रुड़की में कांग्रेस जिला महामंत्री विभोर सैनी का कथित हर्ष फायरिंग करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में विभोर सैनी खुद हथियार से फायरिंग करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं, वीडियो में उनकी पत्नी भी हथियार से फायरिंग करती नजर आ रही हैं।वीडियो सामने आने के बाद लाइसेंसी हथियारों के इस्तेमाल और हर्ष फायरिंग से जुड़े नियमों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। सवाल यह भी है कि संबंधित हथियार किसके नाम पर लाइसेंस है और क्या फायरिंग के दौरान लाइसेंस की शर्तों एवं सुरक्षा नियमों का पालन किया गया?गौरतलब है कि हर्ष फायरिंग के दौरान होने वाली लापरवाही कई बार जानलेवा साबित हो चुकी है। ऐसे में राजनीतिक संगठन में जिला महामंत्री जैसे जिम्मेदार पद पर बैठे व्यक्ति से जुड़े इस वीडियो ने मामले को और गंभीर बना दिया है।अब निगाहें पुलिस प्रशासन पर हैं। क्या पुलिस वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर इसकी जांच करेगी? क्या हथियार के लाइसेंस और फायरिंग की परिस्थितियों की पड़ताल होगी? जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि संबंधित मामले में किन नियमों का उल्लंघन हुआ है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- तपोवन में भ्रष्टाचार का देवता?
- कौशल विकास से रोजगार तक धामी सरकार का फोकस, युवाओं के लिए स्टार्टअप और स्वरोजगार के नए अवसर
- मुन्ना भाई एलएलबी!
- गौचर मेले के मंच से धामी का विकास संकल्प: विरासत के संरक्षण से रोजगार और बुनियादी सुविधाओं तक डबल इंजन सरकार का फोकस
- उत्तराखंड का कुख्यात NH74 घोटाला एक बार फिर से सुर्खियों में!
- गौसंरक्षण को नई पहचान, हरिद्वार में आधुनिक कामधेनुलोक गौशाला का CM धामी ने किया लोकार्पण
- जौनपुर महोत्सव का मुख्यमंत्री धामी ने किया शुभारंभ, 52 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात
- जेनी प्रकरण: तीन दस्तावेजों में पति के तीन अलग-अलग नाम, पहचान और रिकॉर्ड पर उठे सवाल
- देवभूमि में बिल्डिंग भी होती हैं गर्भवती ?
- रजत जयंती पर विकास को नई रफ्तार, सीएम धामी ने 9 निकायों को समर्पित किए देवभूमि पार्क
Wednesday, November 18

