Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से की अहम मुलाकात
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘राजस्व लोक अदालत’ का किया शुभारम्भ
    • “देहरादून नारी निकेतन में संदिग्ध मौत: सुजाता पॉल ने उठाए गंभीर सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग”
    • हरिद्वार की “लेडी सिंघम” पर भ्रष्टाचार के आरोप, सस्पेंशन और संपत्ति जांच की मांग, व्हाट्सएप चैट हुई वायरल…
    • मेलाधिकारी सोनिका की अगुवाई में कुंभ 2027 की भव्य तैयारी, देव डोलियों की शोभायात्रा बनेगी आकर्षण
    • डेपुटेशन से परमानेंट तक खेल! सुजाता पॉल का एमडीडीए में पोस्ट फिक्सिंग और भ्रष्टाचार पर बड़ा खुलासा
    • हरिद्वार में नाबालिग लड़कियों से बंधुआ मजदूरी का खुलासा, प्लांट हेड गिरफ्तार
    • हरिद्वार में कुंभ मेले के लिए 2 नए पुलों की मंजूरी, ट्रैफिक समस्या का होगा समाधान: सोनिका मेलाधिकारी
    • “IVARA Parkland” हरिद्वार के आगे हाईकोर्ट के आदेश भी बेमायने?
    Saturday, March 28
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»देश»आत्मविश्वास या गठबंधन की मजबूरी? 2019 के रोडमैप पर ही आगे बढ़ रही मोदी सरकार
    देश

    आत्मविश्वास या गठबंधन की मजबूरी? 2019 के रोडमैप पर ही आगे बढ़ रही मोदी सरकार

    Social ScanBy Social ScanJune 11, 2024Updated:January 7, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी टीम गठित कर ली है. रक्षा मंत्रालय राजनाथ सिंह, गृह मंत्रालय अमित शाह, विदेश मंत्रालय एस जयशंकर और केंद्रीय वित्त मंत्रालय का जिम्मा निर्मला सीतारमण को सौंपा है. मोदी सरकार 3.O में राष्ट्रीय हित व सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर अहम फैसले लेने वाली सुरक्षा मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीएस) से जुड़े मंत्रालयों को बीजेपी ने अपने पास रखा है. इस तरह नरेंद्र मोदी ने अपनी विश्वसनीय कोर टीम को पुराने मंत्रालय सौंपकर साफ कर दिया कि गठबंधन के बावजूद एनडीए सरकार 2019 के रोडमैप पर ही आगे बढ़ेगी.

    पीएम मोदी लगातार कहते रहे हैं कि उनका तीसरा कार्यकाल बड़े फैसलों वाला होगा. पिछले 10 साल का काम तो सिर्फ ट्रेलर है. पीएम मोदी तीसरी बार सत्ता की कमान संभालने के साथ ही अपनी कैबिनेट गठित की और विभागों का बंटवारा किया. उन्होंने रक्षा, विदेश, गृह और वित्त जैसे सभी हाई प्रोफाइल मंत्रालय अपने पास रखे हैं. इसमें स्वस्थ्य, परिवहन, शिक्षा, कपड़ा, ऊर्जा,शहरी विकास, कृषि, वाणिज्य, ऊर्जा, जहाजरानी एवं जलमार्ग, उपोभोक्ता और अक्षय ऊर्जा, दूरसंचार, पर्यावरण, पर्यटन, महिला एवं बाल विकास, श्रम-रोजगार, खेल, कोयला और खनन और जलशक्ति मंत्रालय शामिल हैं.

    ज्यादातर मंत्रियों के पुराने विभाग

    मोदी सरकार के ज्यादातर मंत्रियों के पुराने विभागों को ही बरकरार रखा गया है. खासकर सीसीएस से जुड़े रक्षा, गृह, विदेश और वित्त जैसे मंत्रालय में पीएम मोदी ने किसी तरह का कोई फेरबदल नहीं किया है. 2004 से 2014 तक कांग्रेस के नेतृत्व में यूपीए की सरकार इन चारों अहम मंत्रालयों को कांग्रेस अपने पास रखी थी. कांग्रेस की मनमोहन सरकार पूरी तरह से यूपीए के सहयोगी दलों के सहारे सत्ता में थी. इसके बावजूद कांग्रेस ने इन चारो महत्वपूर्ण मंत्रालय को अपने पास रखा था.

    वहीं, अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में बनी जब पहली बार एनडीए की पहली सरकार बनी थी, तो इन मंत्रालयों को गठबंधन के सहयोगी दलों के साथ बांटा गया था. 1999 में वाजपेयी सरकार में भी सीसीएस से जुड़े कई मंत्रालय सहयोगी दलों के हिस्से में चले गए थे, लेकिन 2014 से 2019 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार के दोनों कार्यकाल में चारों मंत्रालय बीजेपी के पास रहे, क्योंकि पार्टी के पास पूर्ण बहुमत था. हालांकि, इस बार नतीजों के बाद से कयास लगाए जा रहे थे कि इन मंत्रालयों में से एक-आध मंत्रालय गठबंधन के सबसे बड़े साथी टीडीपी और जनता जेडीयू के खाते में जा सकते हैं.

