मुंबई में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान एक बड़ी मजेदार घटना हुई। कुछ किशोर उम्र के जेन जी को प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने डिटेन कर अपनी गाड़ी में बैठा लिया। पुलिस के ड्राइवर ने शेखी बघारना शुरू की। ” 25 25 ग्राम पाउडर सबकी जेब में डालकर ऐसा मुकदमा लिखूंगा की फिर सारी उम्र थाने के चक्कर काटते फिरोगे।” भोले चेहरे वाले मासूम जेन जी पुलिस जी के प्रवचन को सुनते रहे और एक दूसरे को देखकर मासूम सा चेहरा बनाते रहे साथ-साथ वीडियो बनाते और बाद में वायरल कर दी।
अब जेन जी तो घर पर आराम फरमा रहे हैं। पाउडर सर्विस देने वाले सिपाही जी अपनी नौकरी बचाते फिर रहे हैं।

