Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से की अहम मुलाकात
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘राजस्व लोक अदालत’ का किया शुभारम्भ
    • “देहरादून नारी निकेतन में संदिग्ध मौत: सुजाता पॉल ने उठाए गंभीर सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग”
    • हरिद्वार की “लेडी सिंघम” पर भ्रष्टाचार के आरोप, सस्पेंशन और संपत्ति जांच की मांग, व्हाट्सएप चैट हुई वायरल…
    • मेलाधिकारी सोनिका की अगुवाई में कुंभ 2027 की भव्य तैयारी, देव डोलियों की शोभायात्रा बनेगी आकर्षण
    • डेपुटेशन से परमानेंट तक खेल! सुजाता पॉल का एमडीडीए में पोस्ट फिक्सिंग और भ्रष्टाचार पर बड़ा खुलासा
    • हरिद्वार में नाबालिग लड़कियों से बंधुआ मजदूरी का खुलासा, प्लांट हेड गिरफ्तार
    • हरिद्वार में कुंभ मेले के लिए 2 नए पुलों की मंजूरी, ट्रैफिक समस्या का होगा समाधान: सोनिका मेलाधिकारी
    • “IVARA Parkland” हरिद्वार के आगे हाईकोर्ट के आदेश भी बेमायने?
    Saturday, March 28
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»देश»परिपक्वता, नियंत्रण और विरासत… 2024 के राहुल गांधी में क्या कुछ बदल चुका है?
    देश

    परिपक्वता, नियंत्रण और विरासत… 2024 के राहुल गांधी में क्या कुछ बदल चुका है?

    Social ScanBy Social ScanJune 6, 2024Updated:January 7, 2026No Comments8 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    राजनीति के आइने में छवियां स्थायी नहीं होतीं. चेहरा वही होता है. अक्स बदल जाता है. जिसे हम कोई और समझ रहे होते हैं वो कोई और बन जाता है. छवियों का बनना और बिगड़ना राजनीति की घड़ी में नियति की तरह है. कभी 1 का डंका बजता है. कभी 6 का और कभी घड़ी 12 बजा देती है.

    राहुल गांधी अब चश्मा नहीं लगाते. लेकिन जनस्मृति में उनकी पहली तस्वीर इंदिरा गांधी और फिर राजीव गांधी की अंतिम यात्राओं की ही है. इंदिरा गांधी के शव के पास एक छोटा बालक चश्मा लगाए खड़ा है. फ्रेम बदल जाता है पर चश्मा रहता है राजीव गांधी के शव के पास खड़े राहुल की आंखों पर भी. तब राहुल चश्मे से दुनिया को देखते थे. राहुल का ये चेहरा निजी चेहरा है. उस चेहरे पर चश्मा है. नुकसान निजी है. दुनिया निजी है. कुछ भी राजनीतिक नहीं है सिवाय आस-पास खड़े राजनीतिक लोगों के.

    इसके बाद के राहुल 90 के दशक के आखिरी वर्षों के राहुल हैं. मां के लिए वोट मांगते हुए. लोग बहन प्रियंका गांधी में भविष्य की इंदिरा देख रहे थे और राहुल में राजनीति के प्रति संकोच. इसी संकोच से खींचकर बाहर निकालने के क्रम में राहुल राजनीति के धरातल पर उतरे. बिखरी हुई हिंदी, भीड़ के प्रति असहजता, समझने-समझाने का संकट और तात्क्षणिक निर्णय. रोड-शो में चेहरा बनते रहे राहुल 2004 में अमेठी से कांग्रेस के प्रत्याशी बने. ये सबसे आसान ज़मीन थी. देखी-परखी थी. राहुल चुनाव जीत गए. ये सिलसिला 2014 तक चला और राहुल 3 बार अमेठी से संसद पहुंचे.

