अंकिता भंडारी हत्याकांड में उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने गिरफ्तारी की टाइमिंग पर सवाल उठाते हुए पूछा कि नार्को टेस्ट और सीबीआई के सामने पेश होने से पहले गिरफ्तारी क्यों की गई? उन्होंने मामले में संदिग्ध VIP को बचाने की आशंका जताते हुए कहा कि कांग्रेस अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए अपना आंदोलन जारी रखेगी। आलोक शर्मा ने वनंत्रा रिजॉर्ट को गिराए जाने से लेकर जांच की प्रक्रिया तक पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि VIP की पहचान सामने आने को लेकर अब भी संदेह बना हुआ है। आलोक शर्मा ने भाजपा और धामी सरकार पर निशाना साधते हुए दावा किया कि फरवरी के बाद VIP का नाम भी सामने आएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि गिरफ्तारी में लगी धाराओं और पूरे मामले की जानकारी सामने आने के बाद कांग्रेस आगे की रणनीति तय करेगी
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- रुड़की के भगवानपुर में HRDA की साठगांठ से चल रहा अवैध कॉलोनी का खेल? म्हाड़ी चौक के पास धड़ल्ले से हो रहा निर्माण
- एक तरफ कुंभ के निर्माण कार्य, दूसरी तरफ गंगा में गिरते नाले! प्रशासन की कार्यशैली पर उठे सवाल
- चिन्यालीसौड़ में नागनी छोटी पेयजल योजना अधूरी, 300 परिवारों को अब भी पानी का इंतजार
- सीएम धामी ने महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव की शोभायात्रा में किया प्रतिभाग, पर्यावरण मित्रों का मानदेय बढ़ाने का ऐलान
- सीएम धामी ने किया 156 करोड़ की पुल-सुरंग परियोजना का निरीक्षण, जल्द होगा लोकार्पण
- उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी पर दीपिका राठौड़ का बयान, 5 करोड़ की रंगदारी मांगने का लगाया आरोप
- उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी पर कांग्रेस के सवाल, VIP को बचाने का आरोप
- उर्मिला सनावर का बड़ा बयान, दुष्यंत गौतम समेत अन्य नेताओं के नार्को टेस्ट की मांग
- ड्रग्स फ्री उत्तराखंड के संकल्प को साकार करने में युवाओं की भागीदारी जरूरी: सीएम धामी
- हरिद्वार के मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कारनामों पर कब लगेगा अंकुश?
Tuesday, October 27

