हल्द्वानी में मुख्यमंत्री के 9 अक्टूबर को हल्द्वानी में प्रस्तावित व्यापार मंडल सम्मेलन से पहले व्यापारी संगठन में अंदरूनी विवाद खुलकर सामने आ गया है। महानगर व्यापार मंडल की पूरी निर्वाचित टीम ने प्रदेश संगठन से नाता तोड़ने का ऐलान किया है। टीम का कहना है कि वह 9 अक्टूबर को होने वाले कार्यक्रम में शामिल नहीं होगी। महानगर की निर्वाचित टीम ने व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष एवं दर्जा राज्य मंत्री नवीन वर्मा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पदाधिकारियों का आरोप है कि संगठन में वित्तीय मामलों को लेकर पारदर्शिता नहीं बरती जा रही है और व्यापार मंडल को अपने तरीके से संचालित करने का प्रयास किया जा रहा है। टीम ने आरोप लगाया कि प्रदेश और जिला कार्यकारिणी द्वारा संगठन में मनमानी की जा रही है, जिससे व्यापारियों के बीच असंतोष बढ़ रहा है। पैसों के हिसाब-किताब में गड़बड़ी के आरोप भी लगाए गए हैं। महानगर टीम के इस फैसले से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से ठीक पहले व्यापार मंडल में विवाद गहरा गया है। गौरतलब है कि 9 अक्टूबर को हल्द्वानी में व्यापार मंडल का सम्मेलन प्रस्तावित है, जिसमें मुख्यमंत्री के शामिल होने का कार्यक्रम है। ऐसे में महानगर की निर्वाचित टीम के बहिष्कार के ऐलान ने कार्यक्रम को लेकर चर्चाएं तेज कर दी हैं।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- गैरसैंण से श्रीनगर होते हुए सड़क मार्ग से देहरादून लौट रहे मुख्यमंत्री धामी, रास्ते में कर रहे सड़कों का स्थलीय निरीक्षण
- गैरसैंण में ₹231.91 करोड़ की 12 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, रामगंगा बांध से पेयजल संकट दूर करने की पहल
- आसन झील में विदेशी मेहमानों की दस्तक, साइबेरियन पक्षियों से गुलजार हुआ वेटलैंड
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अनुपूरक बजट को बताया विकास और जनकल्याण का आधार
- HRDA द्वारा रूड़की में ओपन एरिया में नक्शा पास कर सरकार को करोड़ों रुपए का चूना लगाया जा रहा है?
- एक तरफ कुंभ के निर्माण कार्य, दूसरी तरफ गंगा में गिरते नाले! प्रशासन की कार्यशैली पर उठे सवाल
- चिन्यालीसौड़ में नागनी छोटी पेयजल योजना अधूरी, 300 परिवारों को अब भी पानी का इंतजार
- सीएम धामी ने महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव की शोभायात्रा में किया प्रतिभाग, पर्यावरण मित्रों का मानदेय बढ़ाने का ऐलान
- सीएम धामी ने किया 156 करोड़ की पुल-सुरंग परियोजना का निरीक्षण, जल्द होगा लोकार्पण
- उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी पर दीपिका राठौड़ का बयान, 5 करोड़ की रंगदारी मांगने का लगाया आरोप
Wednesday, October 28

