रुद्रप्रयाग में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की पहल पर संचालित ‘एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाए अभियान’ को लोगों का उत्साहजनक सहयोग मिल रहा है। अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों में अध्ययन की संस्कृति को बढ़ावा देना, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उपयोगी पुस्तकों की उपलब्धता सुनिश्चित करना तथा पुस्तकालयों को समृद्ध बनाना है।बताते चलें कि इस अभियान को मिल रहे व्यापक जनसमर्थन के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी इसकी सराहना करते हुए जिला प्रशासन का उत्साहवर्धन किया है।अभियान को मजबूत बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने अपनी ओर से 150 पुस्तकें उपलब्ध कराएंगे जिन्हें शीघ्र ही जिला प्रशासन को सौंपा जाएगा।तो वहीँ अब तक इस अभियान के तहत 300 से अधिक पुस्तकों का संकलन किया जा चुका है। संकलित पुस्तकों को जनपद के विभिन्न सार्वजनिक एवं शैक्षणिक पुस्तकालयों में उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अध्ययन सामग्री मिल सके जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने कहा कि यह अभियान केवल पुस्तक दान तक सीमित नहीं है, बल्कि युवाओं में पढ़ने की आदत विकसित करने, ज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने और पुस्तकालयों को सीखने के सशक्त केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। जिलाधिकारी ने बताया कि ‘एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाए अभियान’ से जुड़ते हुए माननीय मुख्यमंत्री जी ने 150 पुस्तकें भेंट करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी की ओर से उपलब्ध कराई जा रही पुस्तकें शीघ्र ही जिला प्रशासन को प्राप्त हो जाएंगी, जिन्हें जनपद के पुस्तकालयों में उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि छात्र-छात्राओं को इसका लाभ मिल सके।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- गैरसैंण से श्रीनगर होते हुए सड़क मार्ग से देहरादून लौट रहे मुख्यमंत्री धामी, रास्ते में कर रहे सड़कों का स्थलीय निरीक्षण
- गैरसैंण में ₹231.91 करोड़ की 12 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, रामगंगा बांध से पेयजल संकट दूर करने की पहल
- आसन झील में विदेशी मेहमानों की दस्तक, साइबेरियन पक्षियों से गुलजार हुआ वेटलैंड
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अनुपूरक बजट को बताया विकास और जनकल्याण का आधार
- HRDA द्वारा रूड़की में ओपन एरिया में नक्शा पास कर सरकार को करोड़ों रुपए का चूना लगाया जा रहा है?
- एक तरफ कुंभ के निर्माण कार्य, दूसरी तरफ गंगा में गिरते नाले! प्रशासन की कार्यशैली पर उठे सवाल
- चिन्यालीसौड़ में नागनी छोटी पेयजल योजना अधूरी, 300 परिवारों को अब भी पानी का इंतजार
- सीएम धामी ने महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव की शोभायात्रा में किया प्रतिभाग, पर्यावरण मित्रों का मानदेय बढ़ाने का ऐलान
- सीएम धामी ने किया 156 करोड़ की पुल-सुरंग परियोजना का निरीक्षण, जल्द होगा लोकार्पण
- उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी पर दीपिका राठौड़ का बयान, 5 करोड़ की रंगदारी मांगने का लगाया आरोप
Thursday, October 29