    इस दौरान परिवार और पार्टी ने उन्हें 2007 में छात्र संगठन एनएसयूआई की ज़िम्मेदारी दी. साथ ही पार्टी का महासचिव भी बनाया गया. राहुल ने लिंगदोह की सिफारिशों के ज़रिए छात्र इकाई में प्रयोग किए जो सार्थक नहीं हो सके. महासचिव के रूप में सबसे बड़ी बात जो लोगों को याद है वो है ऑर्डिनेंस फाड़कर सजायाफ्ता जनप्रतिनिधियों को रोकने का रास्ता खोल देने वाला निर्णय ही था जिसमें उन्होंने मनमोहन सिंह की सरकार को सार्वजनिक रूप से बौना बना दिया था.

    विरासत की हिरासत

    नरसिंह राव और सीताराम केसरी से होते हुए जो पार्टी सोनिया गांधी के नेतृत्व में सहज हो चुकी थी और 10 बरस सत्तासुख भी भोग चुकी थी, उसके लिए राहुल एक असहज वारिस बनते जा रहे थे. राहुल के तरीकों पर टिप्पणियां होने लगीं. राहुल की क्षमता पर सवाल उठाए गए. राहुल राजनीति के प्रति गंभीर नहीं हैं जैसी बातें प्रचारित की गईं. रही सही कसर अन्ना आंदोलन और कांग्रेस की राजनीति के विरोधी रहे दलों ने पूरी की. सोशल मीडिया का बूम था और उसमें निंदारस की चाशनी में गिरी हुई मक्खी बना दिए गए थे राहुल जो किसी के लिए भी व्यंग्यों और उपहास-परिहास के लिए सहज विषय बन गए थे.

    दूसरी तरफ राहुल अपने तरीके की राजनीति के लिए पार्टी के अंदर और बाहर जूझते नज़र आए. कांग्रेस को आलस का पाला मार चुका था. जमीन पर कार्यकर्ता नहीं और कंधों पर सहस्र सिर. इस ओल्डगार्ड को राहुल असहज कर रहे थे. 2014 में पार्टी हारी तो राहुल नई कांग्रेस खड़ी करने की कोशिशों में लग गए. लेकिन हार के मरुस्थल, मोदी के मॉडल और एक के बाद एक विफल होते रिफॉर्म के दौरान राहुल और भी घिरते गए. कई नेता पार्टी से छिटककर चले गए. कइयों ने सोनिया तो कभी प्रियंका गांधी को ही जमात की संभावना बताकर राहुल विरोध जारी रखा.

    राहुल इस दौरान विपक्ष के लिए पप्पू और पार्टी के लिए दुविधा बन चुके थे. 2013 में पार्टी के उपाध्यक्ष और फिर 2017 में कांग्रेस अध्यक्ष पद पर राहुल पहुंचे लेकिन 2019 की हार ने जैसे विद्रोह को शब्द दे दिए. राहुल इस्तीफा देकर कोपभवन में गए. हाथ से अमेठी की सीट भी गई. और कांग्रेस की फूट खुलकर चौराहों की चकल्लस बन गई.

    कितने ही चेहरे हैं. कपिल सिब्बल, आनंद शर्मा, मनीष तिवारी, संदीप दीक्षित, गुलाम नबी आजाद, आरपीएन सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया, जितिन प्रसाद, कैप्टन अमरिंदर, वीरेंद्र सिंह, अश्विनी कुमार, एसएम कृष्णा, अशोक चव्हाण, जो पार्टी से या तो मुक्त हो गए या बागी. चुनावों में भी राहुल के प्रयोग ज़मीन पर जीत में तब्दील नहीं हुए. कांग्रेस औऱ राहुल सतत कमज़ोर होते गए.

