मौसम विभाग के अलर्ट के बीच लगातार बारिश ने डोईवाला विधानसभा क्षेत्र की गडूल ग्राम सभा की तस्वीर पूरी तरह बदल दी है। जहां सिर्फ 20 फिट चौड़ा एक छोटा बरसाती खाला बहता था। उस पर पक्का पुल बना था, लेकिन बीते साल सितंबर की आपदा और इस बार की मूसलाधार बारिश ने उसी खाले को सैकड़ों मीटर चौड़ी विशाल नदी में तब्दील कर दिया है। तेज बहाव और मलबे की वजह से बना अस्थायी पुल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। नतीजा – पिछले 3 दिनों से गडूल समेत एक दर्जन गांवों का संपर्क मुख्य मार्ग और बाजारों से पूरी तरह टूटा हुआ है।आज डोईवाला विधायक बृज भूषण गैरोला, डोईवाला ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह, ऋषिकेश तहसीलदार, क्षेत्र पंचायत सदस्य रविंद्र रावत, गडूल ग्राम प्रधान प्रतिनिधि धर्मेंद्र रावत ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे। साथ में लोकनिर्माण विभाग, सिंचाई विभाग और पेयजल निगम की टीमें भी मौजूद रहीं। अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लेकर रास्ते और पुल का शीघ्र निर्माण करने के निर्देश दिए।डोईवाला विधायक बृज भूषण गैरोला ने कहा कि “फिलहाल नदी के पानी को डायवर्ट करने का काम शुरू कर दिया गया है। प्राथमिकता के तौर पर कच्चे पुल का निर्माण शीघ्र किया जाएगा ताकि लोगों का आवागमन शुरू हो सके। बरसात खत्म होते ही यहां पक्के पुल बनाने का प्रयास किया जाएगा। जिसके लिए सरकार भी प्रयासरत है।डोईवाला ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह ने कहा कि “स्थिति बेहद गंभीर है। जेसीबी की मदद से नाले के बहाव को डायवर्ट कराकर अस्थायी संपर्क मार्ग बनाया जा रहा है। सिंचाई और लोकनिर्माण विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि वे मिलकर स्थायी समाधान की योजना बनाएं। बरसात में ग्रामीणों को दिक्कत न हो इसके लिए काम चलाऊ पुल भी बनाया जाएगा।क्षेत्र पंचायत सदस्य रविंद्र रावत ने कहा कि “जहां कभी 20 फिट का खाला था आज वहां नदी बह रही है। दो दिन की बारिश ने ही पूरे क्षेत्र को काट दिया। जेसीबी फंस जा रही है। हमने विधायक और ब्लॉक प्रमुख से मांग करी कि यहां मजबूत पुल और तटबंध बनाया जयें।गडूल ग्राम प्रधान प्रतिनिधि धर्मेंद्र रावत ने कहा कि हमारे गांव के लोग 3 दिन से दूध, सब्जी और जरूरी सामान के लिए भी बाजार नहीं जा पा रहे। स्कूल के बच्चे नहीं जा पा रहे। प्रशासन ने तुरंत संज्ञान लिया है इसके लिए आभार। लेकिन अब स्थायी पुल बनना बहुत जरूरी है।”ग्रामीणों ने मांग की है कि गडूल के इस बरसाती नाले पर स्थायी पुल के साथ-साथ किनारों पर सुरक्षा दीवार बनाई जाए ताकि भविष्य में ऐसी आपदा से बचा जा सके
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- मंगलौर की ग्रीन एनक्लेव कॉलोनी सुर्खियों में, कागजों में सिमटी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई, स्टाम्प चोरी का भी आरोप…
- ठेकेदार पर कार्रवाई की ललकार लेकिन जो पर्दे के पीछे से चला रहा है विभाग उस पर कार्रवाई कब?
- एक दिन का एक करोड़!
- जिलाधिकारी की पहल ‘एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाए अभियान’ को मिल रहा जनसमर्थन, मुख्यमंत्री ने भेंट कीं 150 पुस्तकें
- सुबह से फील्ड में डीएम आशीष चौहान, नंदा की चौकी पुल से लेकर बारिश प्रभावित इलाकों का किया निरीक्षण
- प्रेमनगर में भारी वर्षा से पुल की एप्रोच रोड धंसी, मरम्मत कार्य शुरू; पुल पूरी तरह सुरक्षित
- कारगिल के वीरों को शत-शत नमन, डीएम गौरव कुमार ने कहा— उनका शौर्य अमर है
- कुमाऊं में बायोमेडिकल वेस्ट पर हाई कोर्ट सख्त, अस्पतालों की लापरवाही उजागर
- HRDA में नक्शा जिहाद!
- PWD लगातार दे रहा है रोजगार!
Tuesday, July 28

