राष्ट्रीय एकता दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखण्ड पुलिस के नए ध्वज, प्रतीक चिह्न, इंसिग्निया और सेरेमोनियल वर्दी का अनावरण किया। साथ ही ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ थीम पर सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति दोहराते हुए मुख्य सचिव को हेल्पलाइन 1064 की नियमित समीक्षा करने और शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रदेशवासियों से भ्रष्टाचार की शिकायतें हेल्पलाइन 1064 पर दर्ज कराने की अपील की।मुख्यमंत्री ने कहा कि 6 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर से सम्मानित करेंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस की नई पहचान अनुशासन, शौर्य, सत्यनिष्ठा और जनसेवा के संकल्प को मजबूत करेगी।