    भारत यात्रा और सामाजिक न्याय

    राहुल की राजनीतिक यात्रा में भारत जोड़ो यात्रा एक अहम पड़ाव बनकर आया. अभी तक राहुल चश्मे में ही थे. लेकिन अब चश्मा उतरने की बारी थी. आंखों से नहीं, नज़र से. एक पुराने से फ्रेम से निकलकर राहुल ने देश को, समाज को, जनता को नए सिरे से देखना शुरू किया. देश के बारे में उनकी धारणा बदली और उनके बारे में देश की. पहली बार लोगों को लगा कि सफेद टी-शर्ट पहने ये युवा चेहरा कुछ तो कर रहा है. इस बिखरी और बढ़ी हुई दाढ़ी के पीछे लोगों को एक ईमानदारी नज़र आई और राहुल के प्रति निगेटिव नैरेटिव को अब ढलान मिलने लगा.

    दूसरा बड़ा मंत्र बना सामाजिक न्याय. महिलाओं, पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों, आदिवासियों, गरीबों के हक और हित के मुद्दों को राहुल ने अपनी भाषा बनाया. राहुल का नैरेटिव एक प्रो-पीपुल नैरेटिव है अब. राहुल कार्पोरेट पर हमला करते हैं. कृपा नहीं, अधिकार देने वाले रिफॉर्म की बात करते हैं. नीतिगत भ्रष्टाचार के प्रश्न पूछते हैं. जो आर्थिक रूप से कमज़ोर हैं, उनके लिए बूस्टर घोषणापत्र बनाते हैं. इन सब के बीच बड़े शब्द हैं जातियों को न्याय, संविधान की रक्षा और आरक्षण पर हमले को रोकना.

    देश की एक बड़ी आबादी इस नैरेटिव से रिलेट करती है. इसी रिलेटिविटी से वो सहजता आने लगती है जिससे ये लोग धीरे-धीरे राहुल से भी रिलेट करने लग गए हैं. यह अकारण ही नहीं है कि पिछले कुछ समय में राहुल गांधी और कांग्रेस की तरफ मुस्लिम वोटों की वापसी हो रही है. दलितों के बड़े नायक जब एक-एक कर समर्पण करते दिख रहे हैं, देश की ये बड़ी आबादी राहुल में अपने लिए संभावना देखने लगी है. जातियों से निकलकर आगे बढ़ने के दावों वाले समय में जातियां जिस सामाजिक न्याय को अपने कलेजे से लगाकर रखती हैं, उसके लिए राहुल ने एक मशाल उठाई है.

    2024 के राहुल

    आम चुनाव के नतीजों के बाद राहुल एक नए अवतार में सबके सामने हैं. चश्मा जा चुका है. धूल बैठ चुकी है. पार्टी के अंदर का विरोध या तो आत्मसमर्पण कर चुका है और या फिर चुनाव हारकर अब अपने आखिरी मौके में परास्त हो चुका है. मां-बाप के समय के अनिवार्य चेहरे अब यहां से नेपथ्य में चले जाएंगे. विरासत के अधिकतर परिवार या तो नतमस्तक हैं और या फिर पंगू. अब राहुल की विचारधारा ही कांग्रेस की विचारधारा है. राहुल की सोच ही कांग्रेस का नैरेटिव है. सबकुछ राहुल के इर्द-गिर्द और जद में आ चुका है.

    आज जो कांग्रेस है, वो राहुल की कांग्रेस है. राहुल के लोग ही अब कांग्रेस का संगठन संभाल रहे हैं. पुराने मैनेजर अब बैठकों तक सीमित हैं. धीरे-धीरे वहां भी भीड़ कम होगी. नए चेहरे पार्टी में उभरे हैं. राज्यों में मजबूत किए गए हैं. केंद्रीय समितियों में भी उनका प्रतिनिधित्व बढ़ा है. आज की कांग्रेस को राहुल गढ़ रहे हैं और पुराने खोल से निकलकर आगे बढ़ रहे हैं.