    पीएम मोदी ने चारों मंत्रालयों में बिना कोई बदलाव किए अपने पास रखा है और पुराने नेताओं को इनकी कमान सौंपी है. इसके जरिए यह साफ संदेश दिया है कि गठबंधन सरकार के बावजूद उनके तीसरे कार्यकाल में भी पहले दो कार्यकाल की तरह तेजी से फैसले लिए जाएंगे. मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में जम्मू कश्मीर से धारा 370 का हटाना, नागरिकता अधिनियम कानून का लागू होना बड़े फैसलों के रूप में गिना जाता है. पीएम ने अपनी विश्वसनीय कोर टीम को पुराने मंत्रालय सौंपकर साफ कर दिया कि पिछली नीतियों को आगे बढ़ाया जाएगा. गठबंधन सरकार होने के बावजूद बीजेपी अपनी नीतियों के साथ किसी तरह का कोई समझौता करेगी.

    सीसीएस के चारों मंत्रालय बीजेपी के पास

    राष्ट्रीय हित और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर अहम फैसले लेने वाली सीसीएस के चारों मंत्रालय को बीजेपी ने अपने पास रखा है. इसका सीधा सा मकसद है कि गठबंधन के दम पर भले ही सरकार हो, लेकिन मोदी सरकार राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े फैसले बिना दबाव के ले पाएगी. इसके अलावा सार्वजनिक छवि और चुनावी संभावनाओं को मजबूत बनाने की स्ट्रेटेजी भी है. राष्ट्रीय सुरक्षा, रक्षा और मजबूत शासन ऐसे विषय हैं, जिन्हें लेकर बीजेपी चुनावी एजेंडा भी सेट करती रही है. मोदी सरकार ने पिछले दो कार्यकाल में अपने कामों से अपनी छवि को मजबूत बनाया है, जिसे वह हर हाल में बनाए रखना चाहती है.

    बीजेपी भले ही इस बार अपने दम पर बहुमत न हासिल कर सकी है, लेकिन एनडीए के सहयोगी दलों के दम पर तीसरी बार सरकार बनाने में कामयाब रही. ऐसे में गठबंधन की राजनीति अप्रत्याशित होती है, यहां साझेदारों की प्राथमिकताएं अलग-अलग होती हैं. इस वजह से अक्सर सरकार नीतिगत निष्क्रियता की शिकार हो जाती है. देशभर में सबके लिए एक समान कानून करना बीजेपी के एजेंडे में रहा है. बीजेपी ने 2024 के घोषणापत्र में इस विषय को रखा था. बीजेपी ने उत्तराखंड में इसे लागू कर लिटमस टेस्ट किया है और अब उसे एनडीए के तीसरे कार्यकाल में यूसीसी को आगे बढ़ाने पर जोर दिया जा सकता है. यूसीसी के मुद्दे पर सहयोगी दलों को एकमत करना होगा. इसी बीजेपी ने एक देश एक चुनाव का वादा किया है. तीसरे कार्यकाल में मोदी सरकार इसे लागू करने पर जोर दे सकती है. ऐसे में मोदी सरकार ने अहम मंत्रालय अपने पास रखकर बड़ा सियासी दांव चला है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Social Scan
    • Website

    Related Posts

    मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक

    March 28, 2026
    Read More

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से की अहम मुलाकात

    March 28, 2026
    Read More

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘राजस्व लोक अदालत’ का किया शुभारम्भ

    March 28, 2026
    Read More

    Comments are closed.

    Top Posts

    रघुवर दास ओडिशा पहुंचे, राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन

    October 30, 2023

    केंद्रीय विजीलैंस आयोग का विजीलैंस जागरूकता सप्ताह शुरू

    October 30, 2023

    ‘एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी’, मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद BJP ने साधा AAP पर निशाना

    October 30, 2023

    मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक

    March 28, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक

    March 28, 2026

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से की अहम मुलाकात

    March 28, 2026

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘राजस्व लोक अदालत’ का किया शुभारम्भ

    March 28, 2026
    Most Popular

    खानपुर में फिर छिड़ा ‘महाभारत’ नोट उड़ाने के वीडियो पर बवाल, अब चैंपियन ने ‘रंग महल’ पर महापंचायत बुलाने का किया आह्वान…

    February 23, 2026

    डॉ. आर. राजेश कुमार की सक्रिय मॉनिटरिंग से पर्वतीय विकास को मिली नई रफ्तार, चमियाला पार्किंग व डीडीहाट टैक्सी स्टैंड परियोजनाओं में तेजी

    March 2, 2026

    महंगाई पर महिला कांग्रेस का हल्ला बोल, देहरादून में सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

    March 9, 2026
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?