उत्तराखंड में मानसून अब कहर बनकर बरसता नजर आ रहा है… भारी बारिश के चलते दिल्ली -यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग डेंजर जोन में तब्दील हो चुका है…आए दिन सड़क मार्ग से सामने आ रही भयावह तस्वीरें चारधाम यात्रियों समेत आम राहगीरों के लिए दहशत की वजह बनी हुई है… वायरल होती ताजा वीडियो जुड़ड़ो झरने के पास की है… आप भी वीडियो में जरा देखिए कैसे मूसलाधार बारिश और आसमान चीरती कड़कड़ाती बिजली के बीच पहाड़ी से अचानक हुए भीषण भूस्खलन ने हाईवे पर एक वाहन को अपनी चपेट में ले लिया…
वहीं इस खौफनाक मंजर को देख मौके पर मौजूद लोगों की सांसें थम गई… गनीमत रही कि इस घटना में वाहन चालक की जान बाल बाल बच गई… लेकिन कुदरत के रौद्र रूप ने साफ कर दिया कि मानसून के आगे इंसान कितना बेबस है…वहीं सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ये खौफनाक तस्वीरें लोगों के दिलों में डर पैदा कर रही हैं और एक बार फिर पहाड़ी सफर की डरावनी हकीकत सामने ला रही हैं…मानसून का ये महाविनाश हर गुजरते पल के साथ खतरे की नई कहानी लिखता नजर आ रहा है।

