कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के हल्द्वानी कार्यक्रम के बाद कुछ लोगों द्वारा कथित तौर पर स्थल का शुद्धिकरण करने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। इस घटना को लेकर संसद में भी आवाज उठी है, जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है।इसी मामले को लेकर आज कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता डोईवाला कोतवाली पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने कोतवाली प्रभारी को ज्ञापन सौंप कर जाति के नाम पर समाज को बांटने और शुद्धिकरण जैसी घृणित मानसिकता रखने वाले लोगों के खिलाफ तत्काल FIR दर्ज करने की मांग की।इस दौरान जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष देश के अच्छे नेता है, और एक दलित समाज से आते हैं। उनके कार्यक्रम के बाद शुद्धिकरण करना न केवल दलित समाज बल्कि पूरे संविधान का अपमान है। यह जातिवादी और मनुवादी सोच को दर्शाता है, जिसे कांग्रेस कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर पुलिस प्रशासन द्वारा चार दिन के भीतर आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज नहीं की गई, तो कांग्रेस सड़कों पर उतर कर बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।इस दौरान कांग्रेस के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- आधी रात थार से खतरनाक स्टंट, सनरूफ से बाहर युवक-युवती
- धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, मेडिकल इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 243 पदों को मंजूरी
- हत्या या आत्महत्या?
- देशभर में बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग प्रमुख
- ऑलवेदर रोड समेत PMGSY की सड़कों की बदहाली पर पालिका सख्त, FIR की चेतावनी
- कुंभ 2027 की तैयारियों पर मुख्य सचिव की नजर, टेंपो ट्रैवल से लिया जायजा
- अपर रोड पर धंसी सड़क, डीएम मयूर दीक्षित बोले- लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई..
- देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर भाजपा के आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin नबीन का मुख्यमंत्री धामी ने पंतनगर एयरपोर्ट पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया
- बनभूलपुरा अतिक्रमण मामले पर बोले सीएम धामी, सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार
- हल्द्वानी में बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू, नितिन नवीन करेंगे संबोधित
Saturday, September 12

