Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से की अहम मुलाकात
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘राजस्व लोक अदालत’ का किया शुभारम्भ
    • “देहरादून नारी निकेतन में संदिग्ध मौत: सुजाता पॉल ने उठाए गंभीर सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग”
    • हरिद्वार की “लेडी सिंघम” पर भ्रष्टाचार के आरोप, सस्पेंशन और संपत्ति जांच की मांग, व्हाट्सएप चैट हुई वायरल…
    • मेलाधिकारी सोनिका की अगुवाई में कुंभ 2027 की भव्य तैयारी, देव डोलियों की शोभायात्रा बनेगी आकर्षण
    • डेपुटेशन से परमानेंट तक खेल! सुजाता पॉल का एमडीडीए में पोस्ट फिक्सिंग और भ्रष्टाचार पर बड़ा खुलासा
    • हरिद्वार में नाबालिग लड़कियों से बंधुआ मजदूरी का खुलासा, प्लांट हेड गिरफ्तार
    • हरिद्वार में कुंभ मेले के लिए 2 नए पुलों की मंजूरी, ट्रैफिक समस्या का होगा समाधान: सोनिका मेलाधिकारी
    • “IVARA Parkland” हरिद्वार के आगे हाईकोर्ट के आदेश भी बेमायने?
    Saturday, March 28
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»देश»बालियान बनाम संगीत सोम की लड़ाई अब जाट Vs ठाकुर पर आई, पश्चिमी यूपी में कैसे होगी भरपाई?
    देश

    बालियान बनाम संगीत सोम की लड़ाई अब जाट Vs ठाकुर पर आई, पश्चिमी यूपी में कैसे होगी भरपाई?

    Social ScanBy Social ScanJune 11, 2024Updated:January 7, 2026No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    बीजेपी को पिछले दो चुनाव में जिस उत्तर प्रदेश ने सत्ता की बुलंदी तक पहुंचाया था, 2024 के चुनाव में उसी प्रदेश ने उसे सत्ता के दहलीज पर लाकर खड़ा कर दिया. बीजेपी को सबसे बड़ा झटका उत्तर प्रदेश में लगा है, 2019 की तुलना में इस बार 28 सीटें कम हो गई हैं. सूबे में हार का साइड इफेक्ट सामने आने लगे हैं. मुजफ्फरनगर में लोकसभा सीट पर में मिली हार के बाद बीजेपी में अंदरूनी कल और तेज हो गई है. संजीव बालियान बनाम संगीत सोम के बीच सियासी लड़ाई अब जाट बनाम ठाकुर होती नजर आ रही है.

    मुजफ्फरनगर के बीजेपी प्रत्याशी रहे संजीव बालियान ने पार्टी नेता संगीत सोम पर एक्शन की मांग उठाई है. बालियान ने कहा कि कुछ जयचंद और विभीषण जनता के बीच में जाकर गुमराह करने में कामयाब रहे. कुछ लोग शिखंडी की तरह नजर आए. इसमें मेरी कमी है, जनता को मैं पूरी तरह समझा नहीं पाया, पर जो जयचंद हैं पार्टी उन्हें देखेगी. संगीत सोम का नाम लिए बगैर संजीव बालियान ने कहा कि कुछ लोग सपा को यहां खुलेआम चुनाव लड़ा रहे हैं. यहां पर वो बड़ी पोजिशन और सरकारी सुविधा में रहे हैं. भितरघात करने वालों पर कार्रवाई के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह निर्णय पार्टी हाईकमान को लेना है.

    संगीत सोम बोले- मैं पार्टी के लिए काम करता हूं

    संजीव बालियान के बाद अब संगीत सोम भी मंगलवार को मेरठ में दोपहर में पीसी की. बीजेपी नेता संगीत सोम ने संजीव बालियान को लेकर कहा कि अगर वो टिप्पणी कर रहे हैं तो वो जानें. मैं बीजेपी कार्यकर्ता और पार्टी के लिए काम करता हूं. अब उन्होंने क्या आरोप लगाए हैं यह तो उन्हीं से पूछा जाना चाहिए. मैं अपनी पार्टी के लिए काम करता हूं.

    हालांकि, चुनाव नतीजे के बाद संगीत सोम कह चुके हैं कि मुजफ्फरनगर में बीजेपी उनके विधानसभा सरधना से जीती है. ऐसे में बीजेपी किन विधानसभा सीटों पर हारी है, उसके कारण तलाशने होंगे. ऐसे में साफ है कि संगीत सोम बीजेपी प्रत्याशी संजीव बालियान के आरोपों पर खुलकर अपनी बात रखेंगे. संगीत सोम और संजीव बालियान का राजनीतिक सफर एक साथ शुरू हुआ था और मुजफ्फरनगर दंगे में दोनों के नाम आने से उन्हें सियासी पहचान मिली.

    संगीत विधायक ही रहे, बालियान सांसद बने

    संगीत सोम सरधना से विधायक ही रहे तो संजीव बालियान सांसद बने और फिर केंद्र में मंत्री गए. संजीव बालियान 2014 और फिर 2019 में केंद्रीय मंत्री बने, लेकिन संगीत सोम 2022 का विधानसभा चुनाव हार गए. यहीं से संजीव बालियान और संगीत सोम के बीच विवाद पनपा. संगीत सोम को अपनी हार के पीछे जाट वोटों का कम मत में पड़ने को वजह मान रहे थे. संगीत सोम ने इसका ठीकरा संजीव बालियान के सिर पर फोड़ा था. इसके चलते दोनों ही नेताओं के बीच आपसी विवाद और गहराने लगा. लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान दोनों ही नेताओं की सियासी अदावत खुलकर सामने आ गई.

    मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से संजीव बालियान तीसरी बार चुनावी मैदान में किस्मत आजमा रहे थे. संगीत सोम ने बालियान को चुनाव में सबक सिखाने को लेकर तरह-तरह के बयान देते नजर आए थे. इतना ही नहीं मुजफ्फरनगर से ही ठाकुरों की पंचायत शुरू हुई और उन्होंने खुलकर बीजेपी के खिलाफ वोट करने की अपील करते नजर आए थे. ठाकुर पंचायत भले ही किसान नेता पूरण सिंह कर रहे थे, लेकिन उसके पीछ संगीत सोम का हाथ माना जा रहा था. यह पंचायत मुजफ्फरनगर के कई विधानसभा क्षेत्रों में हुई, जिसके चलते बीजेपी के खिलाफ सियासी माहौल बना.

    प्रचार के दौरान काफिले पर हुआ था हमला

    लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान तो खतौली विधानसभा क्षेत्र के एक ठाकुर के गांव में संजीव बालियान के काफिले पर हमला भी हुआ. संगीत सोम का सपा प्रत्याशी हरेंद्र मलिक के साथ चुनाव प्रचार का एक वीडियो भी वायरल हुआ था. अब लोकसभा नतीजा आने के बाद संजीव बालियान ने खुलकर संगीत सोम पर सवाल उठाने शुरू कर दिए. संजीव बालियान के बाद अब संगीत सोम भी जवाबी हमला करेंगे. संगीत सोम और संजीव बालियान के बीच आपसी विवाद की वजह से ही राजपूत समाज में बंटवारे की स्थिति पैदा हुई.

    संगीत सोम और संजीव बालियान के बीच यह राजनीतिक लड़ाई अब यह ठाकुर बनाम जाट होती नजर आ रही है. संगीत सोम अपनी हार के लिए जाट के कम वोट होने की वजह मानते हैं तो संजीव बालियान को अपनी हार में ठाकुर वोटों का छिटकना नजर आ रहा है. मुजफ्फरनगर ही नहीं बीजेपी पश्चिमी यूपी में अपने कोर वोटबैंक सैनी और कश्यप वोटों को साधे रखते हुए ठाकुर और जाट वोटों को भी साधने का काम 2013 के मुजफ्फरनगर दंगे के बाद किया था. जाट और ठाकुर दोनों ही वोटर पश्चिमी यूपी के इलाके में बड़ी ताकत रखते हैं, लेकिन जिस तरह संगीत सोम और बालियान आमने-सामने आए गए हैं, उसके चलते ठाकुर बनाम जाट होता दिख रहा है.

    भुगतना पड़ सकता है सियासी खामियाजा

    पश्चिमी यूपी में जाट बनाम ठाकुर होता है तो फिर भविष्य में इसका राजनीतिक खामियाजा कई सीटों पर भुगतना पड़ सकता है, क्योंकि जाट समाज में इस बात की नाराजगी है कि संजीव बालियान को हराने के लिए ठाकुर समाज और संगीत सोम ने एड़ी-चोटी के जोर लगाया है. मुजफ्फरनगर सीट पर संजीव बालियान 24000 वोट से हार गए. ठाकुर बाहुल्य क्षेत्र में भी संजीव बालियान को उतना वोट नहीं मिला, जितना हमेशा बीजेपी प्रत्याशी को मिलता था. ऐसे ही संगीत सोम के समर्थकों का भी मानना है कि 2022 के चुनाव में जाट बहुल गांव में बीजेपी को वोट नहीं मिला था, जिसके चलते संगीत सोम हार गए थे. ऐसे ही सियासी अदावत जारी रही तो फिर बीजेपी के लिए टेंशन बन सकती है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Social Scan
    • Website

    Related Posts

    मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक

    March 28, 2026
    Read More

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से की अहम मुलाकात

    March 28, 2026
    Read More

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘राजस्व लोक अदालत’ का किया शुभारम्भ

    March 28, 2026
    Read More

    Comments are closed.

    Top Posts

    रघुवर दास ओडिशा पहुंचे, राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन

    October 30, 2023

    केंद्रीय विजीलैंस आयोग का विजीलैंस जागरूकता सप्ताह शुरू

    October 30, 2023

    ‘एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी’, मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद BJP ने साधा AAP पर निशाना

    October 30, 2023

    मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक

    March 28, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक

    March 28, 2026

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से की अहम मुलाकात

    March 28, 2026

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘राजस्व लोक अदालत’ का किया शुभारम्भ

    March 28, 2026
    Most Popular

    ढंगसोली गांव में गुलदार का आतंक, आंगन में झाड़ू लगा रहे युवक पर हमला

    October 6, 2025

    सरकार क्यों बचा रही निगम भूमि घोटाले के मास्टरमाइंड को, हो सीबीआई जांच: जनसंघर्ष मोर्चा

    October 11, 2025

    उत्तराखंड खनन सुधारों में अग्रणी: खनन मंत्रालय ने जारी किया राज्य खनन तत्परता सूचकांक

    October 17, 2025
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?