राष्ट्रीय एकता दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पवेलियन ग्राउंड में आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उन्होंने युवाओं को हरी झंडी दिखाकर दौड़ रवाना की और सरदार वल्लभभाई पटेल को नमन करते हुए राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का संदेश दिया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पीआरडी जवानों का मानदेय बढ़ाने की घोषणा की। प्रदेश की प्रत्येक ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री खेल क्लब बनाए जाएंगे। मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में खेलों की संख्या 32 से बढ़ाकर 50 की जाएगी और पारंपरिक खेलों को भी शामिल किया जाएगा। मुख्यमंत्री कप की पुरस्कार राशि 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपये की जाएगी। वहीं, आमवाला में मिनी स्टेडियम और अग्निवीर प्रशिक्षण केंद्र बनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने युवाओं से खेलों को दिनचर्या में शामिल करने, नशे से दूर रहने और नशामुक्त उत्तराखंड के अभियान में भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