    15 साल में ये पहला चुनाव है जब राहुल और पप्पू शब्द एकसाथ इस्तेमाल नहीं हुए. विरोधियों और प्रतिपक्ष को समझ आ चुका है कि राहुल अब पप्पू रहे नहीं और उनको ऐसा कहकर सिवाय नुकसान के कुछ अर्जित नहीं होना है. सोशल मीडिया पर राहुल को सुनने वालों की तादाद बढ़ी है. टीवी पर कांग्रेस के विज्ञापन इसबार भाजपा के विज्ञापनों पर भारी पड़े. पुराने इंटरव्यू की रील्स के जरिए जो ट्रोलिंग राहुल ने इस चुनाव से पहले तक झेली थी, उसके चलते इसबार मीडिया राहुल के इंटरव्यू से वंचित रहा. राहुल ने इस तरह मीडिया को अवसर से वंचित किया और एक कठिन संदेश भी दिया.

    यूपी के जनादेश में राहुल की एक बड़ी भूमिका है. दलितों को समाजवादी पार्टी के बटन तक लाना आसान नहीं था. पीडीए का फार्मूला अखिलेश के लिए रामबाण था लेकिन उसके लिए पुल का काम राहुल ने ही किया. संविधान और आरक्षण का नैरेटिव दलितों के बीच मुद्दा तो बन गया था पर असल चुनौती थी दलितों का वोट सपा में शिफ्ट करवाना. इस सहजता को राहुल के नाम पर ही अर्जित किया जा सका.

    उत्तर प्रदेश में मुस्लिम वोट पिछले 10 साल में बंटा हुआ ही नज़र आया. सपा और बसपा के बीच झूलता ये वोटबैंक पिछले कुछ समय में कांग्रेस के प्रति लामबंद होता नज़र आ रहा था. अखिलेश ने इस मूड-शिफ्ट को 2024 की शुरुआत में भांपकर ही कांग्रेस के साथ फेल हो चुकी जोड़ी को दोबारा चांस दिया. सपा को उसका पुराना एमवाई इसलिए अर्जित हुआ क्योंकि वहां कांग्रेस साथ खड़ी दिखी.

    आज कांग्रेस मजबूत है. एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिला है लेकिन वहां भी पावर बैलेंस दिख रहा है. आने वाले दिनों में कांग्रेस और मुखर होकर देश के सामने एक मजबूत विपक्ष की भूमिका में नज़र आएगी. राहुल इसके नायक होंगे. ऐसा नहीं है कि राहुल के सामने चुनौतियां नहीं हैं या उनमें अब कोई कमी नहीं, लेकिन राजनीति में आदर्श होना ज़रूरी नहीं होता. राजनीति में चश्मे से बाहर देखना ज़रूरी होता है. दूर तक देखना ज़रूरी होता है. देखते रहना ज़रूरी होता है. मोहब्बत की दुकान अब चल पड़ी है. और वो नए ग्राहकों की राह भी देख रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Social Scan
    • Website

    Related Posts

    मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक

    March 28, 2026
    Read More

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से की अहम मुलाकात

    March 28, 2026
    Read More

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘राजस्व लोक अदालत’ का किया शुभारम्भ

    March 28, 2026
    Read More

    Comments are closed.

    Top Posts

    रघुवर दास ओडिशा पहुंचे, राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन

    October 30, 2023

    केंद्रीय विजीलैंस आयोग का विजीलैंस जागरूकता सप्ताह शुरू

    October 30, 2023

    ‘एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी’, मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद BJP ने साधा AAP पर निशाना

    October 30, 2023

    मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक

    March 28, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक

    March 28, 2026

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से की अहम मुलाकात

    March 28, 2026

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘राजस्व लोक अदालत’ का किया शुभारम्भ

    March 28, 2026
    Most Popular

    आम आदमी भी मांग सकता है सूचना

    June 4, 2025

    नैनीताल भरी बरसात के कारण जीवन हुआ अस्त व्यस्त लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा

    June 30, 2025

    राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने उत्तर प्रदेश भ्रमण के दौरान लखनऊ स्थित राजभवन में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से शिष्टाचार भेंट की

    July 19, 2025
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?