    मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक

    March 28, 2026
    Read More

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से की अहम मुलाकात

    March 28, 2026
    Read More

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘राजस्व लोक अदालत’ का किया शुभारम्भ

    March 28, 2026
    Read More

    Comments are closed.

    Top Posts

    रघुवर दास ओडिशा पहुंचे, राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन

    October 30, 2023

    केंद्रीय विजीलैंस आयोग का विजीलैंस जागरूकता सप्ताह शुरू

    October 30, 2023

    ‘एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी’, मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद BJP ने साधा AAP पर निशाना

    October 30, 2023

    मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक

    March 28, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक

    March 28, 2026

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से की अहम मुलाकात

    March 28, 2026

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘राजस्व लोक अदालत’ का किया शुभारम्भ

    March 28, 2026
    Most Popular

    सोशल मीडिया पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी की धूम, फेसबुक पर 1 करोड़ हुए फॉलोअर्स

    June 3, 2024

    रूस में जिस पादरी का आतंकियों ने गला काटा उनका था इजराइल कनेक्शन! 40 साल से चर्च में दे रहे थे सेवाएं

    June 24, 2024

    हिजबुल्लाह के बाद हूती के निशाने पर इजराइल, ड्रोन अटैक के बाद तेल अवीव में दहशत, सुरक्षा पर उठे सवाल

    July 19, 2024
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?