दरअसल विकासनगर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत रामसर साइट क्षेत्र की आसन नदी में हो रहे अवैध खनन के खिलाफ ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों का गुस्सा फूट पड़ा है। श्मशान घाट और किसानों के खेतों तक जाने वाले मुख्य संपर्क मार्ग के ओवरलोड वाहनों की आवाजाही से बदहाल होने को लेकर ग्राम पंचायत शाहपुर कल्याणपुर के ग्रामीणों व प्रधान प्रतिनिधि ने जोरदार प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया।बताते चलें विकासनगर क्षेत्र में आसन नदी से अवैध खनन का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। नदी से हो रहे अवैध खनन और ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की आवाजाही के कारण शाहपुर कल्याणपुर का श्मशान घाट और खेतों की ओर जाने वाला मुख्य संपर्क मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। रास्ते में बड़े-बड़े गड्ढे बन जाने से ग्रामीणों, किसानों और अंतिम संस्कार के लिए आने जाने वाले लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।इस गंभीर समस्या को लेकर स्थानीय ग्राम प्रधान प्रतिनिधि और ग्रामीणों ने कड़ा विरोध जताया है। स्थानीय निवासी एवं ग्रामीण जीतेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि यह सड़क गांव वालों, किसानों और श्मशान घाट जाने के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। ग्रामीणों की मांग पर इस सड़क की पहले दो बार मरम्मत भी कराई जा चुकी है, लेकिन अवैध खनन में लगे ओवरलोड वाहनों ने इसे फिर से नेस्तनाबूद कर दिया है।प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों और प्रधान प्रतिनिधि ने चेतावनी दी है कि यदि अवैध खनन पर तुरंत रोक नहीं लगाई गई और इस क्षतिग्रस्त मार्ग की जल्द मरम्मत नहीं की गई, तो ग्रामीण तहसील स्तर पर प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- यूआईआईडीबी पर सरकार की सफाई, पूर्व विधायक मनोज रावत ने उठाए सवाल
- अयोध्या में देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं की उड़ान
- गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, आदेश की कॉपी को लेकर उठे सवाल
- हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण को लगातार चुनौती! फिर भी भ्रामक विज्ञापन दिखाकर ठगने वालों पर कार्रवाई नहीं?
- आधी रात थार से खतरनाक स्टंट, सनरूफ से बाहर युवक-युवती
- धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, मेडिकल इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 243 पदों को मंजूरी
- हत्या या आत्महत्या?
- देशभर में बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग प्रमुख
- ऑलवेदर रोड समेत PMGSY की सड़कों की बदहाली पर पालिका सख्त, FIR की चेतावनी
- कुंभ 2027 की तैयारियों पर मुख्य सचिव की नजर, टेंपो ट्रैवल से लिया जायजा
Monday, September 14

