हल्द्वानी में विधायक सुमित हृदयेश ने लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बार-बार प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक होना पूरी शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है विधायक ने आरोप लगाया कि हर बार पेपर लीक होने के बाद जांच की बात तो होती है, लेकिन किसी जिम्मेदार अधिकारी या व्यक्ति पर ठोस कार्रवाई नहीं होती। उन्होंने कहा कि छोटे स्तर की परीक्षाओं से लेकर बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं तक पेपर लीक की घटनाएं युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हैं उन्होंने कहा कि आज देशभर में हो रहे छात्र आंदोलन इसी व्यवस्था की देन हैं। छात्र अपनी मेहनत के साथ न्याय और पारदर्शी परीक्षा प्रणाली की मांग कर रहे हैं। सरकार को चाहिए कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे और ऐसी व्यवस्था बनाए जिससे भविष्य में पेपर लीक जैसी घटनाओं पर पूरी तरह रोक लग सके।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- मंगलौर की ग्रीन एनक्लेव कॉलोनी सुर्खियों में, कागजों में सिमटी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई, स्टाम्प चोरी का भी आरोप…
- ठेकेदार पर कार्रवाई की ललकार लेकिन जो पर्दे के पीछे से चला रहा है विभाग उस पर कार्रवाई कब?
- एक दिन का एक करोड़!
- जिलाधिकारी की पहल ‘एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाए अभियान’ को मिल रहा जनसमर्थन, मुख्यमंत्री ने भेंट कीं 150 पुस्तकें
- सुबह से फील्ड में डीएम आशीष चौहान, नंदा की चौकी पुल से लेकर बारिश प्रभावित इलाकों का किया निरीक्षण
- प्रेमनगर में भारी वर्षा से पुल की एप्रोच रोड धंसी, मरम्मत कार्य शुरू; पुल पूरी तरह सुरक्षित
- कारगिल के वीरों को शत-शत नमन, डीएम गौरव कुमार ने कहा— उनका शौर्य अमर है
- कुमाऊं में बायोमेडिकल वेस्ट पर हाई कोर्ट सख्त, अस्पतालों की लापरवाही उजागर
- HRDA में नक्शा जिहाद!
- PWD लगातार दे रहा है रोजगार!
Tuesday, July 28

