जहां आज पूरा देश 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है तो वही आज चमोली और रुद्रप्रयाग दोनों जिले के ग्रामीण आज से सड़क की मांग को लेकर क्रमिक अनशन पर बैठ गए है बताते चलें कि आज से 2 साल पहले 13 अगस्त 2024 से मोहनखाल कानातोली चोपता मोटर मार्ग को लेकर चमोली और रुद्रप्रयाग के ग्रामीणों ने कई दिनों तक आंदोलन किया जिसका संज्ञान मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी ने लिया था लेकिन आज 2 साल बीत जाने की बाद भी सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हो पाया जिसके कारण क्षेत्रीय जनता ने आज से आंदोलन प्रारंभ किया बताते चले की 1970 की दशक में मोहनखाल कानातोली चोपता मोटर मार्ग का कार्य वन विभाग द्वारा शुरू करवाया गया था जिसकी दूरी 20 किलोमीटर है लेकिन आज 56 साल बीत जाने के बाद भी जो कार्य वन विभाग के द्वारा 12 किलोमीटर तक किया गया उस पर इन 56 सालों में 8 किलोमीटर का कार्य आधार में लटका हुआ है संघर्ष समिति और स्थानीय जनता का कहना है कि यदि इस मोटर मार्ग का कार्य शीघ्र प्रारंभ नहीं किया गया तो आंदोलन को उग्र किया जाएगा और मजबूरन ग्रामीणों को आमरण अनशन की शरण लेने पड़ेगी वही आज से प्रारंभ हुई आंदोलन को बद्रीनाथ के विधायक लखपत बुटोला ने समर्थन दिया बुटोला ने कहा कि क्षेत्रीय जनता द्वारा जो आंदोलन आज से प्रारंभ किया गया उसमें पूरा सहयोग किया जाएगा और जब तक सड़क का कार्य शुरू नहीं हो पता तब तक उनके स्तर से भी शासन प्रशासन से वार्ता की जाएगी
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- आधी रात थार से खतरनाक स्टंट, सनरूफ से बाहर युवक-युवती
- धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, मेडिकल इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 243 पदों को मंजूरी
- हत्या या आत्महत्या?
- देशभर में बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग प्रमुख
- ऑलवेदर रोड समेत PMGSY की सड़कों की बदहाली पर पालिका सख्त, FIR की चेतावनी
- कुंभ 2027 की तैयारियों पर मुख्य सचिव की नजर, टेंपो ट्रैवल से लिया जायजा
- अपर रोड पर धंसी सड़क, डीएम मयूर दीक्षित बोले- लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई..
- देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर भाजपा के आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin नबीन का मुख्यमंत्री धामी ने पंतनगर एयरपोर्ट पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया
- बनभूलपुरा अतिक्रमण मामले पर बोले सीएम धामी, सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार
- हल्द्वानी में बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू, नितिन नवीन करेंगे संबोधित
Saturday, September 12

