हरिद्वार में कुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर शासन स्तर पर निगरानी तेज हो गई है। मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने कुंभ क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण और विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। टेंपो ट्रैवल में बैठकर उन्होंने अधिकारियों के साथ विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया और अधूरे कार्यों को तय समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए।मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कुंभ से जुड़े सभी कार्य समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि जनवरी से कुंभ 2027 का आयोजन शुरू होने जा रहा है। ऐसे में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। सरकार की ओर से कुंभ की तैयारियों के लिए करीब 700 करोड़ रुपये के कार्य स्वीकृत किए जा चुके हैं, जिन पर लगातार काम चल रहा है। मुख्य सचिव ने कहा कि सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय के साथ कार्यों को समय पर पूरा करने की चुनौती का सामना किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान कुंभ मेला अधिकारी सोनिका, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- आधी रात थार से खतरनाक स्टंट, सनरूफ से बाहर युवक-युवती
- धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, मेडिकल इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 243 पदों को मंजूरी
- हत्या या आत्महत्या?
- देशभर में बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग प्रमुख
- ऑलवेदर रोड समेत PMGSY की सड़कों की बदहाली पर पालिका सख्त, FIR की चेतावनी
- कुंभ 2027 की तैयारियों पर मुख्य सचिव की नजर, टेंपो ट्रैवल से लिया जायजा
- अपर रोड पर धंसी सड़क, डीएम मयूर दीक्षित बोले- लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई..
- देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर भाजपा के आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin नबीन का मुख्यमंत्री धामी ने पंतनगर एयरपोर्ट पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया
- बनभूलपुरा अतिक्रमण मामले पर बोले सीएम धामी, सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार
- हल्द्वानी में बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू, नितिन नवीन करेंगे संबोधित
Saturday, September 12

